Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी : भारत का सबसे अच्छा युग आ रहा है : प्रधानमंत्री मोदी
    Breaking News

    भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी : भारत का सबसे अच्छा युग आ रहा है : प्रधानमंत्री मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – ‘भाजपा जोड़ो’ अभियान चलाएगी पार्टी

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत का सबसे अच्छा युग आ रहा है। हमें इसके विकास के लिए खुद को समर्पित करना चाहिए। उन्होंने जीवन का क्षण-क्षण भारत की विकास गाथा में लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि इस ‘अमृत काल’ को ‘कर्तव्य काल’ में परिवर्तित करने से ही देश को तेजी के साथ आगे ले जाया जा सकता है।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का समापन प्रधानमंत्री के प्रेरक उद्बोधन से हुआ। फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री का उद्बोधन प्रेरक, दिशा दर्शक और भविष्य की राह दिखने वाला था। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के जीवन का सर्वोत्तम काल आ रहा है। ऐसे में हमें इसके विकास के लिए खुद को समर्पित करना चाहिए। अपने जीवन का क्षण-क्षण भारत की विकास गाथा में लगाएं। इस ‘अमृत काल’ को ‘कर्तव्य काल’ में परिवर्तित करने से ही देश को तेजी के साथ आगे ले जाया जा सकता है।

    फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बताया कि भाजपा अब केवल राजनीतिक आंदोलन भर नहीं बल्कि सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों को बदलने वाला एक अभियान है। प्रधानमंत्री ने हमें सलाह दी कि मोर्चा के कुछ कार्यक्रम विशेष रूप से सीमावर्ती गांवों में आयोजित किए जाएं। ताकि हम उनसे और जुड़ सकें और हमारी विकास की योजनाएं इन क्षेत्रों तक पहुंचे।

    फडणवीस ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के दौरान कहा कि हमें सीमावर्ती इलाकों के गांवों से ज्यादा जुड़ना चाहिए और उन्हें मुख्यधारा में लाना चाहिए और वहां हमारी गतिविधियां बढ़नी चाहिए।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि आकांक्षी जिलों के विकास में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की भूमिका हो। इसके अतिरिक्त हमारे सभी राज्य एक दूसरे के साथ समन्वय बढ़ाते हुए भावनात्मक रूप से जुड़ें। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के तहत सभी राज्यों को एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए और एक-दूसरे की भाषा और संस्कृति को स्वीकार करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने ‘बेटी बचाओ अभियान’ की तर्ज पर ‘धरती बचाओ अभियान’ चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि फर्टिलाइजर की अधिकता के कारण जलवायु परिवर्तन और धरती माता पर पड़ने वाले परिणामों को कम करने की आवश्यकता है।

    फडणवीश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं को देश के राजनीतिक इतिहास से परिचित कराने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि 18-25 वर्ष से कम आयु के लोगों ने भारत के राजनीतिक इतिहास को नहीं देखा है। उन्हें पिछली सरकारों में हुए भ्रष्टाचार और गलत कामों के बारे में पता नहीं है। इसलिए, उन्हें जागरूक करने और उन्हें भाजपा के सुशासन के बारे में बताने की जरूरत है।

    उन्होंने कहा कि पार्टी ‘भाजपा जोड़ो’ अभियान चलाएगी। लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए पार्टी ‘भाजपा जोड़ो’ अभियान चलाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि किस प्रकार से हम कुशासन से सुशासन की ओर आए हैं ये संदेश हमें युवाओं तक पहुंचाना है। भाजपा कार्यकर्ताओं को संवेदनशीलता के साथ समाज के सभी अंगों से जुड़ना है। वोट की चिंता किए बिना देश और समाज को बदलने का कार्य भाजपा को करना है।

    फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पार्टी के प्राथमिक सदस्यों का जिला स्तर पर सम्मेलन आयोजित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज का भाषण किसी राजनेता का नहीं बल्कि स्टेटमैन का था। उन्होंने देश को पार्टी से ऊपर रखा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article21 अरबपतियों के पास 70 करोड़ भारतीयों से अधिक संपत्ति : राहुल गांधी
    Next Article जी-20 बैठक के लिए दो आईएएस प्रतिनियुक्त
    azad sipahi

      Related Posts

      निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी

      November 16, 2026

      जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए

      November 16, 2026

      रांची में डॉक्टरों के प्रचार पर प्रशासन का शिकंजा: होर्डिंग-पोस्टर में खुद की फोटो लगाने वाले चिकित्सकों पर होगी सख्त कार्रवाई

      November 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, छह जिलों के DM बदले
      • निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी
      • जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए
      • पश्चिम एशिया संकट पर अमेरिका सख्त: विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान की ‘विस्तारवादी सोच’ को ठहराया जिम्मेदार
      • संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा रुख: मौत की सजा पर ग्लोबल रोक लगाने वाले UNGA प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version