Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ईडी ने अवैध खनन मामले में साहिबगंज डीसी को भेजा समन, 23 को पूछताछ के लिए बुलाया
    Breaking News

    ईडी ने अवैध खनन मामले में साहिबगंज डीसी को भेजा समन, 23 को पूछताछ के लिए बुलाया

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव को बुधवार को समन भेजा है। ईडी ने उन्हें 23 जनवरी को रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है। यह समन एक हजार करोड़ के अवैध खनन के मामले में भेजा गया है। इसके अलावा पंकज मिश्रा और बच्चू यादव पर ईडी ने नया केस (ईसीआईआर) दर्ज किया है।

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी उनसे पूछताछ करेगा कि डीसी के रूप में उन्हें जिले में बड़े पैमाने पर अवैध खनन की जानकारी थी या नहीं। अवैध पत्थर खनन, परिवहन और रायल्टी चोरी को रोकने के लिए उन्होंने क्या किया। ओवरलोडिंग के कारण गंगा नदी में पिछले वर्ष 24-25 मार्च की रात हुए हादसे को लेकर चौकाने वाले तथ्य सामने आए थे। एक ही हादसे पर साहिबगंज के डीसी और कटिहार के डीएम ने अलग अलग रिपोर्ट तैयार की थी।

    साहिबगंज के डीसी ने हादसे से जुड़ी रिपोर्ट में बताया था कि साहिबगंज के समदा घाट से 24 मार्च की दोपहर चिप्स और बोल्डर से लदी ट्रकों को जलयान के जरिए कटिहार के मनिहारी लिए रवाना किया गया था लेकिन रास्ते में जलयान खराब हो गया था। इस कारण रात में हादसा हुआ था। हालांकि, कटिहार के डीएम ने घटना के संबंध में जो रिपोर्ट दी थी उसके अनुसार साहिबगंज के समदा घाट से रात में जलयान निकला था। दोनों के रिपोर्ट में इतना अंतर क्यों आया इसे लेकर भी ईडी साहिबगंज डीसी से सवाल-जवाब करेगी।

    ईडी ने पिछले वर्ष 18 नवम्बर को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से साहिबगंज में अवैध पत्थर खनन और परिवहन के बारे में पूछताछ की थी। हेमंत सोरेन जो खनन मंत्री भी हैं, उनसे ईडी ने विशेष रूप से पंकज मिश्रा और दाहू यादव के बारे में पूछा था जो अवैध पत्थर खनन के मुख्य आरोपित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा था कि उन्हें अवैध खनन में पंकज मिश्रा की संलिप्तता के बारे में जानकारी नहीं थी और उन्होंने कभी भी साहिबगंज जिला प्रशासन और पुलिस को अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करने से नहीं रोका।

    सीएम ने उचित कार्रवाई करने के लिए साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव पर जिम्मेदारी तय की और कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई करने से कभी नहीं रोका। मुख्यमंत्री से पूछताछ के बाद ही यह बात सामने आयी थी कि ईडी वहां के अधिकारियों को समन करेगी। सूत्रों ने बताया कि जल्द ही साहिबगंज एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा से भी मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया जा सकता है।

    साहिबगंज डीसी के रूप में रामनिवास यादव की पोस्टिंग 2020 में हुई थी। इसके बाद वहां भारी पैमाने पर अवैध खनन हुआ है। ईडी ने भी खुलासा किया है कि बीते दो ढाई सालों में साहिबगंज में अवैध खनन के जरिए 100 करोड़ की अवैध कमाई की गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में भारत और न्यूजीलैंड का टी20 मुकाबला 27 को, टिकटों की होगी होम डिलीवरी
    Next Article बंगाल के पांच दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version