Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पहलवानों ने की खेल मंत्री से मुलाकात, कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग
    Breaking News

    पहलवानों ने की खेल मंत्री से मुलाकात, कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 20, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – बृजभूषण शरण सिंह ने आरोपों को बताया साजिश
    – जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा

    नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ कुश्ती खिलाड़ियों का विरोध प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। खिलाड़ियों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की है। इस बीच गुरुवार देर रात प्रदर्शनकारी पहलवानों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और अपनी शिकायतों को लेकर बातचीत की।

    वहीं, सूत्रों की मानें तो खेल मंत्रालय की ओर से बृजभूषण सिंह को 24 घंटे में महासंघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने को कहा गया है लेकिन बृजभूषण ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है।

    दरअसल, यह पूरा मामला बीते दिन 18 जनवरी को तब गर्माया जब महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न और उन्हें परेशान करने का आरोप भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगा। इस आरोप को लेकर देश के दिग्गज पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना शरू कर दिया, जो आज गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। खिलाड़ियों की स्पष्ट मांग है कि वर्तमान अध्यक्ष को पद से हटाया जाए और किसी खिलाड़ी को ही महासंघ का अध्यक्ष बनाया जाए। वहीं, महासंघ के कामकाज पर भी सवाल उठाए गए हैं।

    पहलवानों का कहना है कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती वो धरने पर बैठेंगे और किसी भी इवेंट में कोई एथलीट हिस्सा नहीं लेगा। अपनी इसी मांग को लेकर खिलाड़ियों का एक दल आज देर रात खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचा। खेल मंत्री से मिलने वाले खिलाड़ियों में बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बबिता फोगाट व अन्य पहलवान शामिल रहे। दूसरी ओर, बृजभूषण शरण सिंह ने खुद पर लगे आरोपों को साजिश बताया है और कहा है कि अगर आरोप साबित होते हैं तो वे फांसी पर भी लटकने को तैयार हैं।

    सूत्रों की मानें तो खेल मंत्रालय की तरफ से बृजभूषण सिंह को महासंघ के अध्यक्ष पद 24 घंटे में इस्तीफा देने को कहा गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर वो पद से खुद नहीं हटते हैं तो उन्हें हटाया जाएगा। जबकि बृजभूषण सिंह ने फिलहाल इस्तीफा देने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है।

    मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन
    इससे पहले खेल मंत्रालय के अधिकारियों ने बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक के साथ बैठक की। इसमें समस्या के समाधान को लेकर अधिकारियों ने खिलाड़ियों को आश्वासन दिया है, लेकिन पुनिया ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कर दिया है कि जब तक अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को पद से नहीं हटाया जाता और फेडरेशन को भंग नहीं किया जाता तब तक धरना इसी तरह जारी रहेगा। कल (गुरुवार) सुबह दोबारा खिलाड़ी सुबह 10 बजे से हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने साफ तौर पर यह भी कहा कि अधिकारियों के साथ जो बैठक हुई सिर्फ उसमें आश्वासन मिला है, जो काफी नहीं है।

    खिलाड़ियों में से ही अध्यक्ष बनाने की मांग
    प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अपनी बात रखते हुए बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाने के साथ कहा कि अब हमारे पास उनके खिलाफ ना सिर्फ पक्के सबूत हैं, बल्कि पांच से छह लड़कियां भी हैं। जिन्होंने शोषण की शिकायत की है। कल विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से लगातार मुझे देशभर से महिला खिलाड़ियों के फोन आ रहे हैं कि आपने बहुत अच्छा किया। हमारी आवाज उठाई। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक हम धरने पर बैठे रहेंगे।

    फोगाट ने कहा कि हमारी अपील प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और सुप्रीम कोर्ट से है कि पूरे मामले का संज्ञान लेकर न्यायिक जांच करवाई जाए। साथ ही जांच होने तक फेडरेशन को भी भंग किया जाए और उसके अध्यक्ष को भी हटाया जाए। हम लोगों की एक मांग यह भी है कि फेडरेशन का अगला अध्यक्ष हमारे बीच से ही किसी खिलाड़ी को बनाया जाए जो खिलाड़ियों की परेशानी को समझ सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची के कृष्णा अपार्टमेंट के आउटहाउस में लगी आग, एक की मौत, दूसरा गंभीर
    Next Article FOREIGN MINISTER जयशंकर ने श्रीलंकाई विदेश मंत्री से की मुलाकात
    azad sipahi

      Related Posts

      10 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया CGST सुपरिंटेंडेंट, घर से मिले 1.86 करोड़ के कैश, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा

      November 22, 2026

      शिव नादर परिवार ने 2,593 करोड़ रुपये किए दान, लगातार पांचवें साल बना देश का सबसे बड़ा परोपकारी परिवार

      November 22, 2026

      मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

      November 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया CGST सुपरिंटेंडेंट, घर से मिले 1.86 करोड़ के कैश, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा
      • शिव नादर परिवार ने 2,593 करोड़ रुपये किए दान, लगातार पांचवें साल बना देश का सबसे बड़ा परोपकारी परिवार
      • CM हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र, झारखंड हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति की मांग
      • मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना
      • प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version