Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आईओए प्रमुख पीटी उषा को लिखा पत्र
    Breaking News

    पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आईओए प्रमुख पीटी उषा को लिखा पत्र

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। पहलवान विनेश फोगट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, रवि दहिया और दीपक पुनिया ने शुक्रवार को रेसलिंग फेडरेशन इंडिया (डब्ल्यूएफआई ) के अध्यक्ष बृजभूषण सरन सिंह के खिलाफ भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा को शिकायती पत्र लिखा है। आईओए अध्यक्ष उषा को लिखे पत्र में स्टार पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष पर यौन शोषण और वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया है।

    बजरंग पुनिया, फोगट, मलिक, दहिया और दीपक पुनिया के हस्ताक्षर वाले पत्र में डब्ल्यूएफआई प्रमुख के इस्तीफे और यौन उत्पीड़न के आरोपों पर एक जांच समिति के गठन की मांग की गई है। पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष और उसके कोचों द्वारा महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न और महासंघ के कामकाज में कुप्रबंधन के आरोप लगाए हैं। उन्होंने महासंघ के पूर्ण कायापलट की मांग की है।

    भारतीय पहलवान और राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता विनेश फोगट ने बुधवार को विरोध के पहले दिन आरोप लगाया था कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पसंदीदा कोच महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं और उन्हें परेशान करते हैं। उन्होंने कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने और टोक्यो ओलंपिक 2020 में उनकी हार के बाद उन्हें ‘खोटा सिक्का’ कहने का भी आरोप लगाया था।

    दिल्ली के जंतर मंतर के पास डब्ल्यूएफआई के खिलाफ धरने पर बैठे फोगट ने बुधवार को कहा, “कोच महिलाओं को परेशान कर रहे हैं और कुछ कोच, जो फेडरेशन के पसंदीदा हैं, महिला कोचों के साथ भी दुर्व्यवहार करते हैं। वे लड़कियों का यौन उत्पीड़न करते हैं। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया है।” हालांकि, डब्ल्यूएफआई प्रमुख ने बुधवार को पहलवानों द्वारा उन पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों का खंडन किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनिरंतर ‘रोजगार मेला’ हमारी सरकार की पहचान है : प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, भाजपा पर साधा निशाना
    azad sipahi

      Related Posts

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025

      श्रावणी मेला को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      • बदल रहा है शशि थरूर और पी चिदंबरम का मिजाज!
      • मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version