Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राज्य के सभी पुलिस कैंप परिसरों का होगा जीर्णोद्धार : हेमंत सोरेन
    Top Story

    राज्य के सभी पुलिस कैंप परिसरों का होगा जीर्णोद्धार : हेमंत सोरेन

    adminBy adminJanuary 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज से झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)-1 परिसर पुलिस बल के लिए आईकॉनिक परिसर के रूप में जाना जाएगा। इस परिसर को नया स्वरूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी पुलिस कैंप परिसरों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। सभी पुलिस कैंप परिसरों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार की सोच है कि पुलिस बल के जवानों को भी कर्तव्य निर्वहन के दौरान मानसिक तौर पर एक बेहतर माहौल प्रदान किया जाए।

    वे शुक्रवार को झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) -1 परिसर में नवनिर्मित ऑडिटोरियम, गैलरी, फूड कोर्ट एवं अन्य भवनों के उद्घाटन तथा परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के पुलिस कर्मियों के हर जरूरत को पूरा करने का प्रयास निरंतर कर रही है। राज्य सरकार चाहती है कि पुलिस व्यवस्था में व्याप्त सभी शिकायतों को समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पुलिसकर्मियों के लंबित मांग क्षतिपूर्ति अवकाश देने का कार्य किया है। आने वाले दिनों में हमारी सरकार पुलिस कर्मियों को कार्य क्षेत्र में आने-जाने की सुविधा, खाने-पीने की सुविधा, वर्दी इत्यादि सहित अन्य सुविधाओं को और मजबूत करेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पुलिस बल के जवानों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, उनके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके इस निमित्त कार्य योजना तैयार करेगी। पुलिस बल के जवानों के वर्कआउट, कसरत इत्यादि के लिए जिम की व्यवस्था की जाएगी। पुलिस जवानों का सेहत एक महत्वपूर्ण विषय है। उनका सेहत बेहतर रहे इस निमित्त उन्हें सुविधाएं प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है। सोरेन ने कहा कि पुलिस बल के जवानों को अन्य विकसित राज्यों की व्यवस्था से भी बेहतर व्यवस्था मुहैया कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने झारखंड सशस्त्र पुलिस-1, रांची परिसर में आधुनिक सुविधाओं से लैस नवनिर्मित ऑडिटोरियम, गैलरी, फूड कोर्ट सहित अन्य नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन किया। झारखंड सशस्त्र पुलिस-1, रांची में कराए गए निर्माण का वीडियो प्रजेंटेशन प्रदर्शित किया गया। उन्होंने झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)-1 रांची के प्रांगण स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया।

    मौके पर वाहिनी के बैंड पार्टी द्वारा आकर्षक बैंड डिस्प्ले प्रस्तुत किया गया। वाहिनी के जवानों के द्वारा खुकुरी ड्रिल प्रस्तुति के पश्चात मुख्यमंत्री के साथ ग्रुप फोटोग्राफी भी की गई। अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लि. रांची-सह-महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो श्री अजय कुमार सिंह ने स्वागत संबोधन में कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तृत प्रकाश डाला।

    इस अवसर पर प्रधान सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग राजीव अरुण एक्का, डीजी रेल अनिल पालटा, एडीजी जैप प्रशांत सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी, पुलिस बल के जवान एवं अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामगढ़ में चलेगा मोदी मैजिक या दिखेगी हेमंत की हिम्मत!
    Next Article बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 12 फरवरी को आयेंगे रांची
    admin

      Related Posts

      झारखंड प्री मॉनसून की बारिश से हुआ ठंडा, पलामू में 32 डिग्री तापमान

      May 23, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख
      • अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण
      • झारखंड प्री मॉनसून की बारिश से हुआ ठंडा, पलामू में 32 डिग्री तापमान
      • किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों के घेरे में चार आतंकवादी, चल रही है मुठभेड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version