Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»हिंदी और भोजपुरी फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री संभावना सेठ ‘आप’ में शामिल
    राजनीति

    हिंदी और भोजपुरी फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री संभावना सेठ ‘आप’ में शामिल

    adminBy adminJanuary 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक की मौजूदगी में फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री संभावना सेठ के साथ मध्यप्रदेश से भाजपा की पूर्व नेता उषा कोल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि मूलतः दिल्ली की रहने वाली संभावना सेठ ने 400 से अधिक भोजपुरी फिल्मों और 25 से अधिक हिन्दी फिल्मों में काम किया है।

    इनमें बॉलीवुड की 36 चाइना टाउन, आशिकी मेरी-तेरी जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं। इन्होंने बहुत सारे डांसिंग प्रतियोगिताएं जीती हैं। बिग बॉस के दो सीजन में शामिल रही हैं। इसके अलावा संभावना सेठ बहुत सारे सामाजिक कार्य करती रही हैं। संभावना सेठ ने कोरोना के दौरान जरूरतमंद लोगों की बढ़चढ़ कर मदद कीं। वह तनाव में निराशा की जिंदगी जी रहे लोगों की काउंसलिंग कर उनका उत्साहवर्धन करने काम करती हैं।

    आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में तीन बार से लगातार दिल्ली में सरकार बना रही है। अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में ‘‘आप’’ की सरकार ने शिक्षा-स्वाथ्य, बिजली-पानी के क्षेत्र में जो अनुकरणीय काम किया है, उससे प्रभावित होकर संभावना सेठ आज आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रही हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक जी के साथ कई दौर की बातचीत के बाद आज उन्होंने ‘‘आप’’ में शामिल होने का निर्णय लिया।

    सिंह ने बताया कि संभावना सेठ के साथ आज मध्य प्रदेश से उषा कोल ने भी आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल हुई हैं। उषा कोल माध्यप्रदेश के उमरिया जिला में नगर पालिका की 2017 से 2022 तक चेयरमैन रही हैं। उषा कोल भाजपा की जिला ईकाई की उपाध्यक्ष रही हैं। मौजूदा समय में वो पार्षद हैं। उषा कोल के ‘आप’ परिवार में शामिल होने से मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी। उषा कोल अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुईं।

    इस अवसर पर संभावना सेठ ने कहा कि “मैंने शायद कभी नहीं सोचा था कि मैं अपनी डांसिंग से अलग राजनीति पर बात करूंगी। मेरे स्वभाव में राजनीति जरूर थी, लेकिन मैंने कभी राजनीति में आने के बारे में सोचा नहीं था। मैं लोगों के लिए कुछ अच्छा करना चाह रही हूं, इसलिए आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया। मैं लोगों से बहुत ज्यादा कनेक्ट हूं।

    मेरा एक यू-ट्यूब चैनल है। मुझे नहीं पता था कि ब्लॉग के जरिए मैं लोगों के दिलों को भी छू रही हूं और वहां तक पहुंचने की कोशिश कर रही हूं, जहां लोग बहुत ज्यादा डिप्रेशन के शिकार हैं। कोविड-19 के समय से लोग बहुत ज्यादा चीजों से निकले हैं। मेरा यह फर्ज बनता है कि उन लोगों के लिए कुछ ऐसा करूं, जिससे उनको न सिर्फ खुशी मिले, बल्कि एक कदम आगे बढ़कर उनके लिए कुछ कर और पाउं। मैंने आज ‘‘आप’’ में शामिल हुई हूं।“

    वहीं, मध्य प्रदेश के उमरिया जिला निवासी उषा कोल ने कहा कि हमारी विधानसभा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। वहां पर हमारी आदिवासी जनता स्वास्थ्य और शिक्षा से बहुत ज्यादा वंचित है। आम आदमी पार्टी में शामिल होकर अपने क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करना चाहती हूं। मुझे यकीन है कि मैं वहां पर संगठन मजबूत करके शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा दूंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाक-अफगान राजमार्ग की सुरक्षा चौकी पर आतंकी हमला, दो पुलिसकर्मियों की मौत
    Next Article आरकेडी कंस्ट्रक्शन कंपनी के वाहनों में अपराधियों ने लगायी आग
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव

      May 20, 2025

      आदिवासी अस्मिता का अपमान करना भाजपा की आदत : कांग्रेस

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version