Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को निष्ठा से पूरी कर रही है बरौनी रिफाइनरी : गिरिराज सिंह
    Breaking News

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को निष्ठा से पूरी कर रही है बरौनी रिफाइनरी : गिरिराज सिंह

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 21, 2023Updated:January 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। इंडियन ऑयल के बरौनी रिफाइनरी अपने कॉर्पोरेट पर्यावरण दायित्व के तहत बेगूसराय सदर अस्पताल में रिकॉर्ड एक वर्ष के अंदर आधुनिक सुविधाओं से लैस 50 फीट की बाल चिकित्सा वार्ड का निर्माण कर अस्पताल प्रशासन को सौंप दिया। इस मौके पर स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को निष्ठा से पूरी कर रहा है बरौनी रिफाइनरी।

    शनिवार को केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने सदर अस्पताल बेगूसराय में बरौनी रिफाइनरी द्वारा निर्मित 50 बेड के उक्त बाल चिकित्सा वार्ड का उद्घाटन बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, मटिहानी विधायक राज कुमार सिंह, बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख आर.के. झा, मेयर पिंकी देवी, उपमेयर अनीता राय, सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया।

    इस अवसर पर गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय के लिए आज गर्व का दिन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आयुष्मान भारत के संकल्प को इस जिले में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के नेतृत्व में इंडियन ऑयल की बरौनी रिफाइनरी पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ पूरा कर रही है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद सभी को कोरोना की तीसरी लहर के दौरान बच्चों की स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंता थी। इसी उद्देश्य से सदर अस्पताल बेगूसराय में इस 50 बेड के बाल चिकित्सा वार्ड का निर्माण किया गया और आज इसे जनता के लिए आरंभ किया जा रहा है।

    इस अस्पताल से बेगूसराय जिले के बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। बरौनी रिफाइनरी जिला प्रशासन के सहयोग से राज्य सरकार के साथ मिलकर बेगूसराय निवासियों की आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए सार्थक पहल कर रही है। बरौनी रिफाइनरी ने कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए एक सौ बेड के तेघड़ा अस्पताल में एक पीएसए आधारित ऑक्सिजन प्लांट लगाया। बरौनी रिफाइनरी में एक अन्य पीएसए आधारित ऑक्सिजन प्लांट लगाया गया, जिससे प्रति दिन 1500 जम्बो सिलिन्डर भरा जा सकता है। बरौनी रिफाइनरी ने सदर अस्पताल को तीन एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट ईक्विपमेंट वाले एम्बुलेंस भी प्रदान किया है।

    इसके अलावा इनके द्वारा जिला के पहले बर्न वार्ड का भी निर्माण सदर अस्पताल में किया जा रहा है। इनके इन सभी पहलों से बेगूसराय में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं आम जनता के लिए उपलब्ध होगी। उन्होने इंडियन ऑयल के समर्पण और बेगूसराय जिले में बेहतरीन सामाजिक कार्यों के लिए इंडियन ऑयल के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य और बरौनी रिफ़ाइनरी की कार्यपालक निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख आर.के. झा को बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की।

    बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख आर.के. झा ने कहा कि गिरिराज सिंह ने हम सभी का हौसला बढ़ाया है। बेगूसराय को बिहार के सबसे आधुनिक स्मार्ट सिटी बनाने के उनके सपने को साकार करने में एक भूमिका निभाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। इंडियन ऑयल की बरौनी रिफाइनरी अपने सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से बेगूसराय निवासियों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए विभिन्न कार्य करती रहती है। इसी कड़ी में बेगूसराय जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अपने कॉर्पोरेट पर्यावरण दायित्व के तहत सात करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से आधुनिक उपकरणों से लैस 50 बेड वाले बाल चिकित्सा वार्ड का निर्माण किया गया।

    जिसमें दस आईसीयू बेड, 36 बेड के चार जनरल वार्ड, चार ऑबजर्वेशन बेड तथा अन्य मेडिकल सुविधाएं हैं। इसके अलावा बेहतरीन सुरक्षा सुविधाएं, ऊर्जा दक्ष प्रणाली और निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए एक सौ केवीए का डीजी सेट भी है। इस अवसर पर उन्होने बरौनी रिफाइनरी द्वारा सामाजिक कल्याण हेतु किए जा रहे अन्य कार्य योजनाओं के संबंध में भी बताया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘गदर 2’ में फिर दिखेंगे अमीषा व सनी देओल, एक्टरों ने ली मोटी फीस
    Next Article पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिये एनजेसीए ने किया संघर्ष का ऐलान
    azad sipahi

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version