Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अयोध्या से जुड़ेगी भगवान रामराजा की नगरी ओरछा: केन्द्रीय मंत्री गडकरी
    देश

    अयोध्या से जुड़ेगी भगवान रामराजा की नगरी ओरछा: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

    adminBy adminJanuary 23, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को ओरछा पहुंचे और मध्य प्रदेश को 6,800 करोड़ रुपये की सड़क परिजयोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने ओरछा में 18 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने घोषणा की कि मध्यप्रदेश में रामराजा सरकार की नगरी ओरछा को रामजन्मभूमि अयोध्या से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री व अन्य मौजूद रहे।

    ओरछा में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री गडकरी ने कहा कि जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है, तो उसके अनुसार सड़कें भी बनाई जाएगी। चार हजार करोड़ की लागत से 84 कोशी पथ बनाया जा रहा है। आसपास की सभी प्रमुख सड़कों को जोड़ा जाएगा। पैदल पथ पर कालीन की तरह हरी घास लगाई जाएगी। ओरछा के आसपास के सभी मार्गों को बनाने के वक्त भगवान श्रीराम का इतिहास भी तस्वीरों के माध्यम से दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओरछा और पीताम्बरा पीठ में लाखों लोगों की आवाजाही को देखते हुए भूमि अधिग्रहित कर यात्रियों के लिए फूड मॉल बनाए जाएंगे और यहां के सभी तीर्थ स्थलों की सड़कों के आसपास सुंदर घास युक्त फुटपाथ बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि बुंदेलखंड की धरती और राजाराम की नगरी ओरछा में आने का मौका मिला। ओरछा और चित्रकुट को अन्य शहरों से जोड़ने के लिए करीब 70 हजार करोड़ के रोड के काम कर रहे हैं।

    राम हमारे अस्तित्व हैं, राम हमारे प्राण हैं: शिवराज
    ओरछा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि आज तक ऐसा हजारों करोड़ों की सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास नहीं देखा। आज देश में कुछ लोग ऐसे हो गए हैं जो भगवान राम और तुलसीदास के बारे में भी ऐसी-वैसी बातें बोलते हैं। भगवान राम हमारे अस्तित्व हैं, राम हमारे प्राण हैं, राम हमारे रोम-रोम में हैं, और हमारी हर सांस में बसे हैं। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी यात्राओं से भारत जुड़ेगा क्या… अगर भारत कोई जोड़ रहा है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नितिन गडकरी भारत जोड़ रहे हैं। भारत शानदार सड़कों की कनेक्टीविटी से जुड़ रहा है।

    उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने पहले भी सड़कें देखी थी, खजुराहो जब कोई जाता था तो हड्डी पसली टूट जाती थी। लेकिन, आज किसी का भी पेट का पानी नहीं हिलता। दो महीने में निवाड़ी जिले के हर घर में नल से पानी पहुंचा दिया जाएगा।

    महाकाल लोक जैसा बनेगा रामराजा लोक
    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उज्जैन और बनारस की तर्ज पर ओरछा रामराजा मंदिर के इलाके को विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 6 हजार 800 करोड़ की लागत की सड़कें बुंदेलखंड को मिलने वाली है। ये सौगातों की बौछार हैं, बल्कि बौछार नहीं घनघोर सौगातें हैं। इन सड़कों के बनने से पूरे बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री ने उनका अभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पूरे बुंदेलखंड में सड़कों का जाल होगा या जल जीवन मिशन की बात हो, या हर खेत में सिंचाई के लिए केन और बेतवा की सौगात हो…सभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ही दी है, और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं।

    ओरछा की धरती प्रेम और भक्ति की आदर्श भूमि: प्रहृलाद पटेल
    केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि ओरछा की धरती प्रेम और भक्ति वो आदर्श भूमि है जिस प्रेम और भक्ति ने भगवान को ओरछा में लाकर विराजमान किया है। पहले जब बुंदेलखंड की चर्चा होती तो पलायन और भूखमरी की चर्चा होती थी। बुंदेलखंड में इतनी विरासत है कि देश के किसी हिस्से में नहीं मिलेगी, हमारे साथ शायद कुछ छल हुआ था जो अब समाप्त हो गया है। आज हम विकास के मार्ग है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के 100 प्रतिशत जिले राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ रहे है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कुमार ने भी सम्बोधित किया। सम्बोधन के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रिमोट का बटन दबाकर 18 सड़क परियोजनाओं का ई-भूमि पूजन व लोकार्पण किया। इस अवसर पर एक लघु फिल्म का भी विमोचन किया गया। इस लघु फिल्म में नितिन गडकरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिलकर देश में सड़कों और राजमार्गों की जो सौगातें दी, उसे बताया गया। ओरछा में लोकार्पण और शिलान्यास होने वाली विभिन्न परियोजनाओं का भी जिक्र किया गया। इसके साथ-साथ आवागमन कैसे सुगम होगा उसके बारे में भी बताया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत कन्याओं के पूजन से हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नितिन गडकरी को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया, और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कुमार ने नितिन गडकरी को शॉल और भगवान रामराज सरकार का दरबार भेंट किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार: सिवान में संदिग्ध अवस्था में छह की मौत, पांच गंभीर
    Next Article उत्तराखंड के 34 प्रतिशत भाग में जैविक कृषि : मुख्यमंत्री
    admin

      Related Posts

      सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना

      August 13, 2025

      आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान

      August 13, 2025

      ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
      • आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान
      • ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को
      • तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी
      • जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version