Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»उत्तराखंड : मुख्यमंत्री जी-20 की बैठकों की तैयारियों का 15 दिन में करेंगे समीक्षा
    Breaking News

    उत्तराखंड : मुख्यमंत्री जी-20 की बैठकों की तैयारियों का 15 दिन में करेंगे समीक्षा

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -जी-20 देशों के प्रतिनिधि ऋषिकेश गंगा आरती में करेंगे प्रतिभाग
    -मई-जून के अन्तिम सप्ताह में उत्तराखंड में प्रस्तावित है बैठक

    -उत्तराखंड को जी-20 समिट से वैश्विक पटल पर मिलेगी पहचान : मुख्यमंत्री
    देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड में होने वाली जी-20 की बैठकों की प्रत्येक 15 दिन में तैयारियों की समीक्षा करेंगे। जी-20 देशों के प्रतिनिधि ऋषिकेश गंगा आरती में भी प्रतिभाग करेंगे। आयोजन स्थल पर उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

    बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जी-20 समिट की आगामी 25 से 28 मई और 26 से 28 जून में उत्तराखंड में प्रस्तावित जी-20 की बैठकों के लिए आयोजित समीक्षा बैठक में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बैठकों को लेकर जिस विभाग को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, संबंधित विभागीय सचिव उसकी नियमित समीक्षा करें। मुख्यमंत्री कहा कि प्रदेश में जी-20 की बैठकों की तैयारियों को लेकर प्रत्येक 15 दिन में वे स्वयं समीक्षा करेंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन से उत्तराखंड को वैश्विक पटल पर नई पहचान मिलेगी। इससे मां गंगा के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से भी सम्मेलन के प्रतिभागी परिचित हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि जी-20 की दोनों बैठकों में जी-20 और आमंत्रित देशों के जो प्रतिनिधि शामिल होंगे। उनके सामने जो भी प्रस्तुतीकरण दिया जाना है, उसकी समय पर पूरी तैयारियां कर ली जाए।

    उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का यह हमारे पास एक अच्छा अवसर है। यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि जिन उत्पादों को हम व्यापक स्तर पर वैश्विक पहचान दिला सकते हैं, उनकी विशिष्टता की पहचान कर ली जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जी-20 की दो बैठकों में एक बैठक गढ़वाल और एक बैठक कुमाऊं मण्डल में आयोजित हो, इसका भी ध्यान रखने को कहा। बैठक की जन जागरूकता के लिए शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, सूचना विभाग व पुलिस की ओर से व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपदों में बहुद्देशीय शिविरों के माध्यम से भी लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएं।

    उन्होंने कहा कि उत्तराखंड योग की धरती है। योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए जो कार्य किये जा रहे हैं, समिट में इसका प्रस्तुतीकरण भी दिया जाए। आयोजन स्थल पर योग और पंचकर्म की भी व्यवस्था की जाए।

    उन्होंने कहा कि बैठकों में अनेक देशों से प्रतिनिधि आयेंगे। इसके लिए विदेशी भाषाओं के जानकारों की भी सेवाएं ली जाएं। राज्य में होने वाले जी-20 की बैठक के बेहतर आयोजन के लिए राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के सुझाव भी लिए जायेंगे।

    बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधू,अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी,आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु,अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरूगेशन,ए.पी अंशुमन,सचिव आर.मीनाक्षी सुदंरम,अरविन्द सिंह ह्ंयाकी, सचिन कुर्वे,बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम,सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगांवों से लेकर शहर की स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गयी हैं: बाबूलाल मरांडी
    Next Article जेएनयू में बीसीसी डॉक्यूमेंट्री देख रहे छात्रों पर पथराव
    azad sipahi

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version