Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला, एएसआई ने कार से उतरते ही मारी गोली
    Top Story

    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला, एएसआई ने कार से उतरते ही मारी गोली

    adminBy adminJanuary 29, 2023Updated:January 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – हालत गंभीर में एयर लिफ्ट करके भुवनेश्वर लाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था

    भुवनेश्वर। झारसुगुडा जिले के ब्रजराजनगर के गांधी चौक के पास रविवार को स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास पर जानलेवा हमला किया गया है। कार से उतारते ही एक पुलिस कर्मचारी ने उन पर गोली चलायी है। सीने में गोली लगने से हालत गंभीर होने के कारण उन्हें झारसुगुडा हवाई अड्डे से एयर लिफ्ट करके भुवनेश्वर लाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था की गई है। वह एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रैली निकाल कर जा रहे थे, तभी उन पर गोली चलायी गई।

    ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने बताया कि पुलिस के एएसई गोपाल दास ने मंत्री नव किशोर दास पर गोली चलायी है। उसने क्यों गोली चलाई, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। इसकी जांच की जा रही है। उक्त पुलिस कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को झारसुगुडा से एयरलिफ्ट किया गया है। उन्हें भुवनेश्वर लाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था की गई है।

    भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर नव किशोर दास के आने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ग्रीन कोरिडर की व्यवस्था की गई। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम तैयार रखी गई। भुवनेश्वर हवाई अड्डे परिसर में भी डॉक्टरों की विशेष टीम तैनात थी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस हमले की निंदा की है। मुख्यमंत्री ने मंत्री श्री दास के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने मामले की जांच के आदेश क्राइम ब्रांच को दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर दिल्ली यूनिवर्सिटी में हंगामा, धारा 144 लागू
    Next Article गोली लगने से घायल ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर लाया गया
    admin

      Related Posts

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025

      श्रावणी मेला को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version