Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»विफल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा : भाजपा
    राजनीति

    विफल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा : भाजपा

    adminBy adminJanuary 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा को पूरी तरह विफल बताया है।

    भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में भारत तोड़ो की सोच रखने वाले शामिल रहे हैं। इस यात्रा को विपक्षी नेताओं का भी साथ नहीं मिला है। इस लिए यह यात्रा पूरी तरह फेल रही है।

    त्रिवेदी ने कहा कि यह यात्रा पूरी तरह राजनीतिक यात्रा थी। यात्रा के माध्यम से कांग्रेस राहुल गांधी को विपक्ष के सबसे मजबूत नेता के रूप में पेश करने का प्रयास कर रही थी लेकिन इस यात्रा को विपक्षी दलों का न तो सहयोग मिला न ही समर्थन मिल पाया। यात्रा के शुरुआत से ही ऐसे लोग जुड़े हैं जो भारत को टुकड़े-टुकड़े करने की बात कह चुके हैं।

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने विवादित कैथलिक पादरी जार्ज पोनैय्या से तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में मुलाकात की। ये वही पादरी थे जिन्होंने हिन्दू धर्म को अपमानित किया था। राहुल ने यात्रा के दौरान एसपी उदय कुमार से मुलाकात की जिन्होंने तमिल पृथकता का बयान दिया था। राहुल गांधी यात्रा के दौरान कन्हैया कुमार जैसे व्यक्ति को साथ लेकर चले जिन्होंने भारत के टुकड़े-टुकड़े की बात की थी।

    त्रिवेदी ने कहा कि अगर राहुल गांधी आज कश्मीर में झंडा फहराने में सफल हो रहे हैं तो सिर्फ इसलिए क्योंकि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2019 में कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया था। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने देश की सेना के शौर्य पर सवाल उठाए। इससे पता चलता है कि कांग्रेस की असल सोच कैसी है।

    उल्लेखनीय है कि आज भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर में समाप्त हुई। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने यहां झंडा फहराया और एक जनसभा को संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबजट से पहले शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 170 अंक उछला
    Next Article केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह चार फरवरी को आएंगे संथालपरगना
    admin

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version