Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बजट से पूरा होगा हर वर्ग का सपना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    Breaking News

    बजट से पूरा होगा हर वर्ग का सपना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 2, 2023Updated:February 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट 2023 को लेकर अपने संबोधन में कहा कि करोड़ों विश्वकर्मा इस देश के निर्माता हैं। मूर्तिकार, शिल्पकार ये सभी देश के लिए मेहनत करते हैं। देश इस बजट में पहली बार अनेक प्रोत्साहन योजना लेकर आया है। ऐसे लोगों के लिए टेक्नोलॉजी, क्रेडिट और मार्केट की योजना की गयी है। ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ इन विश्वकर्माओं के विकास लिए बड़ा बदलाव लायेगा।

    पूरी ताकत से महिलाओं को आगे बढ़ाया जायेगा
    प्रधानमंत्री ने कहा कि गांव में रहने वाली महिलाओं से लेकर शहरी महिलाओं के लिए सरकार ने अनेक कदम उठाये हैं। ऐसे कदमों को पूरी ताकत से आगे बढ़ाया जायेगा। इसके अलावा महिलाओं के ‘सेल्फ हेल्प ग्रुप’ भारत में बड़ी जगह अपने लिए ले चुका है। इन्हें संबल देने के लिए नयी पहल बजट में शामिल की गयी है। महिलाओं के लिए एक विशेष बजट योजना भी शुरू की जा रही है। जन धन खातों के बाद यह विशेष बचत योजना सामान्य परिवार की माताओं को बड़ा फायदा देने वाली है।

    स्टोरेज क्षमता बढ़ाने के लिए अन्न भंडारण योजना
    मोदी ने कहा कि भारत सरकार ने स्टोरेज कैपेसिटी (भंडारण क्षमता) को बढ़ाने के लिए सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना बनायी है। अब हमें कृषि सेक्टर में डिजिटल पेमेंट की सफलता को दोहराना है। इसलिए इस बजट में हम डिजिटल एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर की बड़ी योजना लेकर आये हैं।

    मिलेगा किसानी करनेवाले आदिवासियों को फायदा
    मोदी ने कहा कि हम मिलेट्स (बाजरा) के लिए बड़ी योजना लेकर आये हैं। जब यह घर-घर पहुंच रहा है, पूरी दुनिया में पॉपुलर हो रहा है, तो इसका सबसे ज्यादा फायदा किसानों को होना है। इसलिए बजट में इसके लिए बड़ी योजना बनाई गई है। इससे हमारे आदिवासी भाई-बहन जो किसानी करते हैं, उन्हें फायदे मिलेंगे और देश को इस क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा।

    बजट में तकनीक और न्यू इकोनॉमी पर दिया जोर
    प्रदानमंत्री ने कहा कि बजट में हमने तकनीक और न्यू इकोनॉमी पर बहुत जोर दिया है। डिजिटल भारत आज रेल, मेट्रो, वॉटरवेज आदि जगहों पर है। 2014 की तुलना में आज इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश में 400 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गयी है। इन्फ्रास्ट्रक्चर भारत के युवाओं के लिए रोजगार देगा और एक बड़े वर्ग के लिए लाभाकारी होगा।

    गांव, गरीब, किसान, मध्यम वर्ग के सभी सपनों को पूरा करेगा बजट
    प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि अमृत काल का पहला बजट ‘विकसित भारत’ के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा। ये बजट वंचितों को वरीयता देता है। ये बजट आज की आकांक्षी समाज, गांव, गरीब, किसान, मध्यम वर्ग सभी के सपनों को पूरा करेगा।

    ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विकास की धुरी बनायेगा
    प्रधानमंत्री ने कहा कि ये बजट, सहकारिता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास की धुरी बनेगा। सरकार ने को-आॅपरेटिव सेक्टर में दुनिया की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना बनाई है। बजट में नये प्राइमरी को-आॅपरेटिव्स बनाने की एक महत्वकांक्षी योजना का भी ऐलान हुआ है।

    इंफ्रास्ट्रक्चर पर होगा 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश
    उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 की तुलना में इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश पर 400% से ज्यादा की वृद्धि की गयी है। इस बार इंफ्रास्ट्रक्चर पर 10 लाख करोड़ रुपये का अभूतपूर्व निवेश होगा। यह निवेश युवाओं के लिए रोजगार और एक बड़ी आबादी के लिए आय के नये अवसर पैदा करेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबजट आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा: सुदेश
    Next Article ADANI GROUP का अहम फैसला, 20 हजार करोड़ का एफपीओ रद्द
    azad sipahi

      Related Posts

      बिहार विधानसभा सत्र से पहले पटना में सख्ती, 2 किलोमीटर के दायरे में धारा 163 लागू; धरना-प्रदर्शन पर रोक

      November 19, 2026

      जमशेदपुर में पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट, TMH में भर्ती; जानिए पूरा मामला

      November 18, 2026

      आदिवासी बेटियों की सुरक्षा को लेकर राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, भूषण बाड़ा समेत कई मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग

      November 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में बाइक राइडिंग का लुत्फ उठाते दिखे एमएस धोनी, सामने आया ‘कैप्टन कूल’ का नया अंदाज
      • झारखंड स्थापना दिवस समारोह की तैयारी तेज, पूजा सिंघल ने बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम का किया निरीक्षण
      • वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोपरि, अभयारण्यों में रहने वालों की सुविधाओं का भी रखें ध्यान: हेमंत सोरेन
      • CBI की पंचकूला में बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रिश्वत लेते CGST का सुपरिंटेंडेंट गिरफ्तार; मांगे थे 50 लाख
      • इतिहास के पन्नों में 20 नवंबर: पॉली उमरीगर ने रचा था इतिहास, भारत के लिए जड़ा पहला दोहरा शतक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version