Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झामुमो के स्थापना दिवस समारोह में भाजपा पर जमकर बरसे हेमंत सोरेन
    Breaking News

    झामुमो के स्थापना दिवस समारोह में भाजपा पर जमकर बरसे हेमंत सोरेन

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भारतीय जनता पार्टी को जमकर कोसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्य को 20 साल में गर्त में पहुंचा दिया। इतनी ही नहीं हम भी राज्य के कुछ बेहतर करने की कोशिश करते हैं तो हमारे पीछे भी ईडी और अन्य संस्थाएं लगा दी जाती हैं। इसके बावजूद हम डरने वाले नहीं है।

    सोरेन ने गांधी मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नहीं चाहती है कि यहां के स्थानीय लोग मुख्यमंत्री बनें। इसलिए राज्य गठन होने के बाद बाबूलाल को कुछ ही साल में हटा दिया। फिर अर्जुन मुंडा बने तो उनको भी कार्यकाल पूरा करने नहीं दिया। गुजरात के व्यापारियों की इस पार्टी ने छत्तीसगढ़ से आये रघुवर दास को सीएम बनाकर पांच साल पूरा कराया।

    उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार पर राज्य का कोयले का बकाया एक लाख छत्तीस हजार करोड़ है, जिसे मांगने पर केंद्र देना नहीं चाहती है और भय भी दिखाती है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल पर भी तंज कसते हुए कहा कि हम कानून बनाएं तो असंवैधानिक और खुद कर्नाटक में बनाया वो सही है। भाजपा के नेता चाहते हैं कि वर्तमान मुख्यमंत्री (हेमंत सोरेन) को गिराकर कैसे खुद पद हथिया लें। साथ ही कहा कि राज्य को ठीक करने के लिए उन्हें और 10 साल चाहिए।

    उल्लेखनीय है कि दो फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में झामुमो ने 44वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत में अपराह्न साढ़े चार बजे से एसपी कॉलेज मैदान से रैली निकाली गई। रैली पोखरा चौक से टीन बाजार होते हुए गांधी मैदान पहुंची। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में पार्टी के तमाम मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के पदाधिकारियों सहित पंचायतों से लेकर जिला स्तर तक के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआजसू ने रामगढ़ विधानसभा सीट पर सुनीता चौधरी को बनाया उम्मीदवार
    Next Article माकपा का राज्य स्तरीय शिक्षण शिविर जामताड़ा में चार से
    azad sipahi

      Related Posts

      तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा

      May 24, 2025

      टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव

      May 24, 2025

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा
      • टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version