Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुख्यमंत्री होने के नाते ममता भ्रष्टाचार की जिम्मेदारियों से नहीं बच सकतीं: स्मॄति
    Breaking News

    मुख्यमंत्री होने के नाते ममता भ्रष्टाचार की जिम्मेदारियों से नहीं बच सकतीं: स्मॄति

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। कोलकाता में मीडिया से मुखातिब ईरानी ने राज्य के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार और अन्य वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सवाल खड़े किए।

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में चलने वाली विभिन्न योजनाओं के मद में बड़ी धनराशि का आवंटन किया है। इसके लिए संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध हैं लेकिन समस्या यह है कि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के नेता बिना कागज देखे बोलते हैं। सच्चाई यह है कि ममता बनर्जी भ्रष्टाचार की जिम्मेदारियों से बच नहीं सकतीं। वह राज्य की मुख्यमंत्री हैं और उनकी पार्टी के लोगों ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है। उन्हें जवाब तो देना ही होगा।

    केंद्र की ओर से विभिन्न योजनाओं में रुपये आवंटित नहीं करने के आरोप पर रुख स्पष्ट करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि केंद्र से मिलने वाली राशि के इस्तेमाल की पूरी रिपोर्ट भेजनी पड़ती है, जबकि ममता ऐसा नहीं करतीं। यह नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो पैसे विभिन्न केंद्रीय परियोजनाओं में दिये हैं, वे पेपर में दर्ज हैं और उनके आंकड़े हैं। ऐसे में तृणमूल का कोई भी नेता बोलने के पहले पेपर देख लें कि केंद्र सरकार ने क्या आवंटन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार कई केंद्रीय योजनाओं के आवंटित पैसे खर्च करने में असफल रही है।

    स्मृति ईरानी ने कहा कि ममता बनर्जी फंड नहीं देने की शिकायत कर रही हैं जबकि राज्य सरकार अकेले महिला और बाल कल्याण मंत्रालय के 260 करोड़ रुपये का इस्तेमाल नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार फंड दे रही है, तो उसे खर्च करने की जिम्मेदारी ममता की ही है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का नाम बदल कर बंगाल में बंगाल मातृ योजना के नाम से लागू किया गया था। इस बारे में जब उनके विभाग ने आपत्ति जताई, तो उन्होंने पत्र लिखकर कहा कि वे अब ऐसा नहीं करेंगे। उन्होंने सवाल किया कि क्या वे इससे इनकार कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि राजनीति में आप कुछ भी आरोप लगा सकते हैं, लेकिन लेकिन डाटा और पेपर वर्क को खारिज नहीं कर सकते हैं। आईसीडीएस पोषण अभियान पोषण योजना के लिए आवंटित 26 हजार लाख रुपये नहीं खर्च हुए हैं।

    उन्होंने कहा कि रेलवे के मामले में भी बंगाल में पूर्व सरकार की तुलना में ज्यादा पैसे आवंटित किये गये। 2009-2014 में 4300 करोड़ आवंटित किये गये थे। 2014 से यह आवंटन बढ़कर 11900 करोड़ हो गया है। लगभग तीन गुना बढ़ गया है। उन्होंने मनरेगा का जिक्र करते हुए कहा कि मनरेगा को लेकर किस तरह की शिकायतें आ रही हैं। यह सभी जानते हैं। राज्य के हर जिले से मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर शिकायतें आ रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई नगर निगम का करीब 53 हजार करोड़ का बजट पेश
    Next Article अमित शाह ने सपत्नीक बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
    azad sipahi

      Related Posts

      मप्र के पन्ना में ‘चिता आंदोलन’ पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 300 आंदोलनकारी हिरासत में

      July 19, 2026

      अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी अग्निकांड: अवैध रूप से चल रही यूनिट में आग, 8 की मौत और 15 घायल

      July 18, 2026

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लोकसभा, राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक स्थगित
      • सहकारिता बैंक ऋण घोटाला: कारोबारी संजय कुमार डालमिया को हाई कोर्ट से मिली जमानत
      • खूंटी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए सात छात्र, दो की हालत नाजुक
      • तेज रफ्तार कार पुल से नीचे गिरी, चार युवक घायल
      • सोनम वांगचुक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना गलत नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version