Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री 6 फरवरी को एचएएल की हेलीकॉप्टर फैक्टरी राष्ट्र को करेंगे समर्पित
    देश

    प्रधानमंत्री 6 फरवरी को एचएएल की हेलीकॉप्टर फैक्टरी राष्ट्र को करेंगे समर्पित

    adminBy adminFebruary 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। रक्षा निर्माण के क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भरता’ की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 06 फरवरी को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की एक हेलीकॉप्टर फैक्टरी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। कर्नाटक के तुमकुरु में स्थित इस कारखाने में लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (एलयूएच) का निर्माण किया जायेगा। भारत का यह सबसे बड़ा हेलीकॉप्टर कारखाना होगा, जहां देश की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिहाज से हेलीकॉप्टरों का निर्माण होगा।

    रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह हेलीकॉप्टर फैक्टरी 615 एकड़ भूमि में फैली हुई है, इसलिए यहां देश की जरूरतों के लिहाज से हेलीकॉप्टर निर्माण करने की योजना बनाई गई है। यह भारत की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर फैक्टरी होगी, जहां शुरुआत में लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (एलयूएच) का निर्माण किया जायेगा। फैक्टरी के उद्घाटन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। एलयूएच स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित 3-टन वर्ग, एकल इंजन बहुउद्देश्यीय उपयोगिता हेलीकॉप्टर है, जिसमें अनूठी विशेषताएं हैं।

    शुरुआती दौर में यह फैक्टरी प्रति वर्ष लगभग 30 हेलीकॉप्टर का निर्माण करेगी और इसे चरणबद्ध तरीके से 60 और फिर 90 प्रति वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। इसी फैक्टरी में लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) और भारतीय मल्टीरोल हेलीकॉप्टर (आईएमआरएच) जैसे अन्य हेलीकॉप्टरों का निर्माण किये जाने की योजना है। भविष्य में इसका उपयोग एलसीएच, एलयूएच, सिविल एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) और आईएमआरएच के रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल के लिए भी किया जाएगा। सिविल एलयूएच का संभावित निर्यात भी इसी फैक्टरी से किया जायेगा।

    रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया है कि फैक्टरी में हेली-रनवे, फ्लाइट हैंगर, फाइनल असेंबली हैंगर, स्ट्रक्चर असेंबली हैंगर, एयर ट्रैफिक कंट्रोल पहले से ही कार्यरत हैं, लेकिन अब इसे अत्याधुनिक उद्योग 4.0 मानक उपकरणों और तकनीकों से लैस किया जा रहा है। अगले 20 वर्षों में एचएएल की योजना चार लाख करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार करने के साथ 3-15 टन की सीमा में 1,000 से अधिक हेलीकॉप्टरों का निर्माण करने की है। इससे कर्नाटक के तुमकुरु में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा करने के अलावा निकटवर्ती क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र के लोगों के जीवन में सुधार आएगा।

    बेंगलुरु में एचएएल के मौजूदा कारखानों से एयरोस्पेस विनिर्माण इको-सिस्टम को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने 2016 में इस फैक्टरी की आधारशिला रखी थी। यह फैक्टरी भारत को बिना आयात के हेलीकॉप्टरों की अपनी संपूर्ण आवश्यकता को पूरा करने में सक्षम बनाएगी और हेलीकॉप्टर डिजाइन, विकास और विनिर्माण में प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को प्रोत्साहन देगी। एचएएल से कुल 187 हेलीकॉप्टर खरीदने की योजना बनाई गई है, जिनमें से 126 एलयूएच भारतीय सेना के लिए और 61 भारतीय वायु सेना के लिए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का लंबी बीमारी के बाद दुबई में निधन
    Next Article मोतिहारी में एनआईए की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी,चार संदिग्ध को लिया हिरासत में
    admin

      Related Posts

      एलयूसीसी चिटफंड घोटालाः सीबीआई ने दो मुख्य आरोपितों को मुंबई से गिरफ्तार किया

      June 2, 2026

      भारत ने इबोला से निपटने के लिए अफ्रीका सीडीसी को भेजी 43 टन चिकित्सा सहायता

      June 2, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा

      June 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सिंगापुर से लौटने के बाद पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने कोर्ट में जमा किया पासपोर्ट
      • पलामू में माइंस के गहरे गड्ढे में युवक लापता, डूबने की आशंका से मचा हड़कंप
      • झारखंड में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी
      • रिम्स भूमि फजीर्वाड़ा मामले में प्रमोद महतो की अग्रिम जमानत पर 10 जून को अगली सुनवाई
      • एलयूसीसी चिटफंड घोटालाः सीबीआई ने दो मुख्य आरोपितों को मुंबई से गिरफ्तार किया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version