Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स मार्च में लॉन्च कर सकती है स्टारशिप रॉकेट
    विदेश

    एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स मार्च में लॉन्च कर सकती है स्टारशिप रॉकेट

    adminBy adminFebruary 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। दुनिया के सबसे धनवान लोगों में से एक एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स अपने महत्वाकांक्षी स्टारशिप रॉकेट को मार्च आखिर तक लॉन्च कर सकती है। मस्क ने शनिवार को एक ट्वीट में ऐसे संकेत दिए हैं।

    ट्विटर पर एक यूजर के स्टारशिप के सवाल पर मस्क ने कहा-‘अगर बाकी परीक्षण अच्छे रहे, तो स्पेस एक्स एक स्टारशिप को अगले महीने लॉन्च करने की कोशिश करेगी।’ इससे पहले, जनवरी में मस्क ने इसको फरवरी आखिर तक लॉन्च करने की संभावना जताई थी। स्पेस एक्स स्टारशिप की सफल लॉचिंग के बाद मंगल और चंद्रमा तक पहुंचने के लक्ष्य को पाना चाहती है। दो साल पहले मार्च 2021 में स्टारशिप के एक प्रोटोटाइप ने धरती पर सफल लैंडिंग की थी। हालांकि कुछ देर बाद इसमें जबरदस्त धमाका हुआ और वह आग के गोले में तब्दील हो गया था।

    एलन मस्क आम आदमी को अंतरिक्ष की सैर कराना चाहते हैं। वह हर किसी के आसमान को छूने के सपने को पूरा करना चाहते हैं। इस युवा उद्यमी की अंतरिक्ष कंपनी स्पेस एक्स चांद-सितारों की सैर ( स्पेस टूरिज्म) पर काम कर रही है। अगर मस्क इस योजना में सफल हो जाते हैं तो आम आदमी भी अंतरिक्ष पर जा सकेंगे पर इसके लिए उन्हें मोटी रकम खर्च करनी पड़ सकती है।

    एलन मस्क जिद और जुनून और जज्बे से इस महत्वाकांक्षी योजना को हर हाल में पूरा कर यह साबित करना चाहते हैं कि अब अंतरिक्ष उनकी मुट्ठी में है। मस्क की जिद है कि यह ऐसा रॉकेट हो जो हवाई जहाज या अन्य वाहनों की तरह बार-बार उपयोग में लिया जा सके। जिससे रॉकेट का खर्च बचने से यात्रा सुलभ और सस्ती हो सके। अभी तक जो रॉकेट उपलब्ध हैं उनका एक ही बार उपयोग किया जा सकता है। इस वहज से अंतरिक्ष स्टेशन तक आने-जाने में बड़ा खर्च आता है।

    स्पेस एक्स के स्टारशिप रॉकेट के मल्टीटाइम यूजेबल बनने के बाद भविष्य में मनुष्य को पृथ्वी जैसी सुगमता वाले अन्य ग्रहों पर बसाने की योजना साकार हो सकेगी। मस्क वैसे भी मंगल ग्रह पर मानव बस्ती बसाने की परियोजना पर काम कर रहे हैं। भी शुरू कर रखी है। वे इसकी संभावनाओं को तलाश रहे हैं। स्पेस एक्स 2012 से लगातार स्टारशिप रॉकेट, इसके बूस्टर इंजन, स्टारशिप कार्गो, यात्री रॉकेट विकसित करने पर काम रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपोखरा विमान हादसे के बाद भारतीय पर्यटकों की कमी से पर्यटन उद्योग धराशायी
    Next Article आजम खान ने अखिलेश यादव की बोलती बंद की
    admin

      Related Posts

      चटगांव बंदरगाह में कर्मचारी संगठन की हड़ताल से कामकाज पूरी तरह ठप

      May 15, 2025

      अमेरिका और सीरिया के हाथ मिलाने से इजराइल हैरान

      May 15, 2025

      चीन की संसद के उपाध्यक्ष चार दिन के नेपाल दौरे पर काठमांडू पहुंचे

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version