Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»भाजपा की संयुक्त मोर्चा कार्यसमिति में चुनावी शंखनाद,समाज के हर तबके तक हमारी पहुंच हो- माथुर
    राज्य

    भाजपा की संयुक्त मोर्चा कार्यसमिति में चुनावी शंखनाद,समाज के हर तबके तक हमारी पहुंच हो- माथुर

    adminBy adminFebruary 7, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी 7 मोर्चा की संयुक्त प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने समस्त मोर्चा कार्यकर्ताओं से जीत के लक्ष्य को प्राप्त करने विजय पथ पर तेज गति से निकल पड़ने का आव्हान किया।भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने संयुक्त कार्यसमिति को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि समाज के हर तबके तक पहुंचने के लिए मोर्चा की रचना हुई है। सामाजिक जीवन में मोर्चा के कार्यकर्ताओं का बड़ा महत्व है। समाज के हर व्यक्ति तक हमारी पहुंच और योजना होनी चाहिए। बड़ी और सुविधाजनक जगहों के साथ छोटी छोटी जगह पर भी कार्यक्रम हो। हर मोर्चे में अपनी योजनाओं और क्षेत्र के अनुसार नवाचार हो। उन्होंने मंत्र दिया कि सभी मोर्चा अपने अपने कार्य क्षेत्र में इस तरह कार्य करें कि वह छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के बीच विश्वास हासिल करें। जनता तक यह संदेश पहुंचाएं कि भाजपा ही सबका विकास कर सकती है। सांसद अरुण साव ने छत्तीसगढ़ की मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि सवा चार साल से छत्तीसगढ़ में हर वर्ग भयभीत है। एक भी वर्ग इस सरकार में सुराक्षित नहीं है। गरीब मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, शोषित है। किसान बेहद परेशान हैं। महिलाओं की अस्मिता खतरे में है। युवा तरुणायी अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। न रोजगार मिल रहा न ही बेरोजगारी भत्ता मिल रहा।निर्धन बुजुर्ग बेसहारा हैं।

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा की जा रही राजनीति के संदर्भ में कहा कि कांग्रेस सरकार ने आरक्षण को जानबूझ कर लटकाया है। कांग्रेस सरकार ने ऐसे पेंच उलझाए हैं कि आरक्षण व्यवस्था सुनिश्चित न हो, इसमें विलम्ब हो। कांग्रेस ने सभी वर्गों के साथ राजनीतिक छल किया है।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अगर आप मैदान पर आएं तो एक भूपेश तो क्या 10 भूपेश आ जाएं, भाजपा को हरा नहीं सकते। हमारे पास मतदान केंद्र तक कार्यकर्ताओं की मजबूत फौज है। हमारे कार्यकर्ता समर्पित, संघर्षशील और आम जनता से सीधे जुड़े हुए हैं। कार्यकर्ता भाजपा की शक्ति हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही पार्टी का नेतृत्व करते हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं की ताकत सिर्फ भाजपा के पास है।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने छत्तीसगढ़ राज्य के गठन से लेकर विकास की यात्रा तक का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से भाजपा ने विकासशील बनाया। भाजपा की सरकार ने 15 साल में छत्तीसगढ़ का चहुंमुखी विकास कर अग्रणी राज्यों की बराबरी पर स्थापित किया। लेकिन कांग्रेस ने चार साल में बेड़ा गर्ग कर दिया।अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को दी गई सौगातों का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी जी ने छत्तीसगढ़ को भरपूर दिया पर कांग्रेस सब खा गई। यह भ्रष्ट कांग्रेस सरकार मोदी जी द्वारा दिया गया पैसा जनता तक पहुंचने नहीं देती। मोदी जी छत्तीसगढ़ की जनता के लिए जो पैसा देते हैं, वह कांग्रेस सरकार के चहेते अफसरों के घर से निकलता है। उन्होंने कहा कि नवंबर में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बन रही है। भाजपा की राज्य सरकार अपनी केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही पूरी मदद जनता तक पहुंचायेगी।प्रदेश की मृत कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि टारगेट करके भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करवाई जा रही है। कांग्रेस सरकार के पाप का घड़ा भर गया है। उन्होंने कहा कि हर मोर्चा अपने अपने मुद्दों पर सरकार को घेरे। युवा मोर्चा जवानों के लिए संघर्ष करेगा। महिला मोर्चा महिलाओं के विषयों पर संघर्ष करेगा। पिछड़ा वर्ग मोर्चा पिछड़े वर्ग के हितों के लिए संघर्ष करेगा। अनुसूचित जनजाति वर्ग मोर्चा वनवासी समाज के हित में संघर्ष करेगा। अनुसूचित जाति वर्ग मोर्चा अनुसूचित जाति वर्ग के हित में संघर्ष करेगा। अल्प संख्यक वर्ग मोर्चा मोदी जी की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के साथ ही साथ कांग्रेस द्वारा उन्हें भ्रमित कर राजनीतिक शोषण किये जाने से सावधान करेगा। अल्पसंख्यक समुदाय को मोदी जी की योजनाओं से जोड़ेगा। यह संयुक्त कार्यसमिति इसी का प्रतिरूप है।

    नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने संयुक्त कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिस मोर्चा को जो जिम्मेदारी मिली है उसके निचले तबके तक जाकर परिवर्तन की बयार बहानी है।भाजपा ने छत्तीसगढ़ को एक नई ऊंचाई दी। एक नई पहचान दी।छत्तीसगढ़ को भय और भूख से मुक्त किया।श्री चंदेल ने वर्तमान स्थिति के मद्देनजर कांग्रेस सरकार के खिलाफ संघर्ष का शंखनाद करते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि छत्तीसगढ़ में जन आक्रोश का ज्वालामुखी फूटने वाला है। जनता के साथ संघर्ष करने के लिए भाजपा संकल्पित है।चंदेल ने आव्हान किया कि डबल इंजिन की सरकार लाना है। छत्तीसगढ़ का विकास और जनता की खुशहाली तभी संभव है, जब केंद्र के साथ छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार हो। छत्तीसगढ़ में डबल इंजिन की सरकार बहुत जरूरी है। जिन राज्यों में डबल इंजिन की सरकार है, वहां तेजी से विकास हो रहा है।

    सभी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ,प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन प्रदेश संगठन महामंत्री, पवन साय, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ओपी चौधरी, मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर सहित वरिष्ठ नेता गण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोक हितैषी बजट की अपनी पंरपरा को सरकार ने रखा है बरकरारः प्रधानमंत्री
    Next Article केंद्र से मिली धनराशि के गबन मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में टली
    admin

      Related Posts

      ‘चाचा के लिए दरवाजा खुला है’: गोपालगंज दौरे पर रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को दिया RJD साथ आने का न्योता

      November 20, 2026

      गोपालगंज पहुंचे लालू प्रसाद यादव, बरगछिया में पारिवारिक कार्यक्रम में हुए शामिल

      November 20, 2026

      नीतीश सेतु के लोकार्पण से पहले नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, 21 नवंबर को बिहार आएंगे पीएम मोदी

      November 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘चाचा के लिए दरवाजा खुला है’: गोपालगंज दौरे पर रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को दिया RJD साथ आने का न्योता
      • गोपालगंज पहुंचे लालू प्रसाद यादव, बरगछिया में पारिवारिक कार्यक्रम में हुए शामिल
      • निशांत कुमार को पीछे धकेलने पर SSG की सफाई, माना- सुरक्षा प्रोटोकॉल के दौरान हुई मानवीय भूल
      • नीतीश सेतु के लोकार्पण से पहले नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, 21 नवंबर को बिहार आएंगे पीएम मोदी
      • योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version