Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»झारखंड में संगठन मजबूत करने में जुटा जदयू
    रांची

    झारखंड में संगठन मजबूत करने में जुटा जदयू

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 13, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: जदयू झारखंड में संगठन मजबूत करने में जुटा है। पार्टी का मकसद अपने वजूद को फिर से कायम करना है। गुरुवार को रांची पहुंचे पार्टी के प्रदेश प्रभारी रामसेवक सिंह ने इसके संकेत दिये। विधानसभा के गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं की बैठक में उन्होंने साफ कर दिया कि उन्हें ही पार्टी संगठन में तरजीह मिलेगी जो काम करेंगे। उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने पर भी नेताओं के साथ चर्चा की। इससे साफ है कि पार्टी झारखंड में अपना रिवाइवल चाहती है।

    17 मई को नीतीश कुमार का झारखंड दौरा भी इसीलिए हो रहा है।
    सभी राज्यों में प्रभाव बढ़ाना चाहते हैं नीतीश : दरअसल, नीतीश कुमार जानते हैं कि उनकी प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में छवि तब तक मुकम्मल नहीं होगी, जब तक कई अन्य राज्यों में उनका प्रभाव न हो। चूंकि झारखंड बिहार का पड़ोसी राज्य है, इसलिए यहां वह खुद को प्रभावी बनाना चाहते हैं। यही वजह है कि वह पार्टी का झारखंड में रिवाइवल चाहते हैं। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए 30 सितंबर 2016 को पार्टी का प्रदेश कार्यालय खोला गया था, पर कार्यालय खुलने के बावजूद पार्टी अपना मकसद हासिल नहीं कर सकी।
    झारखंड में हाशिये पर है जदयू : जदयू के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष चुने गये जलेश्वर महतो ने पार्टी संगठन को कभी वक्त ही नहीं दिया। पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर सड़क पर नहीं उतरी और न ही उससे जनता अपनत्व महसूस कर सकी। यही कारण है कि पार्टी की राज्य में दुर्गति होती चली गयी। पर अब नीतीश कुमार के 17 मई को झारखंड दौरे और इससे पहले रामसेवक सिंह की बैठक ने संकेत दिये हैं कि पार्टी अब संगठन को मजबूत करने के लिए निर्णायक कदम उठायेगी। गौरतलब है कि नीतीश कुमार आदिवासी सेंगल अभियान की झारखंड बचाओ महारैली में हिस्सा लेने रांची आ रहे हैं।
    सरकार गिराओ, झारखंड बचाओ महारैली में शामिल होंगे नीतीश : सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन को वापस लेने और डोमिसाइल की गलत नीतियों के खिलाफ सेंगल अभियान की सरकार गिराओ, झारखंड बचाओ महारैली 17 मई को मोरहाबादी में होगी। खास बात यह है कि इस अभियान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिस्सा लेंगे। सेंगल अभियान के राष्ट्रीय प्रमुख सालखन मुर्मू ने पिछले दिनों बिहार में कुमार से मुलाकात की थी और इस अभियान का हिस्सा बनने का आग्रह किया था।
    महारैली में थियोडर किड़ो और सुमित्रा मुर्मू भी शामिल होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article30 को आयेगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट
    Next Article मैट्रिक पास युवक-युवती को मिलेगी चालक की नौकरी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी

    May 9, 2025

    बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद

    May 9, 2025

    रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर बरती जा रही विशेष सतर्कता

    May 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
    • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version