Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भाजपा राजस्थान को विकसित भारत का सबसे मजबूत आधार बना रही : प्रधानमंत्री
    Breaking News

    भाजपा राजस्थान को विकसित भारत का सबसे मजबूत आधार बना रही : प्रधानमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दशकों तक राजस्थान को कुछ लोगों ने बीमारू राज्य कहकर चिढ़ाया है लेकिन भाजपा राजस्थान को विकसित भारत का सबसे मजबूत आधार बना रही है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजस्थान के दौसा में सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने एक अन्य कार्यक्रम में 18 हजार करोड़ से अधिक के निवेश से 8-लेन दिल्ली-मुंबई एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड का लोकार्पण तथा अन्य तीन परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

    प्रधानमंत्री ने हाल ही में राजस्थान विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पिछले साल का बजट पढ़ देने की घटना पर उदाहरण देते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में मौजूदा कांग्रेस सरकार में शासन व्यवस्था की खस्ता हालत है। राज्य विधानसभा में बजट सत्र के दौरान जो हुआ उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। वे मानते हैं कि गलती किसी से भी हो सकती है लेकिन कांग्रेस के पास कोई विजन नहीं है।

    प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पाकिस्तान के डर से कांग्रेस सरकार सीमा से जुड़े गांवों और शहरों में सड़कों का निर्माण नहीं करती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ना खुद काम करती है और ना ही दूसरों को करने देती है। कांग्रेस जिस तरह चीजों को अटकाने-भटकाने और लटकाने की राजनीति करती है, उसमें विकास के कार्य कांग्रेस नेताओं द्वारा अधिकतर पटक ही दिए जाते हैं।

    मोदी ने कहा कि आज राजस्थान के साथ देश विकास का उत्सव मना रहा है। आज देश में बन रहे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण हुआ है। इस एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण से दौसा के अलावा अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, बुंदी और कोटा जिले को लाभ होगा। तारंगा हिल्स से अंबाजी होते हुए आबू रोड तक नई रेललाइन के निर्माण पर भी काम शुरू हो चुका है। इस रेल लाइन की मांग सौ साल से भी ज्यादा पुरानी है। इसे भी अब भाजपा सरकार ने ही पूरा किया है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने यहां मेहंदीपुर बालाजी और धौलपुर में मुचुकुंड धाम का विकास भी किया है। अपने आस्था स्थलों का विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में है। राजस्थान की धरती शूरवीरों की धरती है। यहां बच्चे-बच्चे का सपना रहा है कि भारत दुनिया में किसी से भी कम न हो। आपके इसी सपने को पूरा करने के लिए अब भारत ने विकसित बनने का संकल्प लिया है।

    प्रधानमंत्री ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिए जाने पर कहा कि इससे ओबीसी वर्ग को संवैधानिक संरक्षण मिलेगा। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को पहली बार शिक्षा और सरकारी नौकरियों में हमने आरक्षण दिया। ओबीसी वर्ग को संवैधानिक सुरक्षा मिले, इसके लिए ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा हमारी सरकार ने दिया है। ऑल इंडिया मेडिकल कोटे में ओबीसी के लिए आरक्षण नहीं था, हमने ये भी सुनिश्चित किया है।

    उन्होंने कहा कि आज वन रैंक वन पेंशन का लाभ राजस्थान के सैनिक परिवारों को मिल रहा है। हमने अंडमान निकोबार में द्वीपों के नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर किये हैं। साथ ही कहा कि अब तक हमारे देश में बाजरा जैसे अन्न को मोटा अनाज कहकर एक प्रकार से निम्न भाव से देखा जाता था लेकिन अब इस मोटा अनाज को हमने एक नई पहचान दी है। हमने इसका नया नामकरण किया है। अब ये अन्न ‘श्री अन्न’ के नाम से जाना जाएगा और दुनिया में पहुंचेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleममता के शासन में बंगाल में जंगलराज कायम हो गया है: नड्डा
    Next Article 35 लाख करोड़ से अधिक निवेश और 93 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार : योगी
    azad sipahi

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version