Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली»गिरिराज सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर एवं हवाई अड्डा के लिए नीतीश कुमार को लिखा पत्र
    दिल्ली

    गिरिराज सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर एवं हवाई अड्डा के लिए नीतीश कुमार को लिखा पत्र

    adminBy adminFebruary 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर बेगूसराय में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर एवं हवाई अड्डा के लिए पहल करने का अनुरोध किया है।
    नीतीश कुमार को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के मेक इन इंडिया एवं डिजिटल इंडिया पहल के तहत एक अप्रैल 2020 को मॉडिफाइड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर स्कीम (ईएमसी 2.0) के तहत बेगूसराय में इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर बनना है।
    बेगूसराय ग्रोथ सेंटर में बियाडा के दो सौ एकड़ भूमि में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर की स्थापना के लिए शीघ्र डीपीआर समर्पित करने का अनुरोध किया गया था। उक्त स्कीम की समयावधि 31 मार्च 2023 को समाप्त हो रही है। इसलिए अपने स्तर से यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही करवाते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित करें।
    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे गए दूसरे पत्र में गिरिराज सिंह ने हवाई अड्डा के लिए पहल करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि मेरा संसदीय क्षेत्र बेगूसराय राज्य का सबसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है। यहां नेशनल थर्मल पॉवर कार्पोरेशन, हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन एवं पेप्सिको आदि की इकाईयां स्थापित एवं सफलतापूर्वक संचालित हैं।
    इसके साथ ही अनेक छोटे-बड़े उद्योग तथा व्यवसाय काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पूर्वोत्तर राज्यों को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-31 बेगूसराय से होकर गुजरता है। बरौनी यहां का सबसे प्रमुख रेलवे जंक्शन हैं, जहां से पूर्वोत्तर भारत को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ने वाली सभी प्रमुख रेल गाडियां परिचालित होती हैं। बेगूसराय जिला देश के यातायात नेटवर्क मानचित्र में प्रमुख स्थान रखता है। ऐसे में यहां पर हवाई अड्डे का निर्माण एवं व्यावसायिक उड़ानों की महती आवश्यकता है।
    सुखद संयोग है कि बेगूसराय के उलाव में हवाई अड्डा के लिए 47.012 एकड़ भूमि अधिग्रहित है। जिसमें वर्तमान में आधारभूत संरचना के रूप में विश्राम कक्ष एवं रनवे निर्मित है तथा कतिपय विमानन सेवाओं के लिए उपयुक्त भी है। लेकिन यह हवाई अड्डा अभी तक क्रियाशील नहीं हो पाया है। इस हवाई अड्डा के कार्यरत होने से बेगूसराय के साथ-साथ खगडिया, समस्तीपुर, मुंगेर, लखीसराय, मधेपुरा तथा पटना एवं भागलपुर जिला के कुछ हिस्सों के करीब दो करोड़ लोग हवाई यात्रा का लाभ स्थानीय स्तर से ही उठा पाएंगे।
    इस क्षेत्र की जनता द्वारा इस हवाई अड्डे को क्रियाशील बनाने के लिए लगातार मांग उठाई जाती रही है। बेगूसराय के सीमावर्ती जिला मुंगेर में बिहार इंटरनेशनल स्कूल ऑफ योगा स्थित है। जहां देश के अनेक राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग योग प्रशिक्षण प्राप्त करने आते हैं। इसके साथ ही इस क्षेत्र में अनेक आध्यात्मिक, पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थल है, जहां दूर-दूर से पर्यटक भ्रमण के लिए आते हैं।
    गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार के विकास के लिए आप निरंतर प्रयासरत रहे हैं। बिहार में नागर विमानन से संबंधित आधारभूत संरचना की स्थापना एवं इसके विस्तार की आवश्यकता को आप बेहतर समझते हैं। इसलिए बेगूसराय हवाई अड्डा के निर्माण एवं व्यावसायिक उड़ानों को प्रारम्भ किए जाने के लिए अपने स्तर से पहल करें। इस संबंध में वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी अनुरोध किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान में महंगाई से लोग बेहाल, दूध हुआ 210 रुपये प्रति लीटर
    Next Article जल्द ही भारतीय विमान स्वदेश निर्मित इंजनों के साथ उड़ान भरेंगे : राजनाथ
    admin

      Related Posts

      मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार

      May 31, 2026

      जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु

      May 29, 2026

      यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर

      May 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      • डीसी और एसपी के निर्देश पर रामगढ़ जेल का हुआ औचक निरीक्षण
      • डोरंडा में तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
      • पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा
      • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version