Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»इतिहास के पन्नों में 15 फरवरीः इसरो ने 2017 में बनाया विश्व कीर्तिमान
    Top Story

    इतिहास के पन्नों में 15 फरवरीः इसरो ने 2017 में बनाया विश्व कीर्तिमान

    adminBy adminFebruary 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 15 फरवरी तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में ऊंची छलांग के लिए जानी जाती है। दरअसल 15 फरवरी, 2017 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने विश्व कीर्तिमान बनाया था। इसरो ने एक अंतरिक्ष अभियान में एक साथ 104 सैटेलाइट्स प्रक्षेपित कर यह उपलब्धि हासिल की। हालांकि एक साल पहले इसरो सिंगल मिशन के तहत 20 सैटेलाइट्स लॉन्च कर चुका था। इसरो के 2017 के अभियान में 104 उपग्रहों में से तीन भारत के थे। बाकी 101 सैटेलाइट्स इजरायल, कजाकिस्तान, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड और अमेरिका के थे। इनमें से एक सैटेलाइट का वजन 730 किलोग्राम और दो का वजन 19-19 किलोग्राम था। बाकी सैटेलाइट्स हल्के थे। इसरो के विश्व कीर्तिमान को जनवरी 2021 में अमेरिका के एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने एक ही मिशन में 143 सैटेलाइट लॉन्च कर तोड़ दिया।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र
    1677ः इंग्लैंड नरेश चार्ल्स द्वितीय ने फ़्रांस के खिलाफ डचों से गठबंधन किया।
    1764ः अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना।
    1798ः फ्रांस ने रोम पर कब्जा कर उसे गणराज्य घोषित किया।
    1806ः फ्रैंको ने प्रसियन संधि के बाद ब्रिटिश जहाजों के लिए अपने बंदरगाह बंद किए।
    1890ः अमेरिकी युद्धपोत को विस्फोट से उड़ा दिया गया।
    1906ः ब्रिटेन में लेबर पार्टी का गठन।
    1909ः मैक्सिको में सिनेमाघर में आग। 250 लोगों की मृत्यु।
    1942ः द्वितीय विश्व युद्ध में सिंगापुर का पतन। ब्रिटिश जनरल आर्थर पेरसिवल का समर्पण। लगभग 80,000 भारतीय, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलियाई सैनिक युद्धबंदी हो गए।
    1944ः ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने बर्लिन पर बम बरसाए।
    1962ः अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
    1965ः मैपल (छायादार वृक्ष) के पत्ते को कनाडा के आधिकारिक ध्वज में स्थान मिला।
    1967ः भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए।
    1976ः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना।
    1991ः इराक ने कुवैत से हटने की घोषणा की।
    1999ः परमाणु अस्त्र पर रोक लगाने के उद्देश्य से मिस्र में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा।
    2000ः प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक बीआर चोपड़ा को दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया।
    2001ः इजरायल ने पश्चिमी तट पर गाजा पट्टी सील की।
    2001ः भारत का रूस से टी-90 टैंकों की खरीद का समझौता।
    2002ः परवेज मुशर्रफ ने पैंतरा बदला, भारतीय संसद पर हमले को आतंकवादी हमला मानने से किया इनकार।
    2002ः अफगानिस्तान में हज यात्रियों की भीड़ ने पर्यटन मंत्री अब्दुल रहमान को पीट-पीटकर मार डाला।
    2003ः इराक युद्ध के खिलाफ विश्व के 600 शहरों में लाखों लोग सड़कों पर।
    2005ः ईरान की राजधानी तेहरान में नमाजियों से खचाखच भरी एक मस्जिद में आग लगने से 59 लोगों की मृत्यु।
    2006ः पाकिस्तान की कैबिनेट ने दक्षिण एशिया मुक्त क्षेत्र समझौता स्वीकार किया।
    2007ः बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भ्रष्ट व्यक्तियों के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया।
    2008ः हिंद महासागर के तटीय देशों के नौसेना प्रमुखों के पहले सम्मेलन का नई दिल्ली में समापन।
    2010ः पश्चिम बंगाल में सशस्त्र माओवादियों ने पश्चिम मिदनापुर जिला स्थित सिल्दा सैन्य शिविर पर हमला कर 24 जवानों की हत्या की।
    2010ः जयपुर घराने की कथक नृत्यागंना प्रेरणा श्रीमाली को 2009 का संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार।
    2012ः अमेरिका की कोमायागुआ जेल में आग। 358 लोगों की मौत।

    जन्म
    1921ः भारतीय इतिहासकार राधाकृष्ण चौधरी।
    1922ः ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार नरेश मेहता।
    1924ः भारतीय मूर्तिकार केजी सुब्रह्मण्यम।
    1939ः फिल्म निर्देशक सी. राधाकृष्णन।
    1946ः समाचार वाचक हरीश भिमानी।
    1947ः अभिनेता रणधीर कपूर।
    1949ः संस्कृत भाषा के साहित्यकार राधावल्लभ त्रिपाठी।
    1952ः भाजपा के वरिष्ठ नेता हरदीप सिंह पुरी।

    निधन
    1869ः भारतीय शायर मिर्जा गालिब।
    1948ः प्रसिद्ध कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान।
    1989ः बड़ौदा की महारानी सीता देवी।
    2022ः पार्श्वगायिका संध्या मुखर्जी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगिरिराज सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर एवं हवाई अड्डा के लिए नीतीश कुमार को लिखा पत्र
    Next Article पूर्णिया मे आयोजित सद्भावना रैली की सफलता को लेकर महागठबंधन की बैठक
    admin

      Related Posts

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025

      संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी

      May 24, 2025

      राहुल गांधी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 26 जून को चाईबासा कोर्ट में पेश होने का आदेश

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version