Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»तीन सप्ताह में तीन अमेरिकी अधिकारियों ने किया नेपाल का दौरा, प्रचंड सरकार से प्रतिबद्धता की तलाश
    विदेश

    तीन सप्ताह में तीन अमेरिकी अधिकारियों ने किया नेपाल का दौरा, प्रचंड सरकार से प्रतिबद्धता की तलाश

    adminBy adminFebruary 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। इन दिनों नेपाल में अमेरिकी गतिविधियां तेज हो गई हैं। तीन सप्ताह में अमेरिका के तीन अधिकारियों ने नेपाल का दौरा किया है। इन अधिकारियों ने यहां के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिस तरह से विभिन्न दौर की बैठकें की हैं, उससे ऐसा लगता है कि अमेरिका यहां की नई सरकार से प्रतिबद्धता चाहता है। अमेरिका की उपमंत्री आफरीन अख्तर दो दिवसीय नेपाल यात्रा के बाद मंगलवार को स्वदेश लौट गईं। अपने दौरे के आखिरी दिन उन्होंने थल सेनाध्यक्ष प्रभुराम शर्मा से मुलाकात की।

    पिछले हफ्ते, अमेरिकी सहायता के लिए यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूसएड) की प्रशासक सामंथा पावर ने नेपाल का दौरा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड से भी मुलाकात की। पावर के दौरे के दौरान यूरोपियन कमिश्नर फॉर इंटरनेशनल पार्टनरशिप जूटा उर्पिलीनिन भी नेपाल में थे। उन्होंने प्रधानमंत्री दाहाल से मुलाकात की थी।

    जनवरी के अंत में, एक अन्य उपमंत्री विक्टोरिया नूलैंड ने भी नेपाल का दौरा किया था। तीन हफ्तों में तीन अमेरिकी अधिकारियों ने लगातार नेपाल का दौरा किया। इससे प्रचंड के नेतृत्व वाली नई सरकार के गठन के बाद अमेरिकी सक्रियता देखी जा सकती है।

    नेपाल में ताजा अमेरिकी गतिविधि को पूर्व विदेश मंत्री भेश बहादुर थापा वैश्विक कूटनीतिक पैंतरेबाजी के एक हिस्से के रूप में देखते हैं। उनका कहना है कि जब दुनिया भर में युद्ध और अन्य घटनाओं के कारण अराजकता हो तो इसे स्वाभाविक माना जाना चाहिए।

    भू-राजनीतिक विश्लेषक डॉ. चंद्रदेव भट्ट अमेरिकी अधिकारियों के लगातार नेपाल दौरे को हताशा की स्थिति बताते हैं। उनका कहना है कि अमेरिका अपने प्रभाव क्षेत्र को खोना नहीं चाहता है और ऐसा लगता है कि वह नई सरकार से प्रतिबद्धता की तलाश कर रहा है।

    अमेरिका का नेपाल में सक्रियता का एक लंबा इतिहास रहा है। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों के 75 साल पूरे हो गए हैं। भारत और चीन के बीच होने के कारण अमेरिका की नेपाल में रुचि रही है, जिसका भू-राजनीतिक महत्व है। अतीत में, जब नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा प्रधानमंत्री थे, तो अमरीकियों ने बहुत दौरे किये थे। उस समय अमेरिकी सहयोग एमसीसी संसद द्वारा पारित किया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआगरा के लाल किले में 19 फरवरी को मनाई जाएगी शिवाजी जयंती: एकनाथ शिंदे
    Next Article पलामू में महाशिवरात्रि पर तोरण द्वार लागने को लेकर बवाल
    admin

      Related Posts

      हार्वर्ड विवि में अब नहीं पढ़ सकेंगे विदेशी छात्र, ट्रंप प्रशासन ने प्रवेश देने का अधिकार छीना

      May 23, 2025

      यमन से इजराइल पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल, तेल अवीव में बजे सायरन

      May 23, 2025

      नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर पौडेल की नियुक्ति को सुप्रीम में दी चुनौती

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
      • झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर
      • तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा
      • टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version