Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन कल से : संजय सेठ
    राजनीति

    तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन कल से : संजय सेठ

    ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को इस खेल से आगे बढ़ने का मिलेगा मौका
    adminBy adminFebruary 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। सांसद संजय सेठ एवं ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों के द्वारा बुधवार को खेल महोत्सव के निमित्त मेडल ट्रॉफी टी-शर्ट लांच किया गया सांसद सेठ ने प्रेस को बताया खेल महोत्सव, रांची लोकसभा क्षेत्र का भव्य दिव्य और ऐतिहासिक महोत्सव बनने वाला है। 17 फरवरी से 19 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में रांची लोकसभा क्षेत्र के 3000 से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे। झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में 6 प्रकार के खेलों से जुड़ी प्रतिस्पर्धा होगी, इसमें बैडमिंटन, एथलेटिक्स, वुशु, तीरंदाजी, योगासन और कबड्डी को शामिल किया गया है। सभी प्रतियोगिताएं बहुत ही रोचक होंगी और इसके लिए अलग-अलग टीमें भी तैयार कर ली गयी हैं। 3 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में 650 से अधिक मेडल और ट्रॉफी प्रतिभागियों को दिये जायेंगे। तीन दिवसीय महोत्सव के लिए 3087 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों से खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में रांची लोकसभा क्षेत्र के 17 प्रखंड और 53 वार्डों का प्रतिनिधित्व होगा। लगभग 200 पंचायतों से खिलाड़ियों की सहभागिता होगी। 17 फरवरी को कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन दोपहर 3:00 बजे केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी जी के हाथों संपन्न होगा। वहीं केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे और केंद्रीय खेल राज्यमंत्री निशिथ प्रमाणिक कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।
    खेल के नामी खिलाड़ियों के द्वारा मशाल प्रज्ज्वलित की जायेगी जो लगातार तीन दिन तक यह मशाल प्रज्ज्वलित रहेगी। 12 स्कूल के बच्चों के द्वारा बैंड द्वारा सारे जहां से अच्छा हिंदू सीता हमारा की धुन पर गीत प्रतियोगिता की जायेगी। जिस स्कूल के बच्चे अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा।
    सांसद सेठ ने रांची के सभी स्कूलों के प्रबंधक से अपील करते हुए कहा इस खेल महोत्सव अपने बच्चों को अवश्य भेजें ताकि आने वाले दिनों में इन बच्चों में भी खेल की भावना जागृत हो और खिलाड़ियों का भी उत्साहवर्धन होगा। उन्होंने राज्य की जनता से अपील करते हुए कहा ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस खेल महोत्सव में भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करें झारखंड से जुड़े हमारे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, जिन्होंने झारखंड को प्रेरणा दी है, झारखंड के ऐसे खिलाड़ियों का सम्मान किया जायेगा। उनकी उपस्थिति भी रहेगी। रांची से जुड़े पद्म अवार्ड से सम्मानित गणमान्य लोगों की उपस्थिति भी इस कार्यक्रम में रहेगी। रांची लोकसभा क्षेत्र के हर नागरिक से मेरा अनुरोध है इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाएं। अपने बच्चों का हौसला बढ़ाएं। उनके खेल को देखें क्योंकि नागरिकों की उपस्थिति बच्चों का उत्साह बढ़ाने वाली होगी। और यही बच्चे हमें कई मेडल और पुरस्कार लाकर देंगे। देश दुनिया में झारखंड और भारत का नाम रोशन करेंगे। इस प्रेस वार्ता में मधुकांत पाठक शिवेंद्र दुबे, चंचल भट्टाचार्य, विनय जयसवाल, संदीप सिन्हा शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीबीसी पर लगातार दूसरे दिन आयकर का सर्वे जारी
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन को श्री शिव बारात में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया
    admin

      Related Posts

      सिंगापुर से लौटने के बाद पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने कोर्ट में जमा किया पासपोर्ट

      June 3, 2026

      झारखंड में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी

      June 3, 2026

      रिम्स भूमि फजीर्वाड़ा मामले में प्रमोद महतो की अग्रिम जमानत पर 10 जून को अगली सुनवाई

      June 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए महायुति ने की 17 उम्मीदवारों की घोषणा
      • सिंगापुर से लौटने के बाद पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने कोर्ट में जमा किया पासपोर्ट
      • पलामू में माइंस के गहरे गड्ढे में युवक लापता, डूबने की आशंका से मचा हड़कंप
      • झारखंड में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी
      • रिम्स भूमि फजीर्वाड़ा मामले में प्रमोद महतो की अग्रिम जमानत पर 10 जून को अगली सुनवाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version