Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मशरूम में मिला कैंसर के इलाज में उपयोगी दुर्लभ तत्व ऐस्टाटीन
    देश

    मशरूम में मिला कैंसर के इलाज में उपयोगी दुर्लभ तत्व ऐस्टाटीन

    adminBy adminFebruary 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -जीयूआईडीई और कच्छ यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की खोज

    अहमदाबाद/कच्छ। देश के सबसे बड़े जिले कच्छ में पाए जाने वाले मशरूम में कैंसर मरीजों को दिया जाने वाले रेडिएशन थेरेपी के मुख्य रासायनिक तत्व की खोज की गई है।

    गुजरात इन्स्टीट्यूट ऑफ डेजर्ट इकोलॉजी (जीयूआईडीई) और कच्छ यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने खाने के उपयोग में इस्तेमाल किए जाने वाले मशरूम से पृथ्वी के सबसे दुर्लभ प्राकृतिक तत्व, ऐस्टाटीन सफलतापूर्वक प्राप्त किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि पृथ्वी पर ऐस्टाटीन की उपलब्धता कुछ ग्राम है, इसकी वजह है कि किरणोत्सर्गी तत्व कुछ घंटों में नष्ट हो जाता है।

    जीयूआईडीई के निदेशक वी विजय कुमार ने कहा कि कैंसर के इलाज के लिए कीमोथेरेपी में कोबाल्ट रेडिएशन का उपयोग किया जाता है। परंतु कोबाल्ट लंबे समय तक शरीर के अंदर रहता है, जो कैंसर की कोशिकाओं के साथ स्वस्थ कोशिकाओं को भी नुकसान पहुंचाता है। इसका असर होता है। जबकि मशरूम में पाया जाने वाला ऐस्टाटीन सिर्फ कैंसर की कोशिकाओं को लक्ष्य करता है और थोड़े समय के बाद निष्क्रिय हो जाता है। इसकी वजह से शरीर को कम से कम नुकसान होता है।

    ऐस्टाटीन से यह फायदा होगा
    कीमोथेरेपी के दुष्प्रभाव के कारण केश झड़ जाते हैं, कमजोरी, उल्टी और खून के थक्के बनने लगते हैं। मरीज की याददाश्त भी कम होने लगती है। कोबाल्ट जहां लंबे समय तक शरीर में रहता है, वहीं दो कीमोथेरेपी के बीच का अंतर भी लंबा होता है। इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे जीयूआईडीई के वैज्ञानिक कार्तिकेय ने दावा कहा कि कि विश्व भर के शोधकर्ताओं ने ढूढ़ लिया है कि यह रेडियोएक्टिव तत्व ट्यूमर समेत अन्य कैंसर के इलाज के लिए रेडियोइम्यूनथेरेपी की कार्यक्षमता में सुधार करेगा। इसकी वजह है कि टयूमर कोशिकाओं को मारता है, जो कि सामान्य रूप से कीमो और रेडियोइम्यूनथेरेपी के लिए प्रतिरोधी होते हैं। उनके अनुसार ऐस्टाटीन के मेडिकल उपयोग पर दुनिया में बड़ी संख्या में रिसर्च और अध्ययन हो रहे हैं। हालांकि इसमें मूल समस्या है कि तत्व की आपूर्ति सीमित और निश्चित क्षेत्रों में ही उपलब्ध है।

    कच्छ में हो रही है मेडिकल मशरूम की खेती
    जीयूआईडीई हाल में खाद्य और मेडिकल दोनों प्रकार के मशरूम की खेती करता है। वैज्ञानिकों ने कच्छ यूनिवर्सिटी के रसायन विभाग को खाद्य मशरूम लैब मूल्यांकन के लिए दिए। जिसमें जांच के दौरान दुर्लभ तत्व ऐस्टाटीन प्राप्त हुआ। जीयूआईडीई के एक अन्य वैज्ञानिक जी जयंती के अनुसार उन्होंने रिसर्च को आगे ले जाने की योजना बनाई है। जिसके जरिए तत्व की और अधिक प्रामाणिकता और शुद्धिकरण के लिए स्टडी सपोर्ट के लिए राशि जुटाई जा सके। इस प्रक्रिया से कैंसर के मरीजों को कीमोथेरेपी के दुष्प्रभाव से बाहर निकालने की उम्मीद जगी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअसम के जोरहाट में आग से 300 से अधिक दुकानें राख
    Next Article प्रधानमंत्री ने ई-संजीवनी ऐप पर 10 करोड़ ‘टेली-कंसल्टेशन’ की उपलब्धि को सराहा
    admin

      Related Posts

      केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री

      May 24, 2025

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025

      नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version