Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»शिवाजी महाराज का संघर्ष सत्ता नहीं, बल्कि स्वशासन के लिए था : अमित शाह
    देश

    शिवाजी महाराज का संघर्ष सत्ता नहीं, बल्कि स्वशासन के लिए था : अमित शाह

    adminBy adminFebruary 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का संघर्ष सत्ता के लिए नहीं, बल्कि स्वशासन के लिए था। शिवाजी महाराज का जीवन सिर्फ एक राजा की जीवनी नहीं है, वह एक विचार भी है।
    पुणे जिले में स्थित अम्बे गांव में रविवार को शिव जयंती के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से शिव सृष्टि का उद्घाटन किया गया। मौके पर अपने संबोधन में शाह ने कहा कि शिव जयंती के पावन अवसर पर शिवशाहीर बाबा साहेब पुरंदरे का अधूरा सपना साकार होने का विशेष हर्ष है। बाबासाहेब पुरंदरे ने छत्रपति के गौरवशाली इतिहास को आम लोगों तक पहुंचाया।
    आगे उन्होंने कहा कि मैं जब गुजरात में मंत्री था, उस समय पुरंदरे के जाणता राजा महानाट्य का आठ बार मंचन हुआ था। शिव सृष्टि का निर्माण एक ईश्वरीय कार्य है। आप और मैं तो बस एक बहाना हैं। उन्होंने कहा कि शिव राय की जीवनी पूरे देश को प्रेरित करती है और इस इतिहास को पूरे देश में पहुंचाने में पुरंदरे का बहुत बड़ा योगदान है।
    शाह ने कहा कि शिवाजी महाराज न होते तो भारत का क्या होता! पूर्व मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण ने कहा कि सीमा हमारे घर के सामने होती। अगर मैं ऐसा कुछ कहूंगा तो बहुत प्रतिक्रियाएं आएंगी, इसलिए मैंने यशवंतराव चव्हाण की बात कही।
    अमित शाह ने यह भी कहा कि उस समय शिवाजी महाराज ने शिव मंदिर को मुगल साम्राज्य से बचाकर नए सिरे से बनवाया था, वही काम हमारी सरकार राम मंदिर बनाकर कर रही है। शिवाजी महाराज ने युद्ध के मैदान में हमेशा सामने से दुश्मन का सामना किया। उनका जीवन एक फिल्म की तरह था। शिवाजी महाराज ने उस समय ग्रामीण आर्थिक व्यवस्था की स्थापना की थी। अपने स्वयं के तट रक्षक बल को खड़ा किया।
    अमित शाह ने कहा कि शिव सृष्टि के इस प्रोजेक्ट में कुल चार चरण होंगे और इस पर 438 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। जिसमें से 60 करोड़ के पहले चरण का आज लोकार्पण किया गया है। यह शिव सृष्टि निश्चित रूप से उन लोगों को प्रेरित करती रहेगी, जो शिव चरित्र नहीं पढ़ते हैं।
    इसी संदर्भ में आगे उन्होंने कहा कि मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि आंबेगांव की यह शिव सृष्टि न केवल देश में, बल्कि एशिया में भी सबसे अच्छा थीम पार्क बनेगी। इसके गौरवशाली इतिहास के साथ-साथ आधुनिक 3डी तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंदौर सहित मप्र के कई जिलों में 3 तीव्रता का भूकंप
    Next Article सेना ने खरीदे 5 स्वदेशी क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल वेपन सिस्टम
    admin

      Related Posts

      विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में पूर्वोत्तर की महत्वपूर्ण भूमिकाः प्रधानमंत्री

      May 23, 2025

      आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान पर ममता बनर्जी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

      May 23, 2025

      छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में मारे गए केशव राव सहित 12 करोड़ 33 लाख के इनामी 27 नक्सलियों की हुई शिनाख्त

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version