Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»नीदरलैंड का जासूसी के आरोप में रूस के 10 राजनयिकों को निष्कासित करने का फैसला
    विदेश

    नीदरलैंड का जासूसी के आरोप में रूस के 10 राजनयिकों को निष्कासित करने का फैसला

    adminBy adminFebruary 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हेग (नीदरलैंड)। नीदरलैंड सरकार ने जासूसी के आरोप में रूस के 10 राजनयिकों को निष्कासित करने की घोषणा की है। यहां के प्रमुख समाचार पत्र नीदरलैंड टाइम्स ने विदेशमंत्री वोपके होकेस्ट्रा के बयान के हवाले से शनिवार को यह जानकारी दी।

    नीदरलैंड टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नीदरलैंड ने रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने का फैसला इसलिए किया है क्योंकि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता रुकी हुई है। नीदरलैंड ने राजनयिकों को देश छोड़ने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। नीदरलैंड के विदेश मंत्री वोपके होक्स्ट्रा ने ट्वीट कर कहा कि अपने राजनयिकों के जरिए नीदरलैंड में खुफिया अधिकारियों को तैनात करने के रूस के निरंतर प्रयासों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए हम नीदरलैंड में रूसी राजनयिकों की संख्या को सीमित कर रहे हैं।

    विदेशमंत्री वोपके होकेस्ट्रा ने कहा कि मॉस्को में डच दूतावास में काम करने वाले राजनयिकों की संख्या की तुलना में नीदरलैंड हेग में रूस के दूतावास में अधिक राजनयिकों को काम करने की अनुमति नहीं देगा। रूसी दूतावास के करीब 10 कर्मचारियों को नीदरलैंड छोड़ना होगा। उन्होंने साफ किया कि एम्स्टर्डम में रूसी व्यापार कार्यालय 21 फरवरी से बंद हो जाएगा। इसके अलावा सेंट पीटर्सबर्ग में डच वाणिज्य दूतावास 20 फरवरी से बंद हो जाएगा। मॉस्को में डच दूतावास खुला रहेगा।

    इस बीच डच सरकार के इस निर्णय के बाद रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह नीदरलैंड के फैसले का जवाब देगा। उल्लेखनीय है कि नीदरलैंड ने मार्च 2022 में कथित जासूसी पर 17 रूसी राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था। इसके जवाब में रूस ने 15 डच राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर की हालत नाजुक
    Next Article पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने कहा- आर्थिक संकट के लिए सेना जिम्मेदार
    admin

      Related Posts

      हार्वर्ड विवि में अब नहीं पढ़ सकेंगे विदेशी छात्र, ट्रंप प्रशासन ने प्रवेश देने का अधिकार छीना

      May 23, 2025

      यमन से इजराइल पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल, तेल अवीव में बजे सायरन

      May 23, 2025

      नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर पौडेल की नियुक्ति को सुप्रीम में दी चुनौती

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
      • झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर
      • तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा
      • टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version