कीव/वॉशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन सोमवार को अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। यहां वे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की के साथ नजर आये। बाइडेन का यह दौरा चौंकाने वाला है। इसकी किसी को कानों-कान खबर नहीं हुई। दरअसल, प्रेसिडेंट बाइडेन शनिवार रात (भारत में रविवार तड़के) पोलैंड गये थे। यहां से वो एक घंटे का सफर करके ट्रेन के जरिए कीव पहुंच गये। कीव में जेलेंस्की ने बाइडेन को रिसीव किया। इसके बाद दोनों प्रेसिडेंट्स पैदल कीव की सड़कों पर टहले। एक रिपोर्ट के मुताबिक बाइडेन के कीव पहुंचने से पहले पूरे इलाके को नो-फ्लाई जोन बनाया गया। इस दौरान अमेरिकी मिसाइल शील्ड (पेट्रियट) भी एक्टिव मोड में कर दी गयी। कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक पूरे कीव में सिर्फ यही खबर थी कि कोई बेहद खास शख्स राजधानी पहुंच रहा है। बाइडेन की विजिट के पहले कीव के तमाम रास्ते भी बंद कर दिये गये। बाइडेन के आने का जरा भी अनुमान किसी को नहीं था। सिर्फ 22 मिनट पहले ही रूस के हवाई हमले का सायरन बजा था। इसलिए हर कोई अलर्ट पर था। चंद मिनट बाद ही एक ब्लैक शेवरले कार में बाइडेन नजर आये। बाइडेन की विजिट इसलिए भी अहम हो जाती है, क्योंकि महज 4 दिन बाद रूसी हमले को एक साल पूरा हो जाएगा। बाइडेन ने शनिवार को ही व्हाइट हाउस में साफ कर दिया था कि वो किसी भी सूरत में यूक्रेन का साथ नहीं छोड़ेंगे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

