Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उद्धव ठाकरे सरल व्यक्तित्व के धनी हैं, उनके इसी स्वभाव के कारण पार्टी टूटी: भगत सिंह कोश्यारी
    राज्य

    उद्धव ठाकरे सरल व्यक्तित्व के धनी हैं, उनके इसी स्वभाव के कारण पार्टी टूटी: भगत सिंह कोश्यारी

    adminBy adminFebruary 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून। राजनीति मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण नहीं है। मेरे लिए स्वस्थ समाज और स्वस्थ वातावरण ज्यादा महत्वपूर्ण है। मैं पिछले दो महीने से सक्रिय राजनीति से इतर हूं। मेरी मान्यता है कि मेरे जैसे लोगों को राजनीति में बहुत ज्यादा रूचि नहीं रखनी चाहिए। हम लिखने-पढ़ने वाले लोग हैं। ऐसे में पठन-पाठन-लिखन मार्गदर्शन हमारी विशिष्टता होनी चाहिए। यह बातें महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शुक्रवार को प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के तहत प्रेस क्लब देहरादून में कही।

    उन्होंने कहा कि मेरे लिए समाज महत्वपूर्ण है। राज्यपाल रहते हुए महाराष्ट्र की राजनीति में आए संकट पर भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सनातनी स्वभाव और सरल व्यक्तित्व के धनी हैं। उनके इसी स्वभाव के कारण उनकी पार्टी टूटी है।

    उन्होंने कहा कि मेरे से कहीं भी गलती भी होगी तो मैं छोटे बच्चे से भी माफी मांग लूंगा। छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में मैंने कभी बुरा नहीं बोला। ऐसे व्यक्ति के बारे में कौन बुरा बोल सकता है। मेरे को अगर पावर सेंटर ही बनना होता तो उतना बड़ा राज्य छोड़कर मैं उत्तराखंड क्यों आता। यहां पावर सेंटर बहुत हैं। यदि प्रदेश की पावर बढ़ेगी तो पुष्कर सिंह धामी को भी फायदा होगा। पुष्कर सिंह धामी अच्छा काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भी उनके काम की सराहना की है। मुझे भी लगता है वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और जनता को उनसे लाभ हो रहा है।

    कार्यक्रम में भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि उद्धव ठाकरे सीधे, सच्चे और सज्जन हैं। यदि वह सज्जन न होते तो क्या पार्टी टूट जाती। यदि वह जोड़तोड़ वाले होते तो उनकी पार्टी बरकरार रहती। राजनीतिक भूचाल के बारे में पूछे जाने पर कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखंड आपदा प्रभावित क्षेत्र है। यहां वैसे ही बहुत भूचाल आते रहते हैं। राजनीतिक भूचाल आने की कल्पना मत करिये। उन्होंने कहा कि कोई भी अच्छा काम करेंगे मैं उनके साथ रहूंगा। यदि गलत काम करेंगे तो एक घंटा भी मौन नहीं रहूंगा। उन्होंने कहा कि आप लोग रायते से दूर रहिये, रायता मत फैलाइये। जो भी अच्छा काम करेगा पार्टी से ऊपर उठकर मैं उसको पूर्ण सहयोग दूंगा। यह किसी एक दल या किसी एक परिवार का नहीं है। सभी लोगों को मिलकर प्रदेश को आगे बढ़ाना है। सारे महाराष्ट्र के लोग जानते हैं मैं सबसे ज्यादा घूमा हूं। महाराष्ट्र के लोग मुझे बहुत प्यार देते हैं।

    भाजपा की सदस्यता के बारे में पूछे जाने पर पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने स्पष्ट किया कि जब मैं भाजपा का सदस्य नहीं था तब भी राष्ट्र निर्माण में निरंतर सहयोग करता था। मेरी मान्यता है कि श्रेष्ठ कार्य करने और समर्थन देने के लिए किसी भी पार्टी की सदस्यता लेना आवश्यक नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मैहर में माता शारदा के किए दर्शन
    Next Article कांग्रेस अध्यक्ष को होगा सीडब्ल्यूसी के सदस्यों को नॉमिनेट करने का अधिकार : जयराम रमेश
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version