Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर हमला, बम और गोलियां चलाईं
    Top Story

    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर हमला, बम और गोलियां चलाईं

    adminBy adminFebruary 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -सुरक्षा गार्डों ने मंत्री को सुरक्षित निकाला

    -कूचविहार के दिनहाटा इलाके की घटना

    कोलकाता। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर शनिवार दोपहर हमला हुआ है। कूचबिहार जिले के दिनहाटा महकमा अंतर्गत बुड़ीरहाट इलाके में उनके काफिले को लक्ष्य कर बमबारी, फायरिंग और पथराव के आरोप हैं। हालांकि सुरक्षाकर्मी, मंत्री को पूरी तरह से सुरक्षित निकाल ले गए। घटना के बाद इलाके में हालात तनावपूर्ण है।

    शनिवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत केंद्रीय गृह राज्य मंत्री प्रमाणिक ने क्षेत्र में जाकर दिनहाटा के विभिन्न स्थानों का दौरा किया। उन्होंने तृणमूल के हमले में घायल भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और जनसंपर्क किया। जब उनका काफिला दिनहाटा के बुड़ीरहाट इलाके में पहुंचा तो तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उन्हें काला झंडा दिखाया। उस समय वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी व हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद केंद्रीय मंत्री के काफिले पर पथराव किया गया। पथराव में उनकी कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। मंत्री के सुरक्षा गार्ड किसी तरह उन्हें सुरक्षित वहां से निकाल ले गए।

    घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए निशीथ प्रमाणिक ने कहा कि “बंगाल अब दुष्टों का साम्राज्य बन गया है। जिस तरह बदमाश हमला कर रहे हैं, वह कभी भी सामान्य राजनीतिक माहौल का संकेत नहीं है। बंगाल के लोग, देखें क्या चल रहा है।’ मंत्री के काफिले पर हमले के लिये सत्तारूढ़ तृणमूल को जिम्मेदार बताया जा रहा है।

    उल्लेखनीय है कि तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी 11 फरवरी को कूचबिहार के एक कार्यक्रम में गए थे। अभिषेक ने बीएसएफ की फायरिंग में एक राजबंशी युवक की मौत को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनके डिप्टी निशीथ पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद उत्तर बंगाल विकास मंत्री और दिनहाटा के तृणमूल विधायक उदयन गुहा ने व्हिप जारी किया था। उन्होंने कहा था कि अगर निशीथ सिताई और दिनहाटा के किसी प्रखंड में मिलने आते हैं तो उन्हें काला झंडा दिखाया जाएगा। वहीं, अगर भाजपा जिन इलाकों में सभा या कार्यक्रम करती है तो वहां के तृणमूल बूथ अध्यक्ष को हटा दिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में नौ नक्सलियों पर चलेगा देशद्रोह का मुकदमा, राज्य सरकार ने दी अनुमति
    Next Article अमेरिकी विदेश मंत्री का दावा, भारत-चीन ने रोका यूक्रेन पर रूसी परमाणु हमला
    admin

      Related Posts

      पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी

      June 4, 2025

      झारखंड बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतरे, पुलिस अलर्ट

      June 4, 2025

      झारखंड बंद का जमशेदपुर में कोई असर नहीं

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version