Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»ईरान से मिली ट्रम्प को मारने की धमकी, क्रूज मिसाइल तैयार करने का दावा
    विदेश

    ईरान से मिली ट्रम्प को मारने की धमकी, क्रूज मिसाइल तैयार करने का दावा

    adminBy adminFebruary 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पियो सहित सैन्य अधिकारी भी निशाने पर

    तेहरान। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को जान से मारने की धमकी मिली है। ईरान के शीर्ष कमांडर आमिर अली हाजीजादेह ने यह धमकी देने के साथ 1650 किलोमीटर दूर तक वार करने की क्षमता रखने वाली एक क्रूज मिसाइल तैयार करने का भी दावा किया है। ट्रम्प के साथ पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो व पूर्व अमेरिकी सैन्य कमांडर कैनेथ फ्रैंक मैकेंजी सहित अन्य अमेरिकी सैन्य अधिकारियों को मारने की धमकी भी दी गई है।

    वर्ष 2020 में अमेरिका के ड्रोन हमले में ईरान के तत्कालीन सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी। इसके जवाब में ईरान ने अमेरिकी सेना पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला भी किया था। अब एक बार फिर ईरान के शीर्ष कमांडर आमिर अली हाजीजादेह ने अपने सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने की बात कहते हुए तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को जान से मारने की धमकी दी है। हाजीजादेह ने कहा है कि इसके लिए ईरान ने एक विशेष क्रूज मिसाइल बना ली है, जो 1650 किलोमीटर दूर तक वार कर सकती है। इसके माध्यम से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पियो व पूर्व सैन्य कमांडर कैनेथ फ्रैंक मैकेंजी सहित अन्य अमेरिकी सैन्य अधिकारियों को मारने की बात भी कही गयी है।

    एक टीवी चैनल से बातचीत में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स एयरोस्पेस फोर्स के मुखिया आमिर अली हाजीजादेह ने कहा कि ईरान उस व्यक्ति को मारने के लिए तैयार हैं, जिसके आदेश पर कमांडर सुलेमानी की हत्या की गई थी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को नहीं छोड़ने की बात कहते हुए आमिर अली ने साफ कहा कि वह ट्रम्प को मारना चाहता है। आमिर अली ने कहा कि 1650 किलोमीटर की दूरी तक मारक क्षमता रखने वाली क्रूज मिसाइल को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के मिसाइल शस्त्रागार में जोड़ा गया है। 2020 को याद करते हुए आमिर अली ने कहा कि ईरान उस समय भी बेकसूर जवानों को मारने का कोई ईरादा नहीं रखता था, किन्तु जब अमेरिका ने बगदाद पर ड्रोन हमला कर सैन्य कमांडर सुलेमानी की हत्या कर दी तो जवाबी कार्रवाई में बैलिस्टिक मिसाइल दागना पड़ा। ट्रम्प को मारने की बात दोहराते हुए ईरान के शीर्ष कमांडर ने कहा कि ट्रम्प ही नहीं, सुलेमानी को मारने का आदेश जारी करने वाले सैन्य कमांडरों को मार दिया जाना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका ने माना, रूस के साथ रिश्ते खत्म नहीं करेगा भारत
    Next Article प्रधानमंत्री ने नगाड़ा बजाकर सांस्कृतिक उत्सव ‘बरिसू कन्नड़ दिम दिमवा’ का किया उद्घाटन
    admin

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version