Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जी-20: सांसद संजय सेठ की प्रशासन, जनता से अपील : 1 से 3 मार्च तक स्वागतोत्सव की करें तैयारी
    झारखंड

    जी-20: सांसद संजय सेठ की प्रशासन, जनता से अपील : 1 से 3 मार्च तक स्वागतोत्सव की करें तैयारी

    adminBy adminFebruary 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। रांची सांसद संजय सेठ ने जिला प्रशासन, सामाजिक संगठनों और लोगों से रांची में 2-3 मार्च को होनेवाली जी-20 की बैठक को एक ऐतिहासिक पल बताया है। अपील करते कहा है कि रांची की दुनियाभर में और बेहतर छवि बने, इसके लिए 1-3 मार्च तक स्वागतोत्सव मनायें। पीएम नरेंद्र मोदी जी के कारण देश को और रांची को एक शानदार अवसर मिला है, इसे गंवाना नहीं है। भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची में शनिवार को रंगोली कार्यक्रम में शामिल होने के बाद संजय सेठ ने मीडिया से कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि जी-20 के प्रतिनिधि उनके लोकसभा क्षेत्र में आयेंगे। यह रांची का सौभाग्य है कि इस अंतरराष्ट्रीय बैठक से जुड़े जनप्रतिनिधियों की मेजबानी का अवसर मिला है। इससे पूर्व रंगोली कार्यक्रम में सांसद ने खुद भी बढ़ चढ़ कर रंगोली निर्माण में एसएचजी और अन्य संगठनों की महिलाओं के साथ भागीदारी की।

    जी-20 सुनहरा अवसर
    सांसद श्री सेठ के मुताबिक पिछले एक पखवाड़े से रांची में जी-20 की बैठक को लेकर लगातार तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बैठक में अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। ऐसे में यह एक मौका है, जब रांची की एक अच्छी छवि का निर्माण करने में हम सब मिल कर योगदान दें। यहां का मौसम, पर्यटन और बहुत कुछ आकर्षक है। यह प्राकृतिक सौंदर्य से भरा पूरा इलाका है। वाटरफॉल्स, डैम, तालाब हैं जो लुभाते हैं। लोगों को चाहिए कि दुनियाभर में रांची को लेकर एक सकारात्मक मैसेज जाये। इसी क्रम में रांची है तैयार, भारत है तैयार की थीम पर सब मिल कर काम करें। सांसद के मुताबिक 1-3 मार्च के दौरान पूरी रांची सुंदर, आकर्षक दिखे, इसमें सबों का योगदान चाहिए। हर चौक चौराहे पर दीये जलाये जाने का प्रयास है। प्रशासन से आग्रह है कि 2-3 को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, ध्वनि प्रदूषण और अन्य पहलुओं पर ध्यान दे। रांची एयरपोर्ट पर जोहार का लोगो बनाये जाने के अलावा रांची और हटिया रेलवे स्टेशन, फिरायालाल चौक सहित अन्य जगहों पर भी रंगोली के जरिये सजावट की जायेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा ने हर चीज पर कब्जा कर लिया है : सीएम नीतीश
    Next Article बौखलाहट में सोरेन परिवार केएक्सीडेंटल उत्तराधिकारी सीएम का गाली देना स्वाभाविक: बाबूलाल मरांडी
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केदारनाथ में पत्नी संग की पूजा-अर्चना

      May 30, 2025

      कर्ण सिंह की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या: सरयू राय

      May 30, 2025

      आम लदा पिकअप वैन पलटा, चालक और खलासी घायल

      May 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में पकने लगी जातीय जनगणना, पेसा और सरना की फसल
      • दो दिन की गिरावट के बाद उछला सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      • प्रधानमंत्री मोदी कल जाएंगे भोपाल, देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version