Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»बिहार की मंडियां के आजाद होने तक किसानों का ट्रैक्टर मार्च चलता रहेगा : राकेश टिकैत
    राजनीति

    बिहार की मंडियां के आजाद होने तक किसानों का ट्रैक्टर मार्च चलता रहेगा : राकेश टिकैत

    adminBy adminFebruary 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कैमूर। बिहार में शनिवार का दिन राजनीतिक हलचलों से भरा रहा। एक तरफ पश्चिम चंपारण में अमित शाह नीतीश और तेजस्वी के खिलाफ हुंकार भरी, तो दूसरी तरफ पूर्णिया में महागठबंधन की रैली में गठबंधन के सातों दल केंद्र की सत्ता से भाजपा को हटाने का संकल्प ले रहे हैं। इसी बीच बड़े किसान नेता राकेश टिकैत में कैमूर में किसान महापंचायत बुलाई।
    कैमूर पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि अपना बिहार और अपना खेत का नारा लग चुका है। बिहार की मंडियां आजाद होंगी और बिहार मुक्ति अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार की मंडियां जबतक आजाद नहीं होंगी किसानों का ट्रैक्टर मार्च चलता रहेगा और आने वाले दिनों में इसका नजारा पटना की सड़कों पर भी देखने को मिलेगा।
    इस कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि बिहार की सरकार के पूर्व कृषि मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान राकेश टिकैत और सुधाकर सिंह एक ही ट्रैक्टर पर बैठे नजर आए और किसानों के हक के लिए बड़े आंदोलन का श्रीगणेश किया।
    महागठबंधन और भाजपा की रैली से अलग राकेश टिकैत कैमूर में किसान महापंचायत कैमूर के चांद प्रखंड मुख्यालय परिसर में आज से शुरू हुई। किसान महापंचायत आगे भी चलता रहेगा। 26 फरवरी को भभुआ और कैमूर के जिला मुख्यालय में भी किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। साथ ही 27 फरवरी को बक्सर जिले के चौसा में और 28 फरवरी को बक्सर जिला के बक्सर किला मैदान में महापंचायत होगी। किसान महापंचायत के मौके पर आज से ट्रैक्टर मार्च का भी आगाज कर दिया गया है।
    उल्लेखनीय है कि सुधाकर सिंह और राकेश टिकैत एक मंच पर साथ दिखे हैं। किसानों का उनका वाजिब हक दिलाने के लिए सुधाकर सिंह ने कृषि मंत्री रहते हुए अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, जिसके कारण सुधाकर सिंह को मंत्री की कुर्सी भी गंवानी पड़ गई थी। सत्ता में रहते हुए अलग थलग पड़े सुधाकर सिंह को अब टिकैत का साथ मिल गया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि कैमूर से शुरू हुआ किसान आंदोलन आने वाले दिनों में बड़े स्वरूप में नजर आ सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबौखलाहट में सोरेन परिवार केएक्सीडेंटल उत्तराधिकारी सीएम का गाली देना स्वाभाविक: बाबूलाल मरांडी
    Next Article राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात
    admin

      Related Posts

      धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

      August 6, 2025

      प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा

      August 6, 2025

      बिहार में खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं गंगा समेत सभी प्रमुख नदियां

      August 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्वर्गीय हरिनारायण सिंह को समर्पित सर्वधर्म श्रद्धांजलि सभा कल रांची में
      • जंगल से संसद तक झारखंड की आवाज बने शिबू सोरेन
      • सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एसआई को 40 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
      • धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
      • प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version