Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन
    Top Story

    झारखंड विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन

    adminBy adminFebruary 28, 2023Updated:February 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -नियोजन नीति, पांकी दंगा, वीरेंद्र राम समेत कई मुद्दों को विधायकों ने उठाया
    -भाजपा ने नियोजन नीति पर किया प्रदर्शन, तो अनोखे अंदाज में पहुंचे झामुमो विधायक लोबिन हेब्रम
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झारखंड विधानसभा बजट सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन था। सदन की कार्यवाही सत्ता-पक्ष और विपक्ष के थोड़ी बहुत नोकझोंक के बीच कुल मिलाकर शांतिपूर्ण ढंग से चली। प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण में सदस्यों ने अपनी बात रखी। वहीं सरकार ने सदस्यों के सवालों का जवाब भी दिया। दूसरी पाली में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में भी सदस्यों ने अपनी बात रखी। हालांकि विपक्ष ने नियोजन नीति, पांकी संप्रदायिक दंगा, चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की गिरफ्तारी समेत कई मुद्दों को उठाया और सरकार को घेरने की कोशिश की।

    भाजपा ने किया प्रदर्शन, लोबिन ने भी जताया विरोध:
    सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा ने नियोजन नीति को लेकर भाजपा ने प्रदर्शन किया। भाजपा विधायकों ने राज्य में नियोजन नीति लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। भाजपा विधायकों ने कहा कि स्थानीय और नियोजन नीति के नाम पर हेमंत सरकार ने राज्य के युवाओं के साथ क्रूर मजाक किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले मुख्यमंत्री इस्तीफा दें। वहीं, झामुमो विधायक लॉबिन हेब्रम ने भी नियोजन नीति, स्थानीयता, सीएनटी-एसपीटी आदि मुद्दों पर सरकार पर नाराजगी जाहिर की। वह कांवर लेकर विधानसभा पहुंचे थे। कांवर में दोनों ओर मटका लगा हुआ था। उन्होंने कहा इसमें सरकार की नीतियां पक रही हैं।

    प्रश्नकाल में विधायकों ने उठाये मुद्दा:
    प्रशनकाल में विधायकों ने कई मुद्दों को उठाया। विधायक इरफान अंसारी ने जामताड़ा में उर्दू शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला उठाया। भाजपा जेपी पटेल ने वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मियों के महंगाई भत्ते का मामला, दीपिका पांडेय ने समावेशी शिक्षा के अंतर्गत कार्यरत रिसोर्स शिक्षक फिजियोथेरेपी शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने, मथुरा महतो ने 10+2 के विद्यालयों में राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र सहित अन्य विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति, भानु प्रताप शाही ने भवनाथपुर टाउनशिप में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की स्थापना, अमित यादव ने मॉडल विद्यालयों में छात्रावास की सुविधा देने का मामला उठाया। सरकार के मंत्रियों ने सदस्यों के सवालों का जवाब दिया।

    पांकी संप्रदायिक दंगा और वीरेंद्र राम का मामाला उठा:
    भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता ने पांकी के में दो गुटों के बीच हुए बवाल मामले को सदन में उठाया। इस मामले में विधायक ने दोषियों की पहचान और उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। विधायक वीरंची नारायण ने उन्होनें सवाल किया कि सरकार बताए कौन है वीरेंद्र राम, किन दो मंत्रियों का संरक्षण इन्हें प्राप्त है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईरान में स्कूल जाने से रोकने के लिए सैकड़ों लड़कियों को दिया गया जहर
    Next Article राज्यपाल से झूठ का पुलिंदा पढ़वाया गया : बिरंची नारायण
    admin

      Related Posts

      ट्रेड यूनियनों हडताल 20 मई से, खनन सहित कई सेवाएं होंगी प्रभावित

      May 13, 2025

      सेल सिटी के पास खड़ी कार में लगी आग

      May 13, 2025

      सेना के साहस को सलाम करने आदमपुर एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी; पाकिस्तान के झूठ का किया पर्दाफाश

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
      • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
      • मुख्यमंत्री के संवाद नहीं किए जाने से नाराज़ महिलाओं ने हवा में लहराया आवेदन
      • ट्रेड यूनियनों हडताल 20 मई से, खनन सहित कई सेवाएं होंगी प्रभावित
      • सेल सिटी के पास खड़ी कार में लगी आग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version