Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, April 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड विधानसभा से 2446.27 करोड़ का तीसरा अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित
    Breaking News

    झारखंड विधानसभा से 2446.27 करोड़ का तीसरा अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 2, 2023Updated:March 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन गुरुवार को चालू वित्तीय वर्ष के लिए 4546 करोड़ रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित हो गया। विपक्ष ने अनुदान मांग का विरोध किया जबकि सत्ता पक्ष ने इसका समर्थन किया। विपक्ष का कटौती प्रस्ताव खारिज हो गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुक्रवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए हेमंत सरकार शुक्रवार को बजट पेश करेगी।

    बहुमत के आधार पर अनुपूरक बजट पास हो गया। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने इसे जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि इस साल अब तक 68.73 प्रतिशत खर्च किया जा चुका है। अनुपूरक बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 51 प्रतिशत ही था। जाहिर है कि खर्च करने के मामले में भी सरकार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार आगे है।

    उन्होंने कहा कि पथ निर्माण के लिए 300 करोड़ से ज्यादा राशि का प्रावधान किया गया है। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग के लिए 327 करोड़ का उपबंध किया गया है। सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा के आलोक में पेंशन मद में 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 645 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान ऊर्जा विभाग के लिए किया गया है।

    इसके अलावा भवन निर्माण विभाग को 100 करोड़, वन पर्यावरण विभाग को 112 करोड़, गृह विभाग को 172 करोड़, उद्योग विभाग को 122 करोड़, पथ निर्माण विभाग को 365 करोड़, ग्रामीण विकास विभाग को 136 करोड़, जल संसाधन विभाग को 162 करोड़, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण को 470 करोड़ , शिक्षा विभाग के लिए 371 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले हम खर्च करने में हांफते थे अब दौड़ रहे हैं।

    वित्त मंत्री ने कहा कि वह जल्द ही निविदा नीति को लेकर सभी सचिवों के साथ बैठक करेंगे और निविदा नीति लाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के अनुपूरक प्रस्ताव से सरकार के राजकोषीय बजट पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। हमने अपनी आय के स्रोत को बढ़ाने का काम किया है। यह प्रक्रिया जारी रहेगा। अलग अलग राज्यों में अधिकारियों को भेजकर अध्ययन कराएंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड की तरह ही उड़ीसा भी खान- खदान वाला स्टेट है लेकिन वहां खदानों से राजस्व के रूप में 50 हजार करोड़ मिलता है जबकि झारखंड को महज 10 हजार करोड़ इसे भी हम दुरुस्त करने में लगे हैं।

    सरकार के मंत्रिमंडल पर मंत्रियों को भी भरोसा नहीं : भानु प्रताप
    अनुपूरक बजट के कटौती प्रस्ताव के पक्ष में भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि सदन में शुक्रवार को मूल बजट आने वाला है। उन्होंने कहा कि जब कल बोड़ा भरकर पैसा लाने वाले हैं तो आज कटोरा लेकर क्यों आये हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का हाल यह है कि पहले अल्लाह के नाम पर वोट मांगते हैं फिर सदन में कटोरा लेकर पैसा मांगते हैं। उन्होंने कहा कि चरित्रहीन सरकार के मंत्रिमंडल पर मंत्रियों को भी भरोसा नहीं है।

    बेमेल गठजोड़ की सरकार है : अमर बाउरी
    अनुपूरक बजट पर कटौती प्रस्ताव लाते हुए भाजपा विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह बेमेल गठजोड़ की सरकार है। इस सरकार में सिर्फ गड़बड़झाला है। अभी तक मूल बजट की आधी से ज्यादा राशि खर्च नहीं ही है और सरकार फिर से अनुपूरक बजट लायी है। यह वित्तीय व्यवस्था का उल्लंघन है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकानूनी मामले में फंसी शाहरुख़ खान की पत्नी गौरी खान
    Next Article रामगढ़ में आजसू के विकास पर मुहर, 21970 वोट से जीती सुनीता चौधरी
    azad sipahi

      Related Posts

      जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश

      April 23, 2026

      सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल

      April 23, 2026

      रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी

      April 23, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश
      • विधानसभा चुनाव : बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग; मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाके
      • सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल
      • रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी
      • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version