Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र था और हिंदू राष्ट्र ही रहेगा, लागू हो जनसंख्या नियंत्रण कानून : प्रवीण तोगड़िया
    Breaking News

    हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र था और हिंदू राष्ट्र ही रहेगा, लागू हो जनसंख्या नियंत्रण कानून : प्रवीण तोगड़िया

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 3, 2023Updated:March 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। अन्तर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू नहीं होगा, तो पूर्णिया सहित पूर्वांचल और उत्तरांचल में कश्मीर जैसे हालात हो जाएंगे। जहां हिंदुओं की हत्या, लूट, अपहरण एवं बलात्कार की घटनाएं हो रही है, लोग पलायन कर रहे हैं। यही स्थिति इस क्षेत्र में भी 20 वर्ष बाद सुनने और देखने को मिलेगा।

    बेगूसराय में एक कार्यक्रम में शामिल होने बीते रात आए प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र था, है और हिंदू राष्ट्र ही रहेगा। हमारा डीएनए औरंगजेब एवं गजनी से नहीं मिलता है, हमारा डीएनए तो शिवाजी महाराज वाला है। जब औरंगजेब हमारी आस्था को नहीं डिगा पाया, तो बिहार के शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर जैसे जयचंद हमारी आस्था को क्या डिगा पाएंगे। साढ़े चार सौ वर्ष पहले राम मंदिर को तोड़ा गया और हमने राम मंदिर बना लिया है।

    उन्होंने कहा कि सनातनी आस्था को कोई डिगा नहीं सकता है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामायण पर टिप्पणी कर गलती किया है। भगवान कृष्ण के वंशज हैं, उन्हें कृष्ण के साथ-साथ राम के प्रति भी श्रद्धा भाव रखनी चाहिए। हिंदू एवं मुसलमानों का डीएनए एक नहीं है। कैंसर का डॉक्टर होने के नाते हमारी समझ डीएनए मामले में किसी से भी ज्यादा है।

    समृद्ध हिंदू, शिक्षित हिंदू, स्वस्थ्य हिंदू बनाने के लिए 15 संगठनों के माध्यम से लगातार 24 घंटा काम कर रहे हैं। इसके लिए हिंदू हेल्पलाइन-स्वस्थ हिंदू में निजी चिकित्सकों के माध्यम से मुफ्त चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा रहे हैं। जेल में बंद हिंदुओं को निःशुल्क अधिवक्ता की सेवा उपलब्ध करवा मदद कर रहे हैं। कोई हिंदू भूखा नहीं सोए, इसके लिए प्रतिमाह अनाज का वितरण कर रहे हैं, लोगों से एक मुट्ठी अनाज मांग रहे हैं।

    डॉ. तोगड़िया ने कहा कि तीन माह में उन्होंने करीब चार हजार किलोमीटर की यात्रा की है। इस दौरान बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों का भ्रमण किया है। गैस सिलेंडर का दाम बढ़ाना गलत है। जिन्हें पाकिस्तान अनाज भेजना है भेजें, जिन्हें मस्जिद जाना है जाएं। वे काशी, मथुरा जाने के लिए निकले थे और उसी मार्ग पर चल रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने नाइजीरिया में राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर बोला अहमद टीनूबू को बधाई दी
    Next Article कलेक्टर ने रिसीव नहीं किया तो नाराज हुए केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, राहुल गांधी पर साधा निशाना
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version