Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»उप्र विधानसभाः विशेषाधिकार हनन में 6 पुलिसकर्मियों को एक दिन का कारावास
    Breaking News

    उप्र विधानसभाः विशेषाधिकार हनन में 6 पुलिसकर्मियों को एक दिन का कारावास

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 3, 2023Updated:March 3, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला। विधानसभा ने कोर्ट की तरह कार्यवाही की। 19 साल पुराने एक विधायक के विशेषाधिकार हनन के मामले में एक सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी और पांच अन्य पुलिस कर्मियों को एक दिन के कारावास की सजा सुनाई गई। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में प्रस्ताव रखा, जिस पर विधान सभा अध्यक्ष ने सर्व सम्मति से फैसला सुनाया।

    बजट सत्र के दौरान शुक्रवार की सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई। प्रश्नकाल के बाद शून्य प्रहर की कार्यवाही शुरू हुई।नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने नेता सदन के समाजवाद पर सदन में आये वक्तव्य का हवाला देते हुए सदन से वहिर्गमन कर गए। विधान सभा अध्यक्ष यह कहकर सपा के सदस्यों को बैठने के लिए कहा कि सदन में महत्वपूर्ण मुद्दा आने जा रहा है लेकिन सपा के सदस्य वहिर्गमन कर गए।

    इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में कहा कि 2004 में बिजली व्यवस्था को लेकर तत्कालीन विधायक सलिल विश्नोई शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। तब स्थानीय पुलिस ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। लाठी चार्ज किया और गाली गलौज किया। 25 अक्टूबर, 2004 को यह मामला विशेषधिकार समिति के समक्ष आया। उसका एक वीडियो आया। विशेषाधिकार समिति ने 28 जुलाई, 2006 को दोषी पुलिस कर्मियों को दंडित करने का फैसला सुनाया। इस मुद्दे पर महाधिवक्ता से परामर्श भी लिया गया है। सदन को आर्टिकल 194 में यह अधिकार दिया गया है कि हम ऐसे लोगों को दंडित कर सकें। सुरेश खन्ना ने मौजूदा 18वीं विधानसभा अध्यक्ष से पूरे सदन को कोर्ट के रूप में परिवर्तित कर कार्यवाही संचालित करने का प्रस्ताव रखा। खन्ना के प्रस्ताव पर सदन में मौजूद सभी दलों ने अध्यक्ष को संरक्षक बताते हुए फैसला सुनाने के लिए अधिकृत किया। जनसत्ता दल, अपना दल एस, सुभासपा, निषाद पार्टी, बसपा और कांग्रेस ने भी इसका समर्थन किया।

    इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इन सभी छह लोगों को सदन की अवमानना का दोषी पाया गया है। खन्ना के प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी व अन्य पांच पुलिसकर्मियों को एक दिन के कारावास की सजा सुनाई।

    इसके बाद खन्ना ने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों को भी अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाना चाहिए। पीठ से अनुमति मिलने पर आरोपितों ने क्षमा याचना की। इस पर संसदीय कार्य मंत्री खन्ना ने कहा कि सब लोग क्षमा मांग रहे हैं। विधायकों को जनता चुनकर भेजती है। पुलिस के अधिकारी भी शासन के निर्देशों का पालन करते हैं लेकिन इन्हें कोई अधिकार नहीं है कि किसी को अपमानित करें, गाली गलौज करें। अध्यक्ष के निर्णय को किसी भी कोर्ट में चैलेंज नहीं किया जा सकता। इसलिए इन्हें कम से कम सजा सुनाई जाए। इन्हें आज रात 12 बजे तक (एक दिन) की कारावास की सजा सुनाई जाए। इस पर उन्हें एक दिन की सजा सुनाई गई। अध्यक्ष ने सदन को अवगत कराया कि उन्हें विधान भवन में बने सेल (लॉकअप) में ही रखा जाएगा।

    दंडित होने वाले पुलिस कर्मी
    जिन पुलिसकर्मियों पर विशेषाधिकार समिति की संस्तुति पर कार्रवाई हुई, उनमें बाबू पुरवा के तत्कालीन क्षेत्राधिकारी अब्दुल समद, किदवईनगर के तत्कालीन थानाध्यक्ष रिषिकांत शुक्ला, तत्कालीन उपनिरीक्षक त्रिलोकी सिंह, तत्कालीन कांस्टेबल छोटे सिंह यादव, विनोद मिश्र और मेहरबान सिंह यादव हैं।

    क्या कहते हैं पूर्व विधायक व मौजूदा एमएलसी सलिल विश्नोईः
    तत्कालीन भाजपा विधायक व मौजूदा विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि 2004 में 12 से 14 घंटे बिजली कटौती हो रही थी। उसके विरोध में हमारी पार्टी ने आंदोलन किया था। उस आंदोलन में हम तत्कालीन मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने जा रहे थे तो तो हमारे ऊपर 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने बर्बर लाठीचार्ज किया। हम बेहोश हो गए। हमारे पैर में कई फ्रैक्चर हुए। हमारी पार्टी के लोग हमें स्ट्रेचर पर लादकर तत्कालीन मुख्यमंत्री और राज्यपाल के यहां लेकर गए। थाने में उस वक्त हमारी रिपोर्ट नहीं लिखी गई थी। तब हमने अपनी पीड़ा विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उठाई। विधानसभा अध्यक्ष ने हमारी शिकायत को विशेषाधिकार समिति को सौंप दिया। विशेषाधिकार समिति ने डेढ़ साल तक मौके का परीक्षण किया। साक्ष्यों और गवाहों का परीक्षण किया। उसके बाद सर्वसम्मति से दोषियों को दण्डित करने का निर्णय किया। उस विशेषाधिकार समिति में सभी दलों के सदस्य होते हैं। विशेषाधिकार समिति की सिफारिश पर आज दोषियों को दण्डित किया गया है। रही बात अखिलेश यादव के विरोध की तो अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी का दोषियों और अपराधियों को बचाने का चरित्र रहा है। आज भी उनका यह आचरण देखने को मिला। हालांकि अखिलेश यादव बहुत दिनों तक विधायकों की आवाज दबा नहीं पाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधानसभा में वित्त मंत्री ने पेश किया 01 लाख 16 हजार 418 करोड़ का बजट
    Next Article महिलाओं व बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए भारत मजबूती से प्रगति कर रहा है: बिल गेट्स
    azad sipahi

      Related Posts

      सिक्किम के 51वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

      May 16, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी का नीदरलैंड में भव्य स्वागत

      May 16, 2026

      सिक्किम दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बागडोगरा से सड़क मार्ग से रवाना

      May 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • क्रिकेटर ईशान किशन अब बनेंगे एमएस धोनी के पड़ोसी, रांची में बनेगा 11 मंजिला आलीशान कॉम्प्लेक्स
      • सिक्किम के 51वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
      • प्रधानमंत्री मोदी का नीदरलैंड में भव्य स्वागत
      • सिक्किम दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बागडोगरा से सड़क मार्ग से रवाना
      • नेपाल में 100 रुपये से अधिक के सामान पर कस्टम ड्यूटी पर रोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version