Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नौसेना ने 24 घंटे में बुझाई कोच्चि के ब्रहमपुरम वेस्ट प्लांट में लगी आग
    Breaking News

    नौसेना ने 24 घंटे में बुझाई कोच्चि के ब्रहमपुरम वेस्ट प्लांट में लगी आग

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 4, 2023Updated:March 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – हेलीकॉप्टर के जरिये 5 हजार लीटर से अधिक पानी का छिड़काव किया गया
    – आग का प्रसार नियंत्रित करने के लिए नौसेना ने तैनात कीं दमकल गाड़ियां

    नई दिल्ली। कोच्चि के ब्रहमपुरम वेस्ट प्लांट में लगी आग बुझाने में नौसेना को 24 घंटे लगे। आग की भयावहता का पता लगाने के लिए नौसेना के हेलीकॉप्टर से हवाई मुआयना किया गया। इसके बाद स्थानीय प्रशासन को सहयोग देने के लिए साइट पर नौसेना की दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया। आग बुझाने के लिए एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर से अग्नि क्षेत्रों में 5 हजार लीटर से अधिक पानी का छिड़काव किया गया है।

    कोच्चि के ब्रहमपुरम वेस्ट प्लांट में 03 मार्च को भीषण आग लगने पर जिला प्रशासन ने अग्निशमन सेवा के साथ आग बुझाने के प्रयास शुरू किये। कामयाबी न मिलते देख स्थानीय जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दक्षिणी नौसेना कमान से सहायता मांगी। इस पर नौसेना की अग्निशमन सेवाओं को तत्काल सक्रिय किया गया। स्थानीय प्रशासन के प्रयासों को बढ़ाने के लिए साइट पर नौसेना की दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया। नौसेना ने आग की भयावता का आकलन करने के लिए हेलीकॉप्टर से हवाई मुआयना किया।

    अग्निकांड की गंभीरता को देखते हुए नौसेना ने अतिरिक्त अग्निशमन दलों और संसाधनों को सक्रिय किया। बचाव प्रयासों को जारी रखते हुए नौसेना ने शनिवार को हवाई अग्निशमन किया। इसके लिए आईएनएस गरुड़ के एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) को प्रभावित क्षेत्रों में पानी का छिड़काव करने के लिए तैनात किया गया। पानी भरी बाल्टियां गिराने के लिए लार्ज एरिया एरियल लिक्विड डिस्पर्सन इक्विपमेंट का सहारा लिया गया। नौसेना के हेलीकॉप्टर से अग्नि क्षेत्रों में 5 हजार लीटर से अधिक पानी का छिड़काव करके 24 घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग का प्रसार नियंत्रित करने के लिए अभी भी प्रयास जारी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड विधानसभा परिसर में होली मिलन समारोह
    Next Article झारखंड फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए सरकार से बातचीत करेंगी महुआ माझी
    azad sipahi

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा विस अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक जताया

      December 26, 2025

      भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बंगला साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version