Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»जाधव केस: इंटरनेशनल कोर्ट में पाकिस्तान की घेराबंदी में जुटा भारत
    देश

    जाधव केस: इंटरनेशनल कोर्ट में पाकिस्तान की घेराबंदी में जुटा भारत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 15, 2017No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    द हेग: अंतर्राष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) में कथित भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव के मामले पर सोमवार को सुनवाई के दौरान भारत तथा पाकिस्तान ने मजबूती से अपने पक्ष रखे। नई दिल्ली ने अदालत से अपील की कि वह जाधव की मौत की सजा को तत्काल रद्द करे।

    जाधव पाकिस्तान में सैन्य अदालत द्वारा सुनाई गई मौत की सजा का सामना कर रहे हैं। पाकिस्तान ने भारत की दलील को इस आधार पर खारिज कर दिया कि मामले को अंतर्राष्ट्रीय अदालत के दायरे में लाने का नई दिल्ली पास कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि विएना संधि के प्रावधान जासूसी, आतंकवादियों तथा जासूसी में संलिप्त लोगों से संबंधित मामलों में लागू नहीं होते।

    इस्लामाबाद को हालांकि उस समय जोरदार झटका लगा, जब उसने अंतर्राष्ट्रीय अदालत से जाधव के कबूलनामे का वीडियो चलाने की अनुमति मांगी, लेकिन अदालत ने अनुमति नहीं दी।

    सोमवार को हुई सुनवाई के अंत में आईसीजे के अध्यक्ष रॉनी अब्राहम ने घोषणा की कि मामले में फैसला ‘यथासंभव जल्द से जल्द’ दिया जाएगा।

    क्या थीं भारत की दलीलें:
    भारत की तरफ से प्रख्यात वकील हरीश साल्वे ने पक्ष रखा और मांग की कि भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव की मौत की सजा को पाकिस्तान रद्द करे और वह इस पर गौर करे कि उन्हें फांसी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि उनके मामले की सुनवाई विएना संधि का उल्लंघन करते हुए ‘हास्यास्पद’ तरीके से की गई है।

    हेग में आईसीजे के अध्यक्ष रॉनी अब्राहम के समक्ष 90 मिनट की जिरह के दौरान तथ्यों को सामने रखते हुए साल्वे ने कहा, “मैं आईसीजे से आग्रह करता हूं कि वह सुनिश्चित करे कि जाधव को फांसी न दी जाए, पाकिस्तान इस अदालत को बताए कि (फांसी नहीं देने की) कार्रवाई की जा चुकी है और ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जो जाधव मामले में भारत के आधिकारों पर प्रतिकूल असर डालता हो।”

    उल्लेखनीय है कि आईसीजे ने भारत की एक याचिका पर पिछले सप्ताह जाधव की फांसी पर रोक लगा दी थी। पाकिस्तान के साथ किसी मुद्दे को लेकर भारत 46 वर्षो बाद अंतर्राष्ट्रीय अदालत पहुंचा है।

    एक साल पहले गिरफ्तार किए गए भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी को पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने पिछले महीने मौत की सजा सुनाई थी। भारत ने कहा है कि जाधव का अपहरण किया गया और उनपर बेबुनियाद आरोप लगाए गए।

    भारत ने जाधव को राजनयिक पहुंच प्रदान करने के लिए पाकिस्तान से 16 बार अनुरोध किया, लेकिन हर बार इस्लामाबाद ने इनकार कर दिया। भारत को यह तक पता नहीं है कि उन्हें पाकिस्तान में किस जेल में रखा गया है।

    साल्वे ने जिरह में जाधव की गिरफ्तारी, उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने तथा मामले की सुनवाई से संबंधित तमाम कार्रवाई को विवेकशून्य तरीके से संयुक्त राष्ट्र के चार्टर तथा विएना संधि का उल्लंघन करार दिया और कहा कि मनगढ़ंत आरोपों के संदर्भ में उन्हें अपना बचाव करने के लिए कानूनी सहायता मुहैया नहीं कराई गई।

    साल्वे ने कहा कि ‘मामले की गंभीरता को देखते हुए भारत ने इस अदालत का रुख किया’, जिसने इसपर तत्काल संज्ञान लिया।

    साल्वे ने अदालत से कहा कि 16 मार्च, 2016 को ईरान में जाधव का अपहरण किया गया और फिर पाकिस्तान लाकर कथित तौर पर भारतीय जासूस के तौर पर पेश किया गया और सैन्य हिरासत में एक दंडाधिकारी के समक्ष उनसे कबूलनामा लिया गया। उन्हें किसी से संपर्क नहीं करने दिया गया और सुनवाई भी एकतफा की गई।

    उन्होंने आईसीजे के अध्यक्ष से आग्रह किया कि वह सैन्य अदालत की विवेकशून्य परिस्थितियों पर ध्यान दें।

    साल्वे ने कहा कि विएन संधि के प्रावधानों के मुताबिक, प्रत्येक कैदी के पास अधिकार है कि उसकी सुनवाई स्वतंत्र अदालत में हो, जिसे कानून के माध्यम से स्थापित किया गया हो और उसपर मुकदमा उसकी मौजूदगी में चलना चाहिए तथा आरोपी को अपना बचाव करने के लिए कानूनी सहायता दी जानी चाहिए। जाधव के मामले में मानवाधिकार के समस्त प्रावधानों की धज्जियां उड़ाई गईं।

    उन्होंने कहा कि भारत द्वारा पेश किए गए तथ्यों ने सुनवाई की प्रकृति के आधार पर यह स्पष्ट किया कि संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र तथा विएना संधि के समस्त सिद्धांतों का उल्लंघन किया गया।

    साल्वे ने अतीत के उन तीन मामलों का जिक्र किया, जिनमें आईसीजे ने हस्तक्षेप किया था। पराग्वे बनाम अमेरिका के मामले में अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि अमेरिकी सरकार को पराग्वे के नागरिक को राजनयिक संपर्क सुनिश्चित करने को लेकर कदम उठाने की जरूरत है।

    साल्वे ने कहा कि जर्मनी बनाम अमेरिका के मामले में अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि जर्मनी के एक नागरिक को सुनाई गई मौत की सजा ‘न्याय की अपूरणीय क्षति’ है। उन्होंने अमेरिका बनाम मेक्सिको के एक मामले का भी संदर्भ दिया, जिसमें मौत की सजा पाए मेक्सिको के 54 लोगों की जिंदगी दांव पर लग गई थी।

    क्या था पाकिस्तान का पक्ष
    पाकिस्तान की तरफ से पेश हुए वकील खवार कुरैशी ने मामले को आईसीजे में लाने के भारत के प्रयास को खारिज करते हुए कहा कि विएना संधि के प्रावधान जासूसो, आतंकवादियों तथा जासूसी में संलिप्त लोगों के मामलों में लागू नहीं होते हैं।

    भारत की दलील को खारिज करते हुए उन्होंने जोर दिया कि यह न तो आपराधिक अपीली अदालत है और न ही इस मंच पर आपराधिक मामलों की सुनावाई की जा सकती है।

    उन्होंने कहा, “भारत विएना संधि के अनुच्छेद 36 के प्रावधानों के तहत मामले की सुनवाई चाहता है, जो इस मामले में प्रासंगिक नहीं है। विएना संधि मित्रवत देशों के बीच बेहतर संपर्को के लिए स्वीकार की गई थी। लेकिन एक देश द्वारा करवाई गई जासूसी के मामले में यह लागू नहीं होती।”

    भारत के वकील साल्वे द्वारा दी गई दलीलों के 45 मिनट के जवाब के दौरान कुरैशी ने कहा, “विएना संधि से यह स्पष्ट होता है कि अनुच्छेद 36 के तहत भारत ने जिन प्रावधानों के तहत सुनवाई की मांग की है, उसकी अनुमति अदालत नहीं दे सकती।”

    वकील ने दावा किया कि भारत ने आठ सितंबर, 1974 को आईसीजे से कहा था कि पाकिस्तान के साथ उसके विवादों तथा बहुपक्षीय संबंधों से संबंधित किसी भी व्याख्या व उत्तरदायित्व से वह अपने अधिकार क्षेत्र से उसे बाहर निकाल दे।

    उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पाकिस्तान जिन मुद्दों को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मानता है, उसमें आईसीजे के अधिकार क्षेत्र को लेकर उसे आपत्ति है। कुरैशी ने जाधव को अगवा किए जाने के आरोपों को खारिज किया।

    उन्होंने कहा, “भारत ने अपने उस आरोप के समर्थन में कोई सबूत मुहैया नहीं कराया है, जिसमें उसने कहा है कि जाधव को ईरान से अगवा किया गया। भारत के साथ लगती हमारी काफी लंबी सीमा है, जहां लाखों लोग रहते हैं। अगर हम चाहते तो किसी को भी उठाकर ले जाते। यह कहना कि हम जाधव को ईरान से अगवा कर पाकिस्तान लाए, बस केवल कपट है।”

    कुरैशी ने कहा कि जाधव से बरामद पासपोर्ट पर उसके मुस्लिम नाम को लेकर भारत की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई। उन्होंने कहा, “इसका जवाब देने की जरूरत है।”

    उन्होंने कहा कि जाधव तक राजनयिक पहुंच प्रदान करने के मुद्दे पर इसलिए विचार नहीं किया गया, क्योंकि उसपर जासूसी का आरोप है और आतंकवादियों के संदर्भ में इसपर विचार नहीं किया जाता।

    कुरैशी ने कहा कि कुल मिलाकर अदालत से भारत को कोई राहत नहीं मिलने वाली और भारत ने जिन तत्कालीन उपायों की मांग की है, उसकी पहल नहीं की जा सकती।

    उन्होंने कहा कि साल्वे ने अपनी दलीलों में मेक्सिको तथा जर्मनी सहित अमेरिका तथा अन्य राष्ट्रों से संबंधित जिन मामलों का हवाला दिया है, वे प्रासंगिक नहीं हैं और तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं।

    प्रारंभ में कुरैशी ने कहा कि भारत केवल राजनीतिक ‘ड्रामे’ के लिए मामले में अंतर्राष्ट्रीय अदालत को शामिल कर रहा है और उन्होंने जाधव के मामले की सुनवाई को कंगारू कोर्ट की भारत की टिप्पणी को ‘तर्कहीन’ करार दिया।

    कुरैशी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अदालत देशों के बीच विवादों के शांतिपूर्ण ढंग से निपटारे के लिए है, न कि राजनीतिक उद्देश्य से उठाए गए मुद्दों पर समय नष्ट करने के लिए है।

    इस संबंध में उन्होंने राहत की संभावना का हवाला दिया, जिसका जिक्र पाकिस्तान के विदेश सलाहकार सरताज अजीज ने किया था।

    कुरैशी ने यह भी कहा कि भारत ने इस साल जनवरी में पाकिस्तान के उस संपर्क का कोई जवाब नहीं दिया, जिसमें जाधव से संबंधित मामले की जांच के लिए उससे सहयोग की मांग की गई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचेल्सी ने जीता इंग्लिश प्रीमियर लीग खिताब
    Next Article झाविमो ने वाहन आॅनरों से की चक्का जाम में सहयोग की अपील
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    असम विधानसभा में UCC विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले-समय की जरूरत है यह विधेयक

    May 25, 2026

    केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विराेध में कर्नाटक कांग्रेस 30 मई काे हर जिले में करेगी प्रदर्शन

    May 25, 2026

    कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया

    May 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • असम विधानसभा में UCC विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले-समय की जरूरत है यह विधेयक
    • ईरानी सांसद ने रखी कड़ी शर्तें, बोले- राष्ट्रीय हितों से समझौता स्वीकार नहीं
    • ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी का दावा-ईरान परमाणु कार्यक्रम रोकने को तैयार
    • नेपाल के गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित नहीं करेंगे प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह
    • बॉक्स ऑफिस पर ‘चांद मेरा दिल’ की रफ्तार बढ़ी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version