Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»असफल रहे मोदी सरकार के तीन साल, देश में असहिष्णुता भी बढ़ी : कांग्रेस
    राजनीति

    असफल रहे मोदी सरकार के तीन साल, देश में असहिष्णुता भी बढ़ी : कांग्रेस

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMay 16, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: कांग्रेस ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार के तीन वर्षो को असफल करार देते हुए कहा कि इस दौरान देश में असहिष्णुता का माहौल बना है। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मोदी सरकार ने 2014 में सत्ता में आने के बाद अच्छे दिनों और कुछ नया करने का सपना दिखाया था।”

    उन्होंने कहा, “उन्होंने अच्छे दिन लाने के बजाए देश के 125 करोड़ लोगों के सपने चूर कर दिए।” सिंधिया ने कहा, “देश में असहिष्णुता का माहौल है और यदि कोई अपनी आवाज उठाता है या बहस करता है तो वे उन्हें देश विरोधी करार दे देते हैं।”

    सिंधिया ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार लोगों पर दबाव बना रही है कि वे क्या सीखें, क्या पढ़ें, क्या खाएं और क्या पहनें। सिंधिया ने कहा, “यह सरकार एक सोची-समझी रणनीतिक के तहत अपनी नीतियां थोपने की कोशिश कर रही है।” उन्होंने कहा कि एक ओर जहां सरकार अंबेडकर जयंती मना रही है और उत्तर प्रदेश के मऊ और लंदन में अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है तो वहीं देश में दलित विरोधी माहौल बना हुआ है।

    उन्होंने कहा, “वहीं, दूसरी तरफ सरकार के लोग देशभर में प्रतिदिन दलितों का शोषण कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में दलित समुदाय के 50 लोगों ने इच्छामृत्यु की इच्छा जताई है।”

    सिंधिया ने कहा, “उनके लिए बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दलित-मुक्त और आदिवासी-मुक्त भारत चाहते हैं।”

    सिंधिया ने कहा, “रोहित वेमुला की मौत और गुजरात के उना में गौरक्षा के नाम पर चार दलितों की निर्मम पिटाई समाज के लिए एक कलंक है।” उन्होंने कहा, “वहीं, सरकार के लोग इन घटनाओं को समाज के लिए अच्छा बता रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी सरकार के तीन साल- जानिए मोदी ने अबतक क्या-क्या किया !
    Next Article आयकर छापाः परेशान लालू को सता रहा नीतीश के BJP के साथ जाने का डर!
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो

    May 8, 2025

    भारत ने पाकिस्तान को आतंकी हमले का सटीक और कड़ा जवाब दिया : सरयू राय

    May 7, 2025

    झामुमो में शामिल हुए रांची और पलामू के सैकड़ों लोग, पार्टी के सिद्धांतों पर जताया भरोसा

    May 6, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
    • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version