Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»माओवादियों को कोई चेक से पैसा नहीं देगाः वेंकैया
    देश

    माओवादियों को कोई चेक से पैसा नहीं देगाः वेंकैया

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 15, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली:  नोटों की आपूर्ति की किसी तरह की कमी पर ध्यान देने पर जोर देते हुए केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज कहा कि एक क्रांतिकारी या परिवर्तनोन्मुखी कदम में प्रारंभ में कुछ उतार चढ़ाव आते हैं लेकिन यह दीर्घकालीन लाभ प्रदान करता है। वेंकैया ने कहा कि बड़े नोटों को अमान्य करने के निर्णय को पूर्ण गोपनीयता के साथ लागू किया जाना चाहिए अन्यथा गलत तरीके से धन कमाने वाले लोग इसका फायदा उठा लेंगे।

    उन्होंने कहा, “समानांतर अर्थव्यवस्था को समाप्त किये जाने की जरूरत है। हमारा पड़ोसी पाकिस्तान आतंकवादियों को संरक्षण दे रहा है, उन्हें उकसा रहा है, वित्त पोषण और प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। भारत में 20 लाख करोड़ रूपये के फर्जी नोट हैं जो हमारी अर्थव्यवस्था को कमजोर बना रहा है। इसके साथ ही हथियारों के डीलर, तस्कर.. भी हैं।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस कदम से माओवादियों के अभियान पर भी लगाम लगेगी क्योंकि वे कालेधन पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा, “कोई भी व्यक्ति माओवादियों को चेक से पैसा नहीं देगा।’’

    बैंकों और एटीएम से पैसा निकालने के लिए लम्बी लम्बी कतारों में खड़े लोगों की परेशानियों के बारे में वेंकैया नायडू ने कहा, “किसी भी क्रांतिकारी या परिवर्तनशील कदम में प्रारंभ में कुछ समस्याएं आती हैं और जहां भी कमी है, सरकार उसका ध्यान रखेगी।’’ उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस योजना के बारे में पहले सूचना दे देती तब गलत तरीके से धन अर्जित करने वाले लोग फायदा उठा लेते। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “अगर आप लोगों को पहले चेताते तब आप समझ सकते हैं कि क्या होता। सभी लोग उसे ठिकाने लगा देते (कालेधन को)।’’

    नोटों की आपूर्ति में देरी के बारे में वेंकैया ने कहा कि नोट छापने में समय लगता है और तब उसकी देश के विभिन्न बैंकों में आपूर्ति की जाती है। उन्होंने कहा, “नोट छापने में समय लगता है। आरबीआई ने हमें इसकी जानकारी दी कि नोट छापने की प्रक्रिया में 21 दिन लगते हैं और तब नोटों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सेना से हेलीकाप्टर प्रदान करने के लिए कहा है और इसके अलावा भी नोटों की कमी को देखते हुए पैसे को वायु मार्ग से ले जाने के लिए जो भी जरूरी होगा किया जायेगा, साथ ही बैंकिंग कोरेस्पांडेंट के साथ डाकघर की सेवाएं भी ली जा रही हैं। वेंकैया ने कहा कि देश में 82 हजार बैंकों की शाखाएं हैं और 2 लाख एटीएम हैं और इन एटीएम में नोटों के वजन, आकार आदि के अनुसार रूपांतरण किया जाता है जो किया जा चुका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशीला दीक्षित का दामाद दो दिन की पुलिस हिरासत में
    Next Article कश्मीरी छात्रों का आतंकवादियों को करारा जवाब: जावडेकर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

    June 7, 2025

    ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

    June 7, 2025

    प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    June 6, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
    • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
    • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
    • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
    • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version