Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»PM MODI पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर बीबीसी के खिलाफ अशासकीय संकल्प पास
    Breaking News

    PM MODI पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर बीबीसी के खिलाफ अशासकीय संकल्प पास

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 13, 2023Updated:March 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री चौहान ने डॉक्यूमेंट्री को बताया भारत की संप्रभुता पर गैर जिम्मेदार हमला

    भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बनी डॉक्यूमेंट्री के मामले में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के खिलाफ अशासकीय संकल्प प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री भारत की संप्रभुता पर गैर जिम्मेदार हमला है। इसका मकसद भारत के संविधान को कमजोर करना है।

    होली और रंगपंचमी की छुट्टियों के बाद मप्र विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को दोबारा शुरू हुआ। प्रश्नकाल के बाद भाजपा विधायक शैलेन्द्र जैन ने सदन में बीबीसी के खिलाफ अशासकीय संकल्प सदन में पेश किया। इसमें कहा गया कि बीबीसी ने हिंदुस्तान के मान-सम्मान को गिराने की कोशिश की है। इस संकल्प के जरिये केंद्र से बीबीसी पर कार्रवाई की मांग की गई। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने इस संकल्प को ध्वनिमत से पारित किया।

    मामले को लेकर मुख्यमंत्री चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारत की बुनियाद हमारे संविधान में उल्लेखित सिद्धांतों और मूल्यों पर टिकी है जिसमें संपूर्णता, प्रजातंत्र, स्वतंत्रता और अन्य कई मूल्य सम्मिलित हैं। ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता के बाद भारत ने इन मूल्यों को और समृद्ध किया है। आज भारत कई मुद्दों पर दुनिया का नेतृत्व कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि कुछ समूह भारत की बढ़ती वैश्विक प्रासंगिकता से व्यथित मालूम होते हैं इसलिए भारत की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने के लिए बीबीसी ने जो किया है, उस पर भारत की जाँच संस्थाओं और न्यायिक अधिकारिता से पहले ही निर्णय हो चुका है। यह भारत की संप्रभुता पर गैर-जिम्मेदार और गंभीर हमला है। बीबीसी ने मामले की सामाजिक-राजनैतिक संवेदनशीलता की घोर अनदेखी की है। बीबीसी ने स्वयं को जज के रूप में नियुक्त करते हुए स्वतंत्र प्रेस, न्यायिक व्यवस्था और प्रजातांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार की वैधता पर ही सवाल खड़े कर दिए।

    मुख्यमंत्री चौहान ने इस दौरान कार्तिकी गोंज़ाल्विस और गुनीत मोंगा की ‘द एलिफेंट विस्परर्स’ को ऑस्कर अवॉर्ड मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश गर्व से भरा हुआ है। फिल्म “आरआरआर” के नाटू-नाटू गाने को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिलना देश को गौरवान्वित करता है। भारतीय संगीत का डंका इस समय पूरी दुनिया में बज रहा है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई। साथ ही कार्तिकी गोंज़ाल्विस और गुनीत मोंगा की ‘द एलिफेंट विस्परर्स’ को भी ऑस्कर अवॉर्ड मिला है, मैं उन्हें भी बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। विधानसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के प्रदर्शन और राजभवन के घेराव को लेकर कहा कि खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे। उन्हें विधानसभा में रहना चाहिए, लेकिन किसी न किसी बहाने हंगामा खड़ा करना कांग्रेस का मकसद रह गया है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले कार्य मंत्रणा की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, सज्जन सिंह वर्मा मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्वी अफ्रीका के मेडागास्कर में प्रवासियों से भरी नाव डूबी, 22 की मौत 02 लापता
    Next Article झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी को जवाब दाखिल करने के लिए दिया और समय
    azad sipahi

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version