Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विधानसभा बजट सत्र: हंगामे के बीच चली पहली पाली की कार्यवाही, सदन में गूंजा अवैध खनन का मामला
    Breaking News

    विधानसभा बजट सत्र: हंगामे के बीच चली पहली पाली की कार्यवाही, सदन में गूंजा अवैध खनन का मामला

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -अवैध खनन के लिए विधानसभा कमिटी से जांच की मांग
    -हंगामे के कारण केवल तीन प्रश्न और शून्यकाल लिये जा सके

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची।
    विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। सत्र के 12वें दिन शनिवार को विपक्ष ने सदन में अवैध खनन का मुद्दा उठाया। इसे लेकर विपक्ष ने हंगामा किया और विधानसभा कमेटी एनआइए से जांच कराने की मांग की। शोर-शराबे और हंगामे के बीच तीन प्रश्न लिये जा सके और शून्यकाल की कार्यवाही हो सकी। इसके बाद हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने लगभग 40 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

    20 हजार करोड़ का खनन घोटाला हुआ:
    भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि तीन साल में राज्य भर में अवैध पत्थर खनन और अवैध परिवहन से संबंधित हजारों मामले सामने आये हैं। इसमें अवैध विस्फोटकों के इस्तेमाल का भी मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि राज्य भर में लगभग 20 हजार करोड़ का खनन घोटाला हुआ है। विस्फोटक के दुरुपयोग का भी मामला सामने आया है। यह सीधे-सीधे एनआइए का मामला है। इसकी एनआइए से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार अपने कर्मों को छिपाने के लिए कभी सीबीआइ जांच नहीं कराएगी, लेकिन स्पीकर को इसकी विधानसभा की समिति से जांच करानी चाहिए, नहीं तो इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। वही, भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि साहिबगंज और पलामू में कई पहाड़ गायब हो गये। राजस्व क्या मिल रहा है यह विषय नहीं है। विषय अवैध खनन का है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से मामले की जांच के लिए विधानसभा की कमेटी बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हम लोग अब आंख में पट्टी बांधकर नहीं बैठेंगे। निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कहा कि अवैध खनन से पर्यावरण को क्षति हो रहा है। इसे लेकर एनजीटी में दायर वाद पर एनजीटी कोर्ट ने कहा है कि राज्य सरकार वहां अराजकता रोकने में असफल है। यह 15 मार्च की रिपोर्ट है।

    तीन गुणा राजस्व वसूल हुआ है:
    मंत्री बादल पत्रलेख सरकार की ओर से जवाब देते हुए कहा कि हेमंत सरकार में रघुवर सरकार से तीन गुना ज्यादा राजस्व वसूली खनन से हुई है। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार में तीन साल में 15784 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ था, जबकि हमारी सरकार में तीन साल में 30949 करोड़ रुपये राजस्व खनन से मिला है। उन्होंने कहा कि जहां तक एक्सप्लोसिव के दुरुपयोग का मामला है तो यह भारत सरकार की जिम्मेदारी है। एक्सप्लोसिव एक्ट भारत सरकार से नियंत्रित होता है। उन्होंने आगे कहा कि हेमंत है तो हिम्मत है। विपक्ष में हिम्मत है तो आप उस चिट्ठी का जवाब ले आइए जो मुख्यमंत्री ने रेलमंत्री को लिखा है। जिसका अब तक जवाब नहीं आया है। उस चिट्ठी में लिखा गया है कि रेलवे के अधिकारी भी अवैध खनन में संलिप्त थे।

    जवाब से असंतुष्ट विधायकों ने किया हंगामा:
    सरकार के जवाब से विपक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। विपक्ष के सदस्य वेल में पहुंच कर हंगामा करने लगे। इस हंगामे से पहले और बीच में तीन प्रश्न पर चर्चा हो सकी और शून्यकाल चला। विपक्ष का हंगामा देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने 11.49 में सदन की कार्यवाही 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत जोड़ो यात्रा पर खुद पानी फेर रहे हैं राहुल गांधी
    Next Article हम कागजों पर नहीं बल्कि धरातल पर योजनाओं को उतारने में रखते हैं विश्वास: हेमंत सोरेन
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version