Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मां के नाम पर बने अस्पताल का सांसद राकेश सिन्हा ने किया शुभारंभ
    Breaking News

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मां के नाम पर बने अस्पताल का सांसद राकेश सिन्हा ने किया शुभारंभ

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 18, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मां परमेश्वरी देवी की स्मृति में बेगूसराय के केशावे में बने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ शनिवार को राज्यसभा सदस्य प्रो. राकेश सिन्हा ने किया। नीतीश कुमार की मां के निधन पर तत्कालीन विधायक नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने अपने गांव में अस्पताल बनाने की बात कही थी। जिसके लिए उनके भाई गोपाल कुमार सिंह ने दस कट्ठा जमीन दिया तथा सरकार द्वारा एक करोड़ 26 लाख की लागत से ढ़ाई वर्ष पूर्व अस्पताल का निर्माण कराया गया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. राकेश सिन्हा ने कहा कि भारत में लंबे समय से रही परंपरा को गोपाल सिंह एवं उनके दोनों भाई ने आगे बढ़ाया है। यह सम्पन्नता हिंदुस्तान के हर हिस्से के लिए प्रेरणा है। संपन्नता और सहयोग से अस्पताल का निर्माण होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्पना है कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में समाज एकजुट होकर सभी संकृणता से ऊपर उठकर काम करे। इन दोनों मामलों में सभी सामाजिक कार्यकर्ता को एकजुटता दिखानी चाहिए। भारतीय समाज सब में एक हैं और एक में सब होते हैं।

    उन्होंने कहा कि बेगूसराय एक सामान्य जिला नहीं है। राष्ट्रकवि दिनकर ने जिले की अस्मिता को पूरी दुनिया में प्रदर्शित किया है। इसके कण-कण में प्रतिभाएं भरी पड़ी है, इसके इतिहास में आध्यातमिकता है, प्रकृति में विशालता है। ऐसे जिला में बेरोजगारी है, गरीबी है, अस्पताल की कमी है तो उसका कारण हम ही हैं। हम अपने आपको धोखा दे रहे हैं, अपनी प्रतिभा की ताकत पहचानना, ईमानदारी से काम करना और बेगूसराय को दुनिया के नक्शे पर ले जाना, हम सबकी जिम्मेदारी होनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि बेगूसराय को बुलेट के लिए नहीं जाना जाए, प्रतिभा के लिए जाना जाए। बेगूसराय सिर्फ संघर्ष के लिए नहीं, बल्कि सौहार्द के लिए जाना जाए। गरीबी और बेरोजगारी के लिए नहीं बल्कि समृद्धि के लिए जाना जाए। आज हम छोटी कृति करते हैं तो अपने नाम और यश के लिए प्रतिस्पर्द्धा करते हैं। हमें अनाम रहकर अपनी स्वार्थ की परिधि से बाहर रहकर काम करना चाहिए। जिले के विकास के नाम पर हम सब एक हैं। शाम्हो-मटिहानी पुल बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे कार्य का श्रेय मटिहानी के पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह को देते हुए कहा कि कोरोना की बाधा नहीं आती तो 2023 में पुल तैयार हो जाता।

    बोगो सिंह पूर्व नहीं अपूर्व हैं, आने वाला समय आपका है, आप मटिहानी के लिए ही हैं, अपनी ऊर्जा बनाये रखें, जनता उसके साथ चलती है, जो जनता के साथ चलता है। ईमानदारी, श्रेष्ठता, चरित्र बनाए रखें तो संकल्प अपने आप आ जाता है। जिसके पास संकल्प होता है, वह जिधर जाता है, रास्ता अपने आप बन जाता है। राकेश सिन्हा ने बीहट में अंडर पास की जगह एलिवेटेड फ्लाई ओवर निर्माण की स्वीकृति के लिए भूतल और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शासन काल है, कार्य संस्कृति है, जहां कानून के लिए लोग नहीं, लोगों के लिए कानून है।

    राकेश सिन्हा ने कहा कि बेगूसराय प्रदूषण के मामले में पहले स्थान पर चला आया है। जिले में वायु प्रदूषण के लिए मीटर लगना चाहिए, जिससे लोगों को प्रतिदिन पता चले कि वायु प्रदूषण कहां पहुंचा। इसके लिए केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी से बात करूंगा कि जिस एनटीपीसी के कारण प्रदूषण फैल रहा है, उसका नैतिक, सैद्धांतिक और राजनैतिक दायित्व बनता है कि प्रदूषण को समाप्त करने के लिए जरूरी सारी व्यवस्था करे। एनटीपीसी सीएसआर फंड से एक या दो फेज में इस अस्पताल के लिए कम से कम 50 करोड़ रूपये से सारी अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण मुहैया करे। जिला प्रशासन का नैतिक कर्तव्य बनता है कि आइओसीएल से मिलकर इस अस्पताल के लिए सभी सुविधाओं की व्यवस्था करे। डीएम अस्पताल का निरीक्षण करें और जनसंवाद कर सारी आवश्यकता पूरी करें।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मटिहानी के पूर्व विधायक बोगो सिंह ने कहा कि यहां की मिट्टी ने बेबाक बोलने का संस्कार दिया है। जिले के सभी सांसदों ने जिला के साथ धोखा किया है। बेगूसराय का बेटा बेगूसराय की सेवा करे, यह हमेशा से चाहता था। शाम्हो को मटिहानी से जोड़ने, पेट्रो केमिकल की स्थापना सहित अन्य मुद्दों पर हमेशा मुखरता से आवाज उठाता रहा। राकेश सिन्हा जो यह कहते हैं वहीं करते हैं, इनको समय के साथ मजदूरी मिलनी ही चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं अतिथियों का स्वागत मुखिया गोपाल कुमार सिंह, संचालन डाॅ. रजनीश कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन विजय सिंह ने किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहम कागजों पर नहीं बल्कि धरातल पर योजनाओं को उतारने में रखते हैं विश्वास: हेमंत सोरेन
    Next Article सुशील मोदी ने नौकरी के बदले जमीन मामले में तेजस्वी के खिलाफ किए कई खुलासे और पूछे सवाल
    azad sipahi

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version