Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»‘न पढ़ाई न कमाई फिर भी तेजस्वी यादव के पास कहाँ से आया 150 करोड़ का बंगला : सुशील मोदी
    Top Story

    ‘न पढ़ाई न कमाई फिर भी तेजस्वी यादव के पास कहाँ से आया 150 करोड़ का बंगला : सुशील मोदी

    adminBy adminMarch 19, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ‘क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने क्राइम-करप्शन पर जीरो टॉलरेंस नीति पर आज भी कायम हैं? अगर हां, तो नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आईआरसीटीसी मामले में फंसे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को तुरंत बर्खास्त करें।’ बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार से ये मांग की है। उन्होंने नीतीश कुमार से ये भी पूछा कि क्या भ्रष्टाचार का आरोपी व्यक्ति उपमुख्यमंत्री पद पर बना रह सकता है? सुशील कुमार मोदी ने रविवार को फिर खुलासा कर बताया कि कैसे मुंबई के हीरा कारोबारियों ने लालू परिवार की ‘मदद’ की थी।

    दिल्ली के बंगला नंबर D-1088 की कहानी
    राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मुंबई के हीरे-सोने के पांच व्यापारियों ने 2007-08 में 1-1 करोड़ यानि कुल 5 करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण एबी एक्सपोर्ट को दिया था। लेकिन जांच में ये सभी कंपनियां फर्जी पाई गई। 15 साल के बाद न तो ये 5 करोड़ वापस हुए और न ही हीरे व्यापारियों ने पैसे की मांग की। फिर 2007-08 में इसी 5 करोड़ से 500 वर्ग मीटर का प्लॉट मकान सहित खरीदा गया। जिसमें जमीन की कीमत 4 करोड़ 54 लाख और मकान की कीमत 45 लाख दिखाया गया। जिस समय ये संपत्ति खरीदी गई, उस समय लालू प्रसाद रेल मंत्री थे। इसके बाद 2014-15 में कंपनी ने पुराने मकान को तोड़कर 4 मंजिला आलीशान बंगला 3 करोड़ 68 लाख में बनाया। साल 2017-18 में तेजस्वी यादव ने 4 करोड़ 10 लाख और चंदा यादव ने एक करोड़ रुपए इस कंपनी को कर्ज दिया। हालांकि तेजस्वी यादव के संपत्ति की घोषणा में कहीं भी इस कर्ज का जिक्र नहीं है। सुशील मोदी ने कहा कि आज इस मकान सहित जमीन की कीमत 150 करोड़ से ज्यादा है।

    सुशील मोदी का लालू परिवार से सवाल
    मुंबई के पांच हीरे के व्यापारियों ने 2007-08 में एबी एक्सपोर्ट को बिना ब्याज का कर्ज क्यों दिया?
    आज तक एबी एक्सपोर्ट की ओर से 5 करोड़ मूलधन का एक पैसा क्यों नहीं भुगतान किया गया?
    प्रेमचंद गुप्ता, ओम प्रकाश कात्याल जैसे व्यापारियों ने क्यों अपनी कंपनी लालू परिवार को सौंप दी?
    तेजस्वी यादव को मात्र चार लाख में इस कंपनी के 97% शेयर और चंदा यादव को 7 हजार में शेष 3% शेयर क्यों सौंप दिए गए?
    क्या ये सच नहीं है कि मात्र 4 लाख रुपए में तेजस्वी यादव इस 150 करोड़ की संपत्ति के मालिक बन गए?

    फौरन तेजस्वी को बर्खास्त करें नीतीश: सुशील मोदी
    इन खुलासों के बाद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आयकर विभाग (IT) ने 2017 में इस संपत्ति को बेनामी संपत्ति घोषित किया था। तीन करोड़ 10 लाख का जुर्माना लगा दिया है। इस संपत्ति को जब्त कर लिया है। 750 करोड़ के आईआरसीटीसी घोटाले में तेजस्वी यादव चार्जशीटेड हैं। जमानत पर हैं। इसके अलावा इस मामले का ट्रायल भी जल्द शुरू होने वाला है। ये सब जानते हैं कि नौकरी के बदले जमीन मामले में तेजस्वी यादव को सीबीआई ने 25 तारीख को पूछताछ के लिए बुलाया है। तेजस्वी यादव को ये बताना होगा कि 29 साल की उम्र में वे एबी एक्सपोर्ट, एके इंफोसिस्टम जैसी कंपनियों और अन्य माध्यम से 52 से ज्यादा अवैध संपत्ति के मालिक कैसे बन गए? सुशील मोदी ने नीतीश कुमार से पूछा कि भ्रष्टाचार का आरोपी व्यक्ति क्या राज्य का उपमुख्यमंत्री पद पर बना रह सकता है? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को अविलम्ब तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री पद से बर्खास्त करना चाहिए।

    ‘शरीकल बारी, रागनी और लालू एबी एक्सपोर्ट के डायरेक्टर’
    इस दौरान सुशील कुमार मोदी ने दावा किया कि वर्तमान में एबी एक्सपोर्ट नाम की कंपनी में खुद लालू प्रसाद यादव, उनकी बेटी रागिनी यादव और लालू के विश्वस्त बड़हरिया (सिवान) निवासी शरीकल बारी इस कंपनी के डायरेक्टर हैं। एबी एक्सपोर्ट ने 1996 से आज तक न तो कोई व्यापार किया और न ही इसका कोई टर्न ओवर है, न ही कोई कर्मचारी है। इस कंपनी ने केवल एक काम किया और वो है तेजस्वी के लिए संपत्ति खरीदने का। 2010-11 में इस कंपनी के 97% शेयर मात्र चार लाख में तेजस्वी ने और शेष 3% शेयर लालू की बेटी चंदा यादव ने 7 हजार पूंजी लगाकर खरीद लिया था। जिसे तेजस्वी मात्र चार लाख की पूंजी लगाकर 150 करोड़ के मकान के मालिक बन गए।

    ‘न पढ़ाई न कमाई, फिर करोड़ों का बंगला कहां से आया?’
    सुशील मोदी ने बताया कि D-1088, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का मकान एबी एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की संपत्ति है, जिसके मालिक अब तेजस्वी यादव हैं। जबकि तेजस्वी यादव ने न तो कभी नौकरी की और न ही कभी व्यापार किया। यहां तक कि वो अपनी पढ़ाई भी पूरी नहीं कर पाए। क्रिकेट में भी फेल रहे। और तो और कोई पुश्तैनी संपत्ति भी नहीं थी। इसके बावजूद नई दिल्ली के सबसे महंगे इलाके न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के 500 वर्ग मीटर जमीन पर बने 4 मंजिला मकान के मालिक हैं, जिनका वर्तमान मूल्य 150 करोड़ से ज्यादा है। ये वही मकान है, जहां नई दिल्ली में तेजस्वी यादव अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। यह वही मकान है, जहां ईडी के लोगों ने तेजस्वी से पूछताछ की थी। सुशील मोदी पूछा कि आखिर 150 करोड़ के इस आलीशान मकान के मालिक तेजस्वी यादव कैसे बन गए?

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में 26 मार्च को कोल इंडिया मैराथन
    Next Article भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रांची की तृतीय कार्यसमिति की बैठक संपन्न
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version