Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»नितिन गडकरी 23 मार्च को 19 सड़क परियोजनाओं की देंगे सौगात
    Jharkhand Top News

    नितिन गडकरी 23 मार्च को 19 सड़क परियोजनाओं की देंगे सौगात

    adminBy adminMarch 22, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को झारखंड आएंगे। वे राज्य को दो मेगा सड़क परियोजनाओं समेत 19 नई सड़कों की सौगात देंगे। केंद्रीय मंत्री रांची और स्टील सिटी जमशेदपुर में कुल 19 महत्वपूर्ण सड़कों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। एनएचएआई ने इसकी तैयारी तेज कर दी है।

    गडकरी जमशेदपुर के गोपाल मैदान से जमशेदपुर क्षेत्र की 10 सड़क परियोजनाओं और रांची के शहीद मैदान से राजधानी से राज्य के विभिन्न जिलों को जोड़ने वाली नौ परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वे यहां पांच हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और आधारशिला रखेंगे। पहले वे जमशेदपुर पहुंचेंगे। इसके बाद रांची में कार्यक्रम करेंगे।

    तय कार्यक्रम के अनुसार 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री गडकरी दोपहर सवा दो बजे सोनारी हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वहां से वह गोपाल मैदान पहुंचेंगे। यहां कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। इसके बाद गोपाल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह जमशेदपुर में दो घंटे रहेंगे। इसके बाद सवा चार बजे सोनारी हवाई अड्डा से रांची पहुंचेंगे। यहां वे ओल्ड विधानसभा मैदान में शाम पांच बजे आयोजित शिलान्यास सह उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे लोगों को संबोधित भी करेंगे।

    जमशेदपुर में डबल-डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर राज्य में होगा अनोखा
    एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा के मुताबिक 23 मार्च को हो रहे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां कर ली गयी हैं। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में बनने वाली काली मंदिर से डिमना चौक-बालगुमा तक का कॉरिडोर राज्य का पहला डबल डेकर कॉरिडोर होगा। इसके बनने से जमशेदपुर की लाइफलाइन भी बदल जायेगी। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में बाइपास निर्माण की कहीं जगह नहीं है। एक तरफ दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी है। ऐसे में एक तरह ही सड़क है। वर्तमान में जो सड़क है वह फोरलेन पहले से है।

    रांची में इन योजनाओं की मिलेगी सौगात
    रांची में नितिन गडकरी जैनामोड़- गोला एक्सप्रेस-वे की नींव रखेंगे। यह 1008 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा, जिसकी कुल लंबाई 32.49 किमी है। इसके अतिरिक्त गोला-ओरमांझी रोड की शुरुआत करेंगे। यह 1214 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है जो 27.846 किमी होगा। रामगढ़ के पटेल चौक में वीयूपी एनएच 31: 24.09 करोड़ रुपये के एक किमी रोड शुरू किया जाएगा।

    इनका होगा शिलान्यास
    -1876 करोड़ की लागत से जमशेदपुर में कालीमंदिर से डिमना चौक बालीगुमा तक फोर लेन का डबल डेकर एलिवेटेड रोड करीब 10 किमी का।

    -423 करोड़ से पश्चिमी सिंहभूम में एनएच के एनएच 320 -जी में 0 से 42 किमी तक सड़क का चौड़ीकरण व मजबूतीकरण।

    -99 करोड़ की लागत से पश्चिमी सिंहभूम में एनएच 75 पर झिंकपानी और तालाबुरू रेलवे स्टेशन के बीच आरओबी।

    -96 करोड़ की लागत से एनएच 75 पर झिंकपानी से तालाबुरू रेलवे स्टेशन के बीच आरओबी।

    -91 करोड़ की लागत से एनएच 75 पर सिंहपोखरिया से झिंकपानी रेलवे स्टेशन के बीच आरओबी।

    -514 करोड़ की लागत से पश्चिमी सिंहभूम व सिमडेगा क्षेत्र में एनएच 320 जी पर 98 से 196 किमी के बीच सड़क निर्माण।

    -73 करोड़ की लागत से पूर्वी सिंहभूम में भुईया सिनान से सुसनी भाया हाथीखेड़ा रोड का निर्माण।

    -104 करोड़ से पूर्वी सिंहभूम में फुलडुंगरी (एनएच 33) से झांटीझरना भाया बुरुडीह तक सड़क निर्माण।

    -1007 करोड़ की लागत से बोकारो और रामगढ़ क्षेत्र में जैनामोड़ से गोला तक फोर लेन एक्सप्रेस वे।

    -1214 करोड़ की लागत से रामगढ़ और रांची क्षेत्र में ओरमांझी से गोला तक फोर लेन एक्सप्रेस वे।

    -57 करोड़ की लागत से गुमला और सिमडेगा क्षेत्र में एनएच 23 पर सड़क निर्माण।

    -458 करोड़ की लागत से लोहरदगा में लोहरदगा बाइपास का निर्माण।

    -68 करोड़ की लागत से बोकारो और हजारीबाग में बनासो से बुडगड्डा रोड में सड़क निर्माण।

    -59 करोड की लागत से गुमला में चैनपुर से महुआडांड़ (डुमरी तक) टू लेन सड़क निर्माण।

    -रांची में एनएच 33 में भगवान आदित्यनाथ मंदिर का सड़क।

    -34 करोड़ की लागत से गोला से चारू रोड के बीच आरओबी निर्माण।

    इसका होगा उद्घाटन

    -जमशेदपुर से महुलिया फोर लेन सेक्शन में 233 से 277 के बीच छूटे हुए भाग का।

    -एनएच 33 में रामगढ़ के पटेल चौक के पास वीयूपी का निर्माण।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत में दूरसंचार प्रौद्योगिकी नागरिकों को सशक्त बनाने का मिशन : प्रधानमंत्री
    Next Article बीआईटी मेसरा के लालपुर एक्सटेंशन सेंटर में औरोरा 2023 का आयोजन
    admin

      Related Posts

      दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी

      July 17, 2026

      डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

      July 17, 2026

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी
      • डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version