Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, April 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आईएसएसएफ शूटिंग विश्वकप : पहले दिन भारत ने जीते दो पदक, सरबजोत सिंह को स्वर्ण
    Breaking News

    आईएसएसएफ शूटिंग विश्वकप : पहले दिन भारत ने जीते दो पदक, सरबजोत सिंह को स्वर्ण

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – सरबजोत सिंह ने स्वर्ण और वरुण तोमर ने साधा कांस्य पर निशाना

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रही आईएसएसएफ विश्व कप शूटिंग प्रतियोगिता में पहले दिन बुधवार को मेजबान भारत ने दो पदक अपने नाम कर शानदार शुरुआत हुई। भारत ने पुरुष वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल में सरबजोत सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं वरुण तोमर ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में चीन की ली जुई ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि जर्मनी की डोरेन वेनेकैंप ने रजत पदक हासिल किया।

    मप्र राज्य शूटिंग अकादमी में खेली जा रही शूटिंग प्रतियोगिता में पहले दिन पुरुष व महिला वर्ग में 10 मीटर एयर पिस्टल के मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग के फाइनल में भारत के सरबजोत सिंह ने अजरबेजान के रुलसान लुनेव को आसानी से 16-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक पर अधिकार जमाया। इससे पहले क्वालीफिकेशन राउंड में मप्र के सरबजोत सिंह 253.2 अंक के साथ पहले स्थान पर रहे, अजरजेबान के रुलसान लुनेव 251.9 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि वरुण तोमर 250.3 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वरुण तोमर को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

    सरबजोत बोले- मैं खुद अपने आप का कॉम्प्टीटर
    स्वर्ण पदक जीतने के बाद सरबजोत सिंह ने बताया कि उन्होंने शूटिंग की शुरुआत स्कूल में समर कैंप से की थी। शूटिंग में कॅरियर बनाने के दौरान कोविड सबसे बड़ी चुनौती थी। वर्ष 2017 के बाद शूटिंग प्रतियोगिता में शामिल होना शुरू किया। वर्ल्ड कप में मेरा मुकाबला खुद से था। एमपी स्टेट शूटिंग अकादमी जब पहुंचा, तब दूसरे खिलाड़ी से कॉम्पिटीशन के बारे में नहीं सोचा था। 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग के मुकाबले में दूसरे खिलाड़ियों की अपेक्षा खुद के खेल पर फोकस किया था। सच कहूं तो इस कॉम्पिटीशन में मेरा मुकाबला खुद से ही होना सही था। मैं हमेशा अपना कॉम्प्टीटर खुद को ही मानता हूं।

    सरबजोत अभी तक विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड जीत चुके हैं। आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में एक गोल्ड, आईएसएसएफ जूनियर कप में एक और एशियन चैंपियनशिप में दो गोल्ड जीत चुके हैं। इसके अलावा, वह आईएसएसएफ जूनियर कप में दो सिल्वर मेडल अभी तक जीत चुके हैं।

    महिला वर्ग में चीन की ली जुई ने जीता स्वर्ण पदक
    बुधवार को वुमन्स का 10 मीटर एयर पिस्टल राउंड भी हुआ। महिला वर्ग में चीन की ली जुई ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, जर्मनी की डोरेन वेनेकैंप ने रजत पदक हासिल किया। 23 साल की ली जुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। इसके अलावा, आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज व एशियन चैंपियनशिप में दो ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं।

    प्रतियोगिता में भारत समेत 30 देशों के 300 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पुरुष वर्ग में भारत के सुमित रमन, शिवा नरवल,नरवल, सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा व वरुण तोमर तथा महिला वर्ग में मनु भाकर, ईशा सिंह, यशविनी सिंह देसवाल, सुब्बाराजू दिव्या, रिदम सांगवान सहित 37 शूटर हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 20 पुरुष और 17 महिला शामिल हैं।

    इन देशों की टीमें हो रहीं शामिल
    शूटिंग वर्ल्डकप में भारत समेत जर्मनी, इजरायल, अमेरिका, जापान, ब्राजील, चीन, चेक रिपब्लिक, अजरबैजान, बांग्लादेश, बोस्निया और हर्जेगोविना, डेनमार्क, फ्रांस, ब्रिटेन, हंगरी, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, कोरिया, सऊदी अरब, लिथुआनिया, मालदीव, मैक्सिको, रोमानिया, सिंगापुर, सर्बिया, श्रीलंका, चीनी ताइपी, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, उज्बेकिस्तान की शूटिंग टीम हिस्सा ले रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबोल्ड दिखने की चाहत में तापसी पन्नू ने कर दी गलती, लोगों ने कहा- शर्म कर लो
    Next Article मुकेश अंबानी दुनिया के 9वें सबसे अमीर, अडाणी 23वें स्थान पर
    azad sipahi

      Related Posts

      भारतीय अंडर-17 महिला टीम एएफसी एशियाई कप के लिए सूझो पहुंची

      April 27, 2026

      आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया

      April 22, 2026

      रांची को मिली भारत-वेस्टइंडीज टी-20 और भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच की मेजबानी

      March 26, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • काशी में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, त्रिशूल और डमरू के साथ दिखे पीएम मोदी, बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर की पूजा-अर्चना
      • झारखंड में पुलिसकर्मियों के वेतन भुगतान शुरू, मुख्यालय सहित कई जिलों में मिली राहत
      • बंगाल विधानसभा 2026 चुनाव ः अपराह्न तीन बजे तक 78.68 % मतदान 
      • साबरकांठा में लग्जरी बस ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, 8 घायल
      • ‘भूत बंगला’ की रफ्तार धीमी, ‘माइकल’ से मिल रही कड़ी टक्कर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version