Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चैत्र नवरात्रि में बाबा की नगरी आदिशक्ति की आराधना में लीन, देवी स्तुति-वंदना की गूंज
    Breaking News

    चैत्र नवरात्रि में बाबा की नगरी आदिशक्ति की आराधना में लीन, देवी स्तुति-वंदना की गूंज

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी। चैत्र नवरात्रि में बाबा विश्वनाथ की नगरी आदिशक्ति के आराधना में लीन है। नवरात्र के दूसरे दिन गुरुवार को मान्यता के अनुसार श्रद्धालुओं ने ज्येष्ठा गौरी के नखास, काशीपुरा स्थित दरबार में हाजिरी लगाई। आदि शक्ति स्वरूप नवदुर्गा पूजन अर्चन के क्रम में श्रद्धालु ब्रम्हाघाट स्थित ब्रम्हचारिणी देवी के दरबार में भी पहुंचे। भगवती के दोनों स्वरूपों के दरबार में भोर से ही हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माथा टेका। माना जाता है कि भगवती के भव्य और अलौकिक आभा से परिपूर्ण इन स्वरूपों के दर्शन-पूजन से पापों का नाश हो जाता है। साथ ही भक्त द्वारा माता भगवती के दिव्य स्वरूप की आराधाना और उपासना से उसमें तप, त्याग, सदाचार, संयम और वैराग्य भाव में निरंतर वृद्धि होती है।

    दोनों मंदिरों के अलावा नगर के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में देवी की स्तुति-वंदना पचरा की गूंज रही। इस दौरान दरबार में माला-फूल, धूप-बत्ती और लोहबान से वातावरण मह-मह रहा। मंदिरोंं के अलावा मठों और घर-आंगन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित कलश के समक्ष आदि शक्ति के पूजन के क्रम में दुर्गा सप्तसदी, दुर्गा चालीसा, आरती पाठ का क्रम दिनभर चलता रहा। किसी ने नौ दिनों के व्रत का संकल्प लिया है तो कोई पहले और अंतिम दिन के व्रत का संकल्प लेकर दर्शन-पूजन कर रहा है। दुर्गाकुंड स्थित कुष्मांडा देवी के दरबार में भी दर्शन के लिए लंबी कतार लगी रही। इसके अलावा चौसट्ठी देवी, मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर, संकठा मंदिर, माता कालरात्रि देवी मंदिर, तारा मंदिर, सिद्धेश्वरी मंदिर और कमच्छा स्थित कामाख्या मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही उमड़ती रही।

    तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा, सौभाग्य गौरी के दर्शन पूजन का विधान
    चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा रूप की पूजा होती है। इस रूप को चित्रघंटा भी कहा जाता है। भक्तों में मान्यता है कि मां के इस रूप के दर्शन-पूजन से नरक से मुक्ति मिलती है। साथ ही सुख, समृद्धि, विद्या, सम्पत्ति की प्राप्ति होती है। इनके माथे पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र बना है। मां सिंहवाहिनी हैं। इनकी दस भुजाएं है। मां के एक हाथ में कमंडल भी है। इनका भव्य मंदिर चौक मुहल्ले में स्थित है। नवगौरी के दर्शन-पूजन में सौभाग्य गौरी का दर्शन पूजन होता है। इनका मंदिर ज्ञानवापी परिसर के सत्यनारायण मंदिर में स्थित है। शास्त्रों में मां के इस रूप के दर्शन-पूजन का विशेष महत्व है। गृहस्थ आश्रम में महिलाओं के सुख-सौभाग्य की अधिष्ठात्री गौरी हैं। महिलाएं मां से पति के कल्याण की कामना करती हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचतरा में नवजात को बेचे जाने के मामले में 11 आरोपित गिरफ्तार, 1.64 लाख बरामद
    Next Article झारखंड हाई कोर्ट ने सीबीआई से मांगी जज उत्तम आनंद हत्याकांड में जांच की स्टेटस रिपोर्ट
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version