लगभग 100 साल से भारतीय वाहन बाजार में शेवरले धमाल मचाने वाली अमेरिका की वाहन जनरल मोटर्स ने इस साल के अंत तक घरेलू बाजार में अपने वाहनों की बिक्री बंद करने की घोषणा की है। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि नियार्त के लिए वह भारत में अपना उत्पादन संयंत्र चालू रखेगी।
वर्ष 1918 में शेवरले की बिक्री के जरिये जनरल मोटर्स ने पहली बार भारतीय बाजार में अपनी धमक दी थी। कंपनी ने 1928 में बॉम्बे में एक फैक्ट्री खोली लेकिन 1958 में अन्य विदेशी वाहन निमार्ता कंपनियों के साथ इसने भी भारत से विदाई ले ली। कई वर्षो बाद जनरल मोटर्स दोबारा 1995 में यहां आयी लेकिन काफी जद्दोजेहद के बाद भी भारत के तेजी से उभरते बाजार में एक फीसदी से भी कम हिस्सा बना पायी और अब अंतत: इसने 22 साल बाद दोबारा भारतीय बाजार को अलविदा कह दिया है।
कंपनी ने आज इस बात घोषणा की और अपने कर्मचारियों को भी आज ही इसकी जानकारी दी। कंपनी भारत में बस अपना एक ही ब्रांड शेवरले बेचती है।