Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राहुल गांधी लगातार कर रहे ओबीसी समाज का अपमान : भूपेंद्र यादव
    Breaking News

    राहुल गांधी लगातार कर रहे ओबीसी समाज का अपमान : भूपेंद्र यादव

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लगातार ओबीसी समाज का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट के निर्णय पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया दर्शाती है कि उन्हें न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने संसद को नहीं चलने देने का भी आरोप विपक्ष विशेषकर कांग्रेस पर मढ़ा।

    अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी का एक चुनावी रैली में दिया गया बयान एक समाज विशेष के खिलाफ था। राहुल गांधी लगातार इस तरह के बयान देते रहे हैं जिससे ओबीसी समाज का अपमान हुआ है। उनका यह बयान भारत जोड़ो नहीं, बल्कि भारत तोड़ो है। इसके बावजूद भी उनका अहंकार कम नहीं हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का राहुल गांधी दुरुपयोग कर रहे हैं। किसी समाज को गाली देना अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है। उन्होंने विपक्ष के इस मुद्दे पर निकाले जा रहे हैं मार्च पर भी सवाल उठाए और कहा कि क्या वह इस अपमान के पक्षधर हैं।

    केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष खासकर कांग्रेस पर संसद को नहीं चलने देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कार्यमंत्रणा समिति में चर्चा होने के बावजूद विपक्ष सदन के बीच में तख्तियां लेकर आता है नारेबाजी करता है और सदन को चलने नहीं देता।

    उल्लेखनीय है कि गुरुवार को सूरत की एक अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि के मुकदमे में दो वर्ष की सजा सुनाई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शाम पहुंचेगे बस्तर, कैंप में गुजारेंगे रात
    Next Article वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला आदिवासियों का प्रकृति पर्व सरहुल
    azad sipahi

      Related Posts

      बिहार का जनादेश सुशासन और विकास की जीत, जंगलराज और तुष्टीकरण खारिज: योगेंद्र प्रताप

      November 15, 2025

      बिहार चुनाव का परिणाम, वंशवाद की राजनीति के खिलाफ, विकासवाद की राजनीति को दिया जनादेश है: दीपक बंका

      November 15, 2025

      नीतीश कुमार ने राज्य के सभी मतदाताओं का जताया आभार

      November 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली कार विस्फोट मामले में अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र बंगाल से गिरफ्तार
      • बिहारः शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
      • बिहार का जनादेश सुशासन और विकास की जीत, जंगलराज और तुष्टीकरण खारिज: योगेंद्र प्रताप
      • बिहार चुनाव का परिणाम, वंशवाद की राजनीति के खिलाफ, विकासवाद की राजनीति को दिया जनादेश है: दीपक बंका
      • राज्यपाल और सीएम ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version