Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करना तानाशाही का एक और उदाहरणः अशोक गहलोत
    राजनीति

    राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करना तानाशाही का एक और उदाहरणः अशोक गहलोत

    adminBy adminMarch 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मानहानि केस में लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार और भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करना तानाशाही का एक और उदाहरण है। भाजपा ये ना भूले कि यही तरीका उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के खिलाफ भी अपनाया था और मुंह की खानी पड़ी। राहुल गांधी देश की आवाज हैं जो इस तानाशाही के खिलाफ अब और मजबूत होगी।

    राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने के निर्णय से नाराज सीएम गहलोत ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और हिंसा का मुद्दा उठाया। इन पर ध्यान देने की जगह भाजपा सरकार राहुल जी के खिलाफ दमनकारी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि ये समझ के परे है कि भाजपा नीरव मोदी और ललित मोदी जैसे बेइमानों के समर्थन में क्यों खड़ी हो रही है? भाजपा को बताना चाहिए कि गरीबों के हक को लूटकर विदेश भागने वाले नीरव मोदी, ललित मोदी चोर नहीं हैं ?

    इससे पूर्व दिल्ली रवाना होने से पहले जयपुर में मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा कि लोअर कोर्ट के फैसले के बाद आगे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट है। इतनी क्या जल्दी थी कि आपने इस तरह का फैसला कर लिया। अचानक इतने बड़े नेता की लोकसभा मेंबरशिप खत्म कर दी जिसका पूरे देश में एक मैसेज है जिसके बड़ी संख्या में समर्थक हैं। लोग इन्हें बक्शने वाले नहीं है।

    सीएम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश में भय का माहौल बना रखा है। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स ज्यादती कर रहे हैं। न्यायपालिका- चुनाव आयोग तक दबाव में है। पूरे देश का मिजाज बता रहा कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है। यह तानाशाही प्रवृत्ति है। संसद चल नहीं पा रही है, क्या एक सांसद बोल नहीं सकता, जब वह सफाई देता है तो सत्तापक्ष वाले हंगामा करते हैं, यह देश में पहली बार हो रहा है।

    गहलोत ने कहा कि सत्ता पक्ष जब खुद ही पार्लियामेंट को डिस्टर्ब कर रहा है तो यहां कैसे डेमोक्रेसी रहेगी। जब से भारत जोड़ो यात्रा हुई है पूरे देश में महंगाई, बेरोजगारी का मैसेज गया। हिंसा मुक्त भारत, प्रेम-मोहब्बत और भाई-चारे से रहने का संदेश दिया। तब से सरकार घबराई हुई है। कोई न कोई बहाना करके यह प्रयास किया जा रहा है कि संसद के अंदर कांग्रेस और विपक्ष के लोग बोल नहीं पाए।

    सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार को यह भारी पड़ेगा। इंदिरा गांधी को भी इन लोगों ने तंग किया था। उन्हें संसद से निष्कासित कर दिया था। बाद में ऐसी आंधी चली कि इंदिरा गांधी भारी बहुमत से जीती। आज जो केंद्र कर रहा है। इस तानाशाही को जनता पसंद नहीं करेगी और 2024, के लोकसभा चुनावों में जनता इन्हें सबक सिखाएगी। हिंदू-मुस्लिम करके आपने दो चुनाव जीत लिए। अब जनता इसको लाइक नहीं करती। कुछ सीमा के बाद जनता मनमानी पसंद नहीं करती। इंदिरा गांधी- अटल बिहारी जैसी नेता चुनाव हार गए थे।

    गहलोत ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सलाह देते हुए कहा कि मोदी को चाहिए कि वह सलाहकारों के चक्कर में नहीं आएं। इनके नेता कह रहे हैं कि राहुल ने ओबीसी का अपमान कर दिया। राहुल गांधी सब वर्गों की इज्जत करते हैं। मोदी जी खुद ओबीसी से हैं, जिस तरह का बर्ताव राहुल के साथ किया उसे देश का ओबीसी बर्दाश्त नहीं करेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द करना लोकतंत्र की हत्या : राजेश ठाकुर
    Next Article झारखंड में 25 से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, येलो अलर्ट जारी
    admin

      Related Posts

      ‘चाचा के लिए दरवाजा खुला है’: गोपालगंज दौरे पर रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को दिया RJD साथ आने का न्योता

      November 20, 2026

      गोपालगंज पहुंचे लालू प्रसाद यादव, बरगछिया में पारिवारिक कार्यक्रम में हुए शामिल

      November 20, 2026

      निशांत कुमार को पीछे धकेलने पर SSG की सफाई, माना- सुरक्षा प्रोटोकॉल के दौरान हुई मानवीय भूल

      November 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना
      • प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी
      • चक्रवाती तूफान अकवान का असर: रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट रद्द, 10 शहरों के यात्री परेशान
      • 18 लाख रुपये की उधारी बनी मिथिलेश की हत्या की वजह, रांची पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, 6 महीने तक ESMA लगाने की तैयारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version